भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने SBI क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2025 (SBI Clerk Prelims Admit Card 2025) को 10 फरवरी 2025 को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने SBI क्लर्क परीक्षा 2025 के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना SBI क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2025 (SBI Clerk Prelims Admit Card 2025) SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in से डाउनलोड कर सकते हैं. SBI क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2025 (SBI Clerk Prelims Admit Card 2025) परीक्षा में बैठने के लिए अनिवार्य दस्तावेज है, इसलिए उम्मीदवारों को इसे समय पर डाउनलोड कर लेना चाहिए।
SBI Clerk Prelims Admit Card 2025 Out
SBI क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 2025 का आयोजन 22, 27, 28 फरवरी और 01 मार्च 2025 को किया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने SBI क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2025 (SBI Clerk Prelims Admit Card 2025) को समय से पहले डाउनलोड करके सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांच लें, जैसे परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और महत्वपूर्ण निर्देश.
उम्मीदवारों की सुविधा के लिए, वे SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या इस पोस्ट में दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपने SBI क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2025 (SBI Clerk Prelims Admit Card 2025) को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी, इसलिए इसका प्रिंटआउट लेना आवश्यक है।
SBI Clerk Admit Card 2025 Download Link
SBI क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2025 (SBI Clerk Prelims Admit Card 2025) लिंक अब एक्टिव हो गया हैं. वे सभी छात्र जो SBI क्लर्क प्रीलिम्स प्रीलिम्स परीक्षा 2025 में शामिल होंगे वे अब पंजीकरण नंबर, पासवर्ड और जन्म तिथि से अपना SBI क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं. SBI क्लर्क परीक्षा 2025 नजदीक आ रही है, इसलिए तैयार रहें। SBI क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2025 जल्द से जल्द डाउनलोड कर ले.
SBI Clerk Prelims Admit Card 2025: Download Link (Link Active)
SBI Clerk Prelims Admit Card 2025: ऐसे करें डाउनलोड
SBI क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2025 को SBI की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं:-
SBI क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के स्टेप्स
स्टेप 1: सबसे पहले भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – https://sbi.co.in
स्टेप 2: होमपेज पर “करियर (Careers)” सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब “SBI Clerk Prelims Admit Card 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4: एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि (DD-MM-YYYY) दर्ज करनी होगी।
स्टेप 5: कैप्चा कोड भरें और “लॉग इन” बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 6: आपका SBI क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 7: एडमिट कार्ड को ध्यानपूर्वक जांचें और फिर “डाउनलोड” बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 8: एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकाल लें और परीक्षा के दिन इसे अपने साथ ले जाना न भूलें।
SBI क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा महत्वपूर्ण जानकारी
- SBI क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा तिथि: 22, 27, 28 फरवरी और 01 मार्च 2025
- परीक्षा मोड: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
- एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज है, इसे परीक्षा केंद्र पर साथ ले जाना न भूलें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और दिशानिर्देशों की जानकारी एडमिट कार्ड पर ध्यानपूर्वक पढ़ लें। अधिक जानकारी के लिए SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। सभी उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं!
SBI Clerk Exam Centre’s 2025
एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स पूरे देश में विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. एडमिट कार्ड के माध्यम से, उम्मीदवारों को अपने पहले चरण के लिए आवंटित परीक्षा केंद्र के बारे में पता चल जाएगा. एसबीआई क्लर्क परीक्षा 2025 की पूरी परीक्षा केंद्रों की सूची नीचे दी गई तालिका में दी गई है.
राज्य/केंद्र शासित प्रदेश | परीक्षा केंद्र |
---|---|
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह | पोर्ट ब्लेयर |
आंध्र प्रदेश | चिराला, गुंटूर, कडपा, काकीनाडा, कुर्नूल, नेल्लोर, राजमुंद्री, श्रीकाकुलम, तिरुपति, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम, विजयनगरम |
अरुणाचल प्रदेश | नाहरलगुन |
असम | डिब्रूगढ़, गुवाहाटी, जोरहाट, सिलचर, तेजपुर |
बिहार | आरा, औरंगाबाद (बिहार), भागलपुर, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया |
चंडीगढ़ | चंडीगढ़-मोहाली |
छत्तीसगढ़ | भिलाई नगर, बिलासपुर, रायपुर |
गोवा | पणजी |
गुजरात | अहमदाबाद-गांधीनगर, आनंद, जामनगर, मेहसाणा, राजकोट, सूरत, वडोदरा |
हरियाणा | अंबाला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, करनाल, कुरुक्षेत्र, रोहतक, सोनीपत, यमुनानगर |
हिमाचल प्रदेश | बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, ऊना |
जम्मू और कश्मीर | जम्मू, सांबा, श्रीनगर |
झारखंड | बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, हजारीबाग, जमशेदपुर, रांची |
कर्नाटक | बल्लारी, बेंगलुरु, बेलगाम, दावणगेरे, गुलबर्गा, हसन, हुबली-धारवाड़, मंड्या, मंगलौर, मैसूर, शिमोगा, उडुपी |
केरल | अलाप्पुझा, कन्नूर, कोच्चि, कोल्लम, कोट्टायम, कोझिकोड, मलप्पुरम, पलक्कड़, तिरुवनंतपुरम, त्रिशूर |
लक्षद्वीप | कवरत्ती |
लेह | लेह |
मध्य प्रदेश | भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, सागर, सतना, उज्जैन |
महाराष्ट्र | अमरावती, औरंगाबाद (महाराष्ट्र), चंद्रपुर, धुले, जलगांव, कोल्हापुर, लातूर, मुंबई/ठाणे/नवी मुंबई, नागपुर, नांदेड़, नासिक, पुणे, सोलापुर |
मणिपुर | इंफाल |
मेघालय | शिलांग |
मिजोरम | आइजोल |
नागालैंड | दीमापुर, कोहिमा |
दिल्ली NCR | दिल्ली NCR (सभी NCR शहर) |
ओडिशा | बालासोर, ब्रह्मपुर (गंजाम), भुवनेश्वर, कटक, ढेंकनाल, राउरकेला, संबलपुर |
पुडुचेरी | पुडुचेरी |
पंजाब | अमृतसर, भटिंडा, जालंधर, लुधियाना, मोहाली, पठानकोट, पटियाला, संगरूर |
राजस्थान | अजमेर, अलवर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा, सीकर, उदयपुर |
सिक्किम | बर्दांग-गंगटोक |
तमिलनाडु | चेन्नई, कोयंबटूर, इरोड, मदुरै, नागरकोइल, सलेम, तंजावुर, तिरुचिरापल्ली, तिरुनेलवेली, वेल्लोर, विरुधुनगर |
तेलंगाना | हैदराबाद, करीमनगर, खम्मम, वारंगल |
त्रिपुरा | अगरतला |
उत्तर प्रदेश | आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज (इलाहाबाद), बरेली, फैजाबाद, गाजियाबाद, गोंडा, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा, वाराणसी |
उत्तराखंड | देहरादून, हल्द्वानी, रुड़की |
पश्चिम बंगाल | आसनसोल, दुर्गापुर, ग्रेटर कोलकाता, हुगली, कल्याणी, सिलीगुड़ी |