Latest Hindi Banking jobs   »   UPESSC Assistant Professor Recruitment 2026

UP Recruitment 2026: यूपी में 1936 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन भी शुरू, देखें पात्रता की पूरी डिटेल

UP Assistant Professor Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज ने सहायक प्रोफेसर चयन परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत उत्तर प्रदेश के सहायता प्राप्त सहशिक्षा एवं महिला डिग्री कॉलेजों में कुल 1,936 सहायक प्रोफेसर पदों पर भर्ती की जाएगी।

यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026: जरुरी विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती आयोग UPESSC, प्रयागराज
विज्ञापन संख्या 04/2026
पद सहायक प्रोफेसर
कुल पद 1,936
विषयों की संख्या 42
आवेदन शुरू 8 सितंबर 2026
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा + साक्षात्कार
कुल अंक 400
वेतन स्तर लेवल-10

यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर रिक्ति 2026

आयोग द्वारा कुल 1,936 रिक्तियां घोषित की गई हैं। यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026 में 1,564 पद सहशिक्षा कॉलेजों और 372 पद महिला कॉलेजों के लिए हैं। भर्ती 42 अलग-अलग विषयों में होगी।

  • हिंदी – 197 पद
  • रसायन विज्ञान – 179 पद
  • अंग्रेजी – 111 पद
  • अर्थशास्त्र – 104 पद
  • वनस्पति विज्ञान – 104 पद
  • वाणिज्य – 102 पद
  • संस्कृत – 102 पद
  • भूगोल – 95 पद
  • राजनीति विज्ञान – 95 पद
  • भौतिक विज्ञान – 96 पद

यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर पात्रता 2026

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास संबंधित या संबद्ध विषय में कम से कम 55% अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ संबंधित नियमों के अनुसार NET/CSIR NET/SLET/SET या मान्य पीएचडी आधारित छूट की पात्रता आवश्यक है।

आयु सीमा

01 जुलाई 2026 को उम्मीदवार की आयु कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

यूपी सहायक प्रोफेसर आवेदन पत्र 2026

आवेदन प्रक्रिया 8 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों के लिए OTR पूरा करना अनिवार्य है। इसके बाद OTR आधारित पोर्टल के माध्यम से आवेदन जमा किया जा सकेगा।

आवेदन शुल्क:

  • सामान्य/OBC/EWS एवं अन्य – ₹2,000
  • SC/ST – ₹1,500
  • दिव्यांग उम्मीदवार – ₹1,000

यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा पैटर्न 2026

लिखित परीक्षा में कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा 360 अंकों की होगी और प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे। गलत या एक से अधिक विकल्प चुनने पर 1 अंक की नकारात्मक अंकन व्यवस्था है।

भाग प्रश्न अंक
सामान्य ज्ञान 30 90
संबंधित विषय 90 270
कुल 120 360

लिखित परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। इसके बाद चयन प्रक्रिया में 40 अंकों का साक्षात्कार शामिल होगा।

यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर वेतन 2026

चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-10 के तहत ₹57,700 से ₹1,82,400 का निर्धारित वेतनमान मिलेगा। सेवानिवृत्ति की आयु 62 वर्ष निर्धारित है।

FAQs

UP Assistant Professor Recruitment 2026 में कितने पद हैं?

कुल 1,936 सहायक प्रोफेसर पदों पर भर्ती की जाएगी।

UP Assistant Professor Exam 2026 कब होगा?

लिखित परीक्षा 19 और 20 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

क्या UP Assistant Professor भर्ती में NET अनिवार्य है?

संबंधित विषय के लिए निर्धारित NET/CSIR NET/SLET/SET पात्रता आवश्यक है। हालांकि, नियमों के तहत पात्र पीएचडी उम्मीदवारों को लागू प्रावधानों के अनुसार छूट मिल सकती है।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS: