Latest Hindi Banking jobs   »   RSSB Computer Instructor Recruitment 2026

RSSB Computer Instructor Recruitment 2026: 3951 पदों पर निकली बंपर भर्ती, आज ही करें अप्लाई

RSSB Computer Instructor Recruitment 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर ने Senior Computer Instructor (SCI) और Basic Computer Instructor (BCI) के कुल 3951 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है और इच्छुक उम्मीदवार 23 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

यहां देखें RSSB कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर नोटिफिकेशन 2026 PDF, योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा तिथि, सिलेबस, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया सहित पूरी जानकारी

आरएसएसबी कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

इवेंट तिथि
नोटिफिकेशन जारी 22 मई 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 25 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 23 जून 2026
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 जून 2026
Senior Computer Instructor परीक्षा 22 अगस्त 2026
Basic Computer Instructor परीक्षा 23 अगस्त 2026

RSSB Computer Instructor Notification 2026

RSSB द्वारा जारी विज्ञापन संख्या 07/2026 में भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे पात्रता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और रिक्तियों का विस्तृत विवरण दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए लिंक से RSSB  कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर 2026 नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।

Click to Download – RSSB Computer Instructor Notification 2026 PDF

RSSB Computer Instructor Vacancy 2026

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3951 रिक्तियां भरी जाएंगी।

पद विभाग कुल पद
Senior Computer Instructor माध्यमिक शिक्षा विभाग 300
Basic Computer Instructor माध्यमिक शिक्षा विभाग 3415
Senior Computer Instructor संस्कृत शिक्षा विभाग 22
Basic Computer Instructor संस्कृत शिक्षा विभाग 214
कुल 3951

क्षेत्रवार रिक्तियां

क्षेत्र पद
Non-Scheduled Area 3224
Scheduled Area 727

RSSB BCI SCI Application Form 2026: ऑनलाइन आवेदन लिंक सक्रिय

जो उम्मीदवार RSSB Computer Instructor Recruitment 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए लिंक से सीधे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंऔर उम्मीदवार 23 जून 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

RSSB BCI SCI Application Form 2026 Link (Active) – यहां क्लिक कर आवेदन करें

11 जून तक आ चुके 41 हजार से अधिक आवेदन!

ताजा आंकड़ों के अनुसार 11 जून 2026 तक कुल 41,398 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इनमें Basic Computer Instructor के लिए 35,699 तथा Senior Computer Instructor के लिए 6,798 आवेदन शामिल हैं। ऐसे में प्रतियोगिता लगातार बढ़ रही है और उम्मीदवारों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द आवेदन करना चाहिए।

हालांकि अभी आवेदन प्रक्रिया जारी है, इसलिए अंतिम तिथि तक आवेदन संख्या में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। इससे कटऑफ भी प्रभावित हो सकती है।

RSSB Computer Instructor Application Fee 2026

श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग एवं Creamy Layer OBC/MBC ₹600
EWS, SC, ST, Non-Creamy Layer OBC/MBC, PwD ₹400

RSSB Computer Instructor Recruitment 2026 Eligibility

Senior Computer Instructor शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होनी चाहिए—

Basic Computer Instructor शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होनी चाहिए—

  • M.E./M.Tech (CS/IT/ECE/EE/EEE/ETE/EIE)
  • M.Sc Computer Science
  • M.Sc Information Technology
  • MCA
  • B Level / C Level
  • सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष या उच्च योग्यता

Basic Computer Instructor शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होनी चाहिए—

  • Graduate + A Level
  • Graduate + PGDCA (कम से कम 1 वर्ष)
  • B.E./B.Tech (CS/IT/ECE/EE/EEE आदि)
  • B.Sc Computer Science
  • B.Sc IT
  • BCA
  • सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता

RSSB Computer Instructor Age Limit 2026

आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी।

न्यूनतम आयु अधिकतम आयु
18 वर्ष 40 वर्ष

राजस्थान सरकार के नियमानुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

RSSB Computer Instructor Selection Process 2026

उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा—

चरण 1: लिखित परीक्षा

  • वस्तुनिष्ठ (Objective Type) प्रश्न
  • कुल 200 अंक

चरण 2: दस्तावेज सत्यापन (DV)

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा

RSSB Senior Computer Instructor Exam Pattern 2026

पेपर विषय प्रश्न अंक समय
Paper 1 राजस्थान जीके, रीजनिंग, मेंटल एबिलिटी, DI 100 100 2 घंटे
Paper 2 Pedagogy, Computer Fundamentals, OOP, Data Structures, Algorithms आदि 100 100 2 घंटे
कुल 200 200 4 घंटे

नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती होगी।

RSSB Basic Computer Instructor Exam Pattern 2026

पेपर विषय प्रश्न अंक समय
Paper 1 राजस्थान सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, मेंटल एबिलिटी 100 100 2 घंटे
Paper 2 Computer Fundamentals, DBMS, Networking, IoT, Security, OS, Data Structures आदि 100 100 2 घंटे
कुल 200 200 4 घंटे

FAQs

RSSB Computer Instructor Recruitment 2026 में कुल कितनी रिक्तियां हैं?

इस भर्ती में Senior Computer Instructor और Basic Computer Instructor के कुल 3951 पद शामिल हैं।

RSSB Computer Instructor आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 जून 2026 है।

RSSB Computer Instructor भर्ती में चयन कैसे होगा?

चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन (DV) के आधार पर किया जाएगा।

RSSB Basic Computer Instructor और Senior Computer Instructor पदों की परीक्षा कब होगी?

Senior Computer Instructor की परीक्षा 22 अगस्त को होगी जबकि Basic Computer Instructor परीक्षा 23 अगस्त 2026 को आयोजित होगी।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS: