Latest Hindi Banking jobs   »   BPSC 33वीं न्यायिक सेवा परीक्षा 2026

BPSC परीक्षाओं में बड़ा बदलाव: 5वां विकल्प और Negative Marking अब होगी लागू

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपनी प्रतियोगिता परीक्षाओं में बड़े बदलाव की घोषणा कर दी हिय है। आयोग ने MCQ आधारित परीक्षाओं की उत्तर प्रणाली में संशोधन करते हुए नया नियम लागू कर दिया है। इस बदलाव के बाद अब उम्मीदवारों को हर प्रश्न में पांच विकल्प (A, B, C, D, E) दिखाई देंगे।

BPSC द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह नया नियम 03 जून 2026 को आयोजित होने वाली 33वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा से पहली बार लागू किया जाएगा। आयोग का कहना है कि इस बदलाव का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और अनुशासित बनाना है।

BPSC परीक्षाओं में बड़ा बदलाव: 5वां विकल्प और Negative Marking अब होगी लागू – Latest Hindi Banking jobs_3.1

BPSC Exam 2026 में क्या हुआ बड़ा बदलाव?

पहले उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न में चार विकल्प (A, B, C, D) दिए जाते थे, लेकिन अब पांचवां विकल्प ‘E’ जोड़ा गया है।

‘E’ विकल्प का क्या मतलब है?

‘E’ विकल्प का अर्थ होगा:

“प्रयास नहीं किया गया” (Not Attempted)

यदि कोई अभ्यर्थी किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहता है, तो उसे अनिवार्य रूप से विकल्प ‘E’ चुनना होगा।

अब बिना उत्तर छोड़ा तो लगेगी Negative Marking

BPSC ने साफ किया है कि यदि कोई उम्मीदवार किसी प्रश्न के लिए कोई भी विकल्प नहीं चुनता है, तो उस प्रश्न पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।

स्थिति परिणाम
कोई विकल्प नहीं चुना 1/3 अंक कटेंगे
‘E’ विकल्प चुना Negative Marking नहीं
गलत उत्तर नियमानुसार अंक कट सकते हैं

इस नियम के बाद उम्मीदवारों को OMR/CBT में हर प्रश्न पर कोई न कोई विकल्प जरूर चुनना होगा।

परीक्षा समय में भी किया गया बदलाव

उम्मीदवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आयोग ने परीक्षा अवधि में अतिरिक्त समय भी दिया है।

प्रथम पाली (General Studies)

पहले समय नया समय
10:00 AM – 11:30 AM 10:00 AM – 11:40 AM

यानी सामान्य अध्ययन परीक्षा में 10 मिनट अतिरिक्त समय मिलेगा।

द्वितीय पाली (Law Subject)

पहले समय नया समय
02:00 PM – 04:00 PM 02:00 PM – 04:15 PM

कानून विषय की परीक्षा में अब 15 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

BPSC ने क्यों बदला परीक्षा पैटर्न?

आयोग के अनुसार यह बदलाव:

  • परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने
  • अनुशासन बढ़ाने
  • उत्तर प्रणाली को बेहतर बनाने
  • अभ्यर्थियों की गलतियों को कम करने

के उद्देश्य से किया गया है।

FAQs

BPSC ने परीक्षा में कौन सा नया नियम लागू किया है?

अब प्रत्येक प्रश्न में पांचवां विकल्प ‘E’ (Not Attempted) जोड़ा गया है।

यदि कोई प्रश्न खाली छोड़ दिया तो क्या होगा?

ऐसी स्थिति में 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

BPSC द्वारा परीक्षा के लिए बदले गए नए नियम कब से लागू होंगे?

BPSC द्वारा परीक्षा के लिए बदले गए नए नियम BPSC Judicial Service Prelims 2026 से लागू होंगे जो 03 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।

‘E’ विकल्प का क्या मतलब है?

इसका मतलब “प्रयास नहीं किया गया” यानी Not Attempted है।

क्या परीक्षा समय में भी बदलाव हुआ है?

हाँ, GS पेपर में 10 मिनट और Law पेपर में 15 मिनट अतिरिक्त समय दिया गया है।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.