बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने विज्ञापन संख्या 05/2025 के अंतर्गत आयोजित होने वाली Bihar Police SI Prelims Written Exam 2026 की आधिकारिक तिथियां घोषित कर दी हैं।
आयोग द्वारा जारी नवीनतम नोटिस के अनुसार, बिहार पुलिस SI प्रीलिम्स परीक्षा 18 जनवरी 2026 (रविवार) और 21 जनवरी 2026 (बुधवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोनों दिन दो शिफ्टों में और ऑफलाइन (OMR आधारित) मोड में कराई जाएगी।
यह घोषणा उन हजारों अभ्यर्थियों के लिए राहत लेकर आई है, जो लंबे समय से परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे थे।
बिहार पुलिस SI भर्ती 2025: महत्वपूर्ण जानकारी
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती संगठन | बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) |
| पद का नाम | सब-इंस्पेक्टर (SI) |
| कुल पद | 1799 |
| जॉब लोकेशन | बिहार |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| आवेदन शुरू | 26 सितंबर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 26 अक्टूबर 2025 |
| आधिकारिक वेबसाइट | bpssc.bihar.gov.in |
Bihar Police SI Exam Date 2025 Official Notice

Bihar Police SI ऑफिशियल एग्जाम डेट नोटिस डाउनलोड करने के लिए:
Bihar Police SI Previous Year Question Papers PDF Download Now
Bihar Police SI Prelims Exam 2026: शिफ्ट-वाइज शेड्यूल
18 जनवरी 2026 (रविवार)
| शिफ्ट | परीक्षा समय | रिपोर्टिंग टाइम |
|---|---|---|
| पहली शिफ्ट | 10:00 AM – 12:00 PM | 08:30 AM |
| दूसरी शिफ्ट | 02:30 PM – 04:30 PM | 01:00 PM |
21 जनवरी 2026 (बुधवार)
| शिफ्ट | परीक्षा समय | रिपोर्टिंग टाइम |
|---|---|---|
| पहली शिफ्ट | 10:00 AM – 12:00 PM | 08:30 AM |
| दूसरी शिफ्ट | 02:30 PM – 04:30 PM | 01:00 PM |
महत्वपूर्ण सूचना: निर्धारित रिपोर्टिंग टाइम के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Bihar Police SI Admit Card 2026 कब होगा जारी?
BPSSC ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि Bihar Police SI Prelims Admit Card 2026 30 दिसंबर 2025 से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।
Admit Card से जुड़ी अहम बातें:
- एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन मोड में जारी होगा
- डाक द्वारा कोई भी प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा
- उम्मीदवार bpssc.bihar.gov.in पर जाकर “Bihar Police” सेक्शन से डाउनलोड कर सकते हैं
सलाह दी जाती है कि अभ्यर्थी एडमिट कार्ड समय रहते डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
परीक्षा केंद्र पर साथ ले जाने वाले जरूरी दस्तावेज
परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज अनिवार्य रूप से लाने होंगे:
- e-Admit Card की प्रिंटेड कॉपी
- एक वैध फोटो पहचान पत्र:
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट
नोट: यदि एडमिट कार्ड पर फोटो स्पष्ट नहीं है, तो दो पासपोर्ट साइज फोटो (आवेदन फॉर्म वाली) अतिरिक्त रूप से साथ लाएं।
उम्मीदवारों के लिए एक्सपर्ट टिप
अब जब परीक्षा तिथि घोषित हो चुकी है, तो उम्मीदवारों को चाहिए कि:
- मॉक टेस्ट और पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों पर फोकस करें
- OMR शीट प्रैक्टिस जरूर करें
Bihar Police SI Prelims Exam Date 2026 की घोषणा के साथ ही अब तैयारी का अंतिम चरण शुरू हो चुका है। यदि आप इस परीक्षा में सफल होना चाहते हैं, तो समय का सही उपयोग करें और रणनीतिक तैयारी पर फोकस करें।
ऐसी ही लेटेस्ट सरकारी नौकरी अपडेट, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड और रिजल्ट के लिए हमारी वेबसाइट Hindi BankersAdda को नियमित रूप से विज़िट करें।


BOB ऑफिस असिस्टेंट परीक्षा तिथि 2025 जार...
बैंक ऑफ बड़ौदा में अपरेंटिस के 2700 पदों...
MPPSC Exam Calendar 2026 जारी, 10 बड़ी भ...


