Latest Hindi Banking jobs   »   UPSSSC Lower PCS Recruitment 2026

UPSSSC Lower PCS Recruitment 2026: 2285 पदों पर बंपर भर्ती, Graduate के लिए बड़ा मौका, आज से शुरू आवेदन

UPSSSC Lower PCS Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अवसर लेकर आया है. UPSSSC ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट @upsssc.gov.in पर Combined Lower Subordinate Services Examination 2026 के तहत 2285 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट या इस पोस्ट मे दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।

क्यों खास है UPSSSC Lower PCS भर्ती?

UPSSSC Lower PCS भर्ती उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी ग्रेजुएट लेवल सरकारी नौकरियों में से एक मानी जाती है। इसमें अच्छी सैलरी, स्थायी नौकरी और प्रमोशन के शानदार अवसर मिलते हैं।

हर साल लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं क्योंकि यह उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर माना जाता है।

UPSSSC लोअर पीसीएस भर्ती 2026: महत्वपूर्ण जानकारी

विवरण जानकारी
भर्ती संस्था उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
परीक्षा का नाम UP Combined Lower Subordinate Services Exam 2026
विज्ञापन संख्या 07-Exam/2026
कुल पद 2285
आवेदन मोड ऑनलाइन
आवेदन शुरू 29 मई 2026
अंतिम तिथि 18 जून 2026
योग्यता Graduation
चयन प्रक्रिया PET + Mains + Document Verification
नौकरी स्थान उत्तर प्रदेश
आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in

UPSSSC Lower PCS Notification 2026 Out

UPSSSC ने Advt. No. 07-Exam/2026 के तहत विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया है। UPSSSC लोअर पीसीएस भर्ती 2026 के माध्यम से असिस्टेंट ट्रेजरी अकाउंटेंट, एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, ऑडिटर, तहसीलदार सर्विस समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

Click to Download – UPSSSC Lower PCS Notification 2026 PDF

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले Notification PDF को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ें ताकि किसी भी प्रकार की गलती से बचा जा सके।

UPSSSC Lower PCS Vacancy 2026

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2285 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Category पद
UR 1030
SC 421
ST 49
OBC 563
EWS 222
कुल 2285

UPSSSC Lower PCS Eligibility Criteria 2026

भर्ती में आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आयोग द्वारा निर्धारित पात्रता शर्तें जरूर चेक करनी चाहिए।

Educational Qualification

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduation Degree होना जरूरी है।
कुछ पदों के लिए अतिरिक्त योग्यता भी मांगी गई है।

आयु सीमा

पद आयु सीमा
Centre In-Charge 18 से 40 वर्ष
अन्य पद 21 से 40 वर्ष

आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

UPSSSC Lower PCS Selection Process 2026

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा:

  • UP PET 2025 Score
  • Mains Written Examination
  • Document Verification

UPSSSC Lower PCS 2026 – आवेदन फॉर्म लिंक

UPSSSC Lower PCS Exam 2026 के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। UPSSSC Lower PCS 2026 भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन लिंक एक्टिव कर दिया गया है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, इसलिए उम्मीदवार अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपना Application Form भर लें। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए नीचे Direct Apply Online Link भी उपलब्ध कराया गया है।

UPSSSC Lower PCS Exam 2026 के लिए यहां करें आवेदन (Direct Link)

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन मोड में होगी। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं।

UP Lower PCS Apply Online Process

  1. आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं
  2. PET 2025 Registration Number से लॉगिन करें
  3. OTP Verification पूरा करें
  4. आवेदन फॉर्म भरें
  5. पोस्ट का चयन करें
  6. आवेदन शुल्क जमा करें
  7. Final Submit करके प्रिंटआउट सेव कर लें

आवेदन में सुधार का मौका

उम्मीदवार 18 जून 2026 तक अपने आवेदन फॉर्म में सीमित संशोधन कर सकेंगे। इसमें Address, EWS Category और अन्य कुछ जानकारियां अपडेट की जा सकेंगी।

FAQs

UPSSSC Lower PCS Recruitment 2026 में कुल कितनी वैकेंसी हैं?

इस भर्ती में कुल 2285 पद शामिल हैं।

UPSSSC Lower PCS Online Form 2026 कब से शुरू हुआ?

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 मई 2026 से शुरू हो चुकी है।

UPSSSC Lower PCS आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

आवेदन की अंतिम तिथि 18 जून 2026 है।

UPSSSC Lower PCS 2026 के लिए योग्यता क्या है?

उम्मीदवार का Graduation पास होना जरूरी है।

UPSSSC Lower PCS Selection Process 2026 क्या है?

चयन प्रक्रिया में PET Score, Mains Exam और Document Verification शामिल हैं।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS: