Latest Hindi Banking jobs   »   SBI में PO बनने का मौका!

SBI में PO बनने का मौका! 1500 वैकेंसी, Final Year Students भी कर सकते हैं Apply -जानें पूरी डिटेल

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने लाखों बैंकिंग अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म करते हुए SBI PO Recruitment 2026 Notification जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत Probationary Officer (PO) के कुल 1500 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

खास बात यह है कि अंतिम वर्ष (Final Year) के छात्र भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे 30 सितंबर 2026 तक अपनी ग्रेजुएशन पूरी कर लें। अगर आप बैंकिंग सेक्टर में प्रतिष्ठित नौकरी और आकर्षक वेतन पैकेज की तलाश कर रहे हैं, तो SBI PO 2026 आपके लिए सुनहरा अवसर साबित हो सकता है।

क्यों खास है SBI PO 2026 भर्ती?

एसबीआई पो को नीचे दिए कारण महत्वपूर्ण बनाते है

  • कुल 1500 पदों पर भर्ती
  • किसी भी स्ट्रीम के ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन
  • Final Year Students भी हैं पात्र
  • देश के सबसे प्रतिष्ठित बैंक में नौकरी का अवसर
  • शानदार वेतन और तेजी से प्रमोशन के अवसर
  • बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का बेहतरीन मौका

Click Here to Download – SBI PO Recruitment 2026 Notification PDF

एसबीआई पीओ भर्ती 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 8 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

गतिविधि तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू 18 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 8 जुलाई 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 8 जुलाई 2026
SBI PO Prelims Exam अगस्त 2026
SBI PO Mains Exam सितंबर 2026

SBI PO Vacancy 2026: Category Wise Vacancy Details

SBI ने इस वर्ष कुल 1500 रिक्तियों की घोषणा की है, जिसमें नियमित और बैकलॉग दोनों प्रकार की वैकेंसी शामिल हैं।

श्रेणी रिक्तियां
SC 234
ST 144
OBC 390
EWS 144
UR 588
कुल 1500

SBI PO योग्यता 2026

यहाँ आप SBI PO के लिए योग्यता की पूरी जानकारी देख सकते है-

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में Graduation।
  • अंतिम वर्ष/सेमेस्टर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।
  • उम्मीदवार को 30 सितंबर 2026 तक ग्रेजुएशन पास करने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।
  • मेडिकल, इंजीनियरिंग, CA, Cost Accountant तथा Integrated Dual Degree वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं।

SBI PO आयु सीमा 2026

आयु की गणना : 1 अप्रैल 2026 के अनुसार

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 30 वर्ष

अर्थात उम्मीदवार का जन्म:

  • 2 अप्रैल 1996 से पहले नहीं होना चाहिए
  • 1 अप्रैल 2005 के बाद नहीं होना चाहिए

आयु में छूट सरकारी नियमानुसार

Check Now,

SBI PO Notification 2026 में इस बार क्या है नया?, वैकेंसी, सैलरी में हुए बड़े बदलाव – जानें पूरी डिटेल्स

SBI PO Recruitment 2026 Apply Online

SBI PO भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए लिंक 18 जून 2026 से एक्टिव कर दिया गया है. इच्छुक उम्मीदवार 8 जुलाई 2026 तक नीचे दिए लिंक से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपना फोटो, हस्ताक्षर, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।

Click Here to Apply Online for SBI PO Recruitment 2026 (Link Active)

एसबीआई पीओ चयन प्रक्रिया 2026

SBI PO भर्ती में चयन तीन चरणों में होगा:

Phase-I: Preliminary Examination

  • ऑनलाइन परीक्षा
  • केवल क्वालीफाइंग प्रकृति

Phase-II: Main Examination

  • Objective + Descriptive Test
  • मेरिट के लिए महत्वपूर्ण

Phase-III

  • Psychometric Test
  • Group Exercise
  • Personal Interview

अंतिम चयन Mains Examination और Interview/Group Exercise में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची से किया जाएगा।

SBI PO Related Post
SBI PO Syllabus 2026 SBI PO Cut Off 2026
SBI PO Previous Year Paper Hindi SBI PO Salary 2026

FAQs

SBI PO Notification 2026 कब जारी हुआ?

SBI PO Notification 2026 को 18 जून 2026 को जारी किया गया है।

SBI PO 2026 में कुल कितनी वैकेंसी निकली हैं?

SBI PO भर्ती के तहत कुल 1500 पदों पर भर्ती की जाएगी।

SBI PO 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

उम्मीदवार 8 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

क्या Final Year के छात्र SBI PO 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं?

हां, Final Year के छात्र आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें 30 सितंबर 2026 तक ग्रेजुएशन पास करने का प्रमाण देना होगा।

SBI PO 2026 के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु कितनी है?

SBI PO 2026 के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS: