Latest Hindi Banking jobs   »   4th November Daily Current Affairs 2022:...

4th November Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट

यहाँ पर 04 नवंबर, 2022 की सुर्ख़ियों में आने वाली घटनाओं जैसे: Track Asia Cup 2022 Cycling Tournament, Ganga Utsav 2022, Mangarh Dham National Monument, Shyam Saran आदि से परिचित होने के लिए Daily GK updates दी गयी है इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफ़ेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं

जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता प्रश्न मुख्य रूप से करेंट अफ़ेयर्स पर आधारित होते हैं इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवसामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ़ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है

Top 16 Daily GK Updates: National & International News

नीचे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समाचारों के साथ शीर्ष 16 महत्वपूर्ण दैनिक सामान्य ज्ञान 2022 अपडेट दिए जा रहे हैं।

 

निधन

 

अरुणाचल प्रदेश के विधायक जंबे ताशी का निधन

 

4th November Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_3.1

  • भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा विधायक जंबे ताशी का निधन हो गया। लुमला सीट से तीन बार विधायक रहे ताशी (48) भाजपा के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्य भी थे। उनके परिवार में पत्नी त्सेरिंग ल्हामू, तीन बेटियां और एक बेटा है।
  • ताशी 2009 में कांग्रेस के टिकट पर तवांग जिले के लुमला विधानसभा क्षेत्र से निर्विरोध चुने गए थे। उन्हें 2014 में फिर से चुना गया था। उन्होंने भाजपा के टिकट पर 2019 का राज्य चुनाव जीता था।

 

महिला अधिकार कार्यकर्ता, ‘सेवा’ की संस्थापक इला भट्ट का निधन

 

4th November Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_4.1

  • सामाजिक कार्यकर्ता और सेवा संस्थान की फाउंडर इला भट्ट (Ela Bhatt) का 89 साल की उम्र निधन हो गया है। पद्म भूषण विजेता इला भट्ट के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताया है।
  • उनके सहयोगी ने बताया, ‘प्रख्यात महिला अधिकार कार्यकर्ता और ‘सेल्फ एम्प्लॉयड वुमेन्स एसोसिएशन’ (सेवा) की संस्थापक इला भट्ट का आयु संबंधी बीमारियों के चलते निधन हो गया।

 

खेल

 

एशियाई महाद्वीपीय शतरंज चैंपियनशिप: भारत के आर प्रज्ञानानंद और पीवी नंदीधा ने जीता खिताब

 

4th November Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_5.1

  • शीर्ष वरीय भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा और उनकी हमवतन पीवी नंधिधा ने यहां एशियाई महाद्वीपीय शतरंज टूर्नामेंट में क्रमश: ओपन और महिला वर्ग के खिताब जीते। प्रज्ञानानंदा नौवें और अंतिम दौर में हमवतन बी अधिबान से 63 चाल में ड्रॉ खेलकर सात अंक के साथ शीर्ष रहे।
  • चेन्नई के 17 साल के प्रज्ञानानंदा ने अंतिम दौर से पहले अन्य खिलाड़ियों पर आधे अंक की बढ़त बना रखी थी। उन्होंने अंतिम दौर में अनुभवी अधिबान से ड्रॉ खेलकर खिताब अपने नाम किया।

 

केरल करेगा ट्रैक एशिया कप 2022 की मेजबानी

 

4th November Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_6.1

  • केरल साइकिलिंग के सबसे बड़े टूर्नामेंट में से एक ट्रैक एशिया कप 2022 की मेजबानी करेगा। 25 से 28 नवंबर तक होने वाले टूर्नामेंट के लिए एलएनसीपीई आउटडोर वेलोड्रोम पूरी तरह तैयार है।
  • प्रतियोगिता में एशिया के 25 से अधिक देशों के लगभग 200 प्रतिस्पर्धी हिस्सा लेंगे। पहली बार इस प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली से बाहर किया जा रहा है।

 

ICC T20 World Cup: विराट कोहली इतिहास में हैट्रिक लेने वाले पहले खिलाड़ी बने

 

4th November Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_7.1

  • विराट कोहली ने फॉर्म पर कब्जा कर लिया है और मौजूदा आईसीसी टी 20 विश्व कप में अर्द्धशतक बना रहे हैं। फिर से पाकिस्तान की नाबाद 82 रनों की मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद, उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ नाबाद 62 रन बनाए।
  • पर्थ में दक्षिण अफ्रीका के साथ एक खेल में असफल होने के बाद, 33 वर्षीय ने अपनी पीठ पर वापसी की और एडिलेड ओवल में बांग्लादेश के खिलाफ एक महत्वपूर्ण अर्धशतक दर्ज किया। कोहली टी20 विश्व कप के इतिहास में तीन मौकों पर 3 या अधिक अर्धशतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं।

 

राष्ट्रीय

 

वित्त मंत्री ने 141 खानों की अब तक की सबसे बड़ी कोयला खदान की नीलामी शुरू की

 

4th November Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_8.1

  • केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने कहा है कि भारत जैसी तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था को कोयला उत्पादन और उसके गैसीकरण की परियोजनाओं में अधिक निवेश की आवश्यकता है और वह भी तब जब विश्व स्तर पर, विशेष रूप से गैस के ईंधन की कीमतें बढ़ रही हैं।
  • कोयला मंत्रालय की कोयला खदान नीलामी के छठे दौर का आज नई दिल्ली में शुभारंभ करते हुए वित्त मंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत वर्तमान में दुनिया में सबसे अच्छा निवेश गंतव्य है। मंत्री महोदया ने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतिगत स्थिरता और पारदर्शी प्रक्रिया के कारण बिजली क्षेत्र के लिए कोयले के आयात में 41% की कमी आई है।

 

पीएम मोदी ने मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया

 

4th November Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_9.1

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बांसवाड़ा जिले का दौरा किया। पीएम मोदी ने यहां मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया। इस कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ ही गुजरात और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, आजादी के ‘अमृत महोत्सव’ में हम सभी का मानगढ़ धाम आना, ये हम सभी के लिए प्रेरक और सुखद है।
  • मानगढ़ धाम जनजातीय वीर-वीरांगनाओं के तप, त्याग, तपस्या और दे​श​भक्ति का प्रतिबिंब है। ये राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की साझी विरासत है। गोविंद गुरू जैसे महान स्वतंत्रता सेनानी भारत की परंपराओं और आदर्शों के प्रतिनिधि थे। वह किसी रियासत के राजा नहीं थे लेकिन वह लाखों आदिवासियों के नायक थे।

 

गंगा उत्सव – नदी महोत्सव 4 नवंबर, 2022 को मनाया जाएगा

 

4th November Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_10.1

  • जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग का राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) 4 नवंबर, 2022 को नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में गंगा उत्सव- नदी महोत्सव 2022 का आयोजन दो सत्रों में कर रहा है। केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन और पूर्वोत्तर क्षेत्र मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी सवेरे के सत्र में मुख्य अतिथि होंगे।
  • जल शक्ति और जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्री बिश्वेश्वर टुडू भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत समारोह के शाम के सत्र की अध्यक्षता करेंगे। जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग के सचिव श्री पंकज कुमार और संस्कृति मंत्रालय के सचिव श्री गोविंद मोहन भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

 

अर्थव्यवस्था

 

ग्रामीण रोजगार घटने से बेरोजगारी बढ़कर 7.8 फीसदी

 

4th November Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_11.1

  • ग्रामीण इलाकों में रोजगार घटने की वजह से अक्तूबर में देश में बेरोजगारी दर बढ़कर 7.77 फीसदी पहुंच गई। इसके अलावा, श्रम भागीदारी दर (एलपीआर) में मामूली गिरावट से भी बेरोजगारी दर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
  • सितंबर में बेरोजगारी दर चार साल के निचले स्तर 6.43 फीसदी रही थी। सीएमआईई ने कहा, उच्च बेरोजगारी दर के साथ एलपीआर में गिरावट का मतलब है कि रोजगार घट रहा है। देश में अक्तूबर में रोजगार मिलने की दर कम होकर 36% रह गई।

 

सम्मेलन

 

केन्‍द्रीय कृषि मंत्री ने राष्‍ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन बैठक की अध्‍यक्षता की

 

4th November Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_12.1

  • केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कृषि भवन में पहली राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन समिति की बैठक की अध्यक्षता की। श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने एनएमएनएफ पोर्टल का शुभारंभ किया। सभी के सहयोग से भारत में प्राकृतिक खेती को आगे बढ़ाया जाएगा।
  • केंद्रीय कृषि मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे राज्य सरकार और केंद्रीय विभागों के साथ समन्वय करें और बाजार से जुड़ाव को सक्षम करें ताकि किसान आसानी से अपने उत्पाद बेच सकें।

 

पीएम मोदी ने ‘इनवेस्ट कर्नाटक 2022-ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट’ का किया उद्धाटन

 

4th November Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_13.1

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘इनवेस्ट कर्नाटक 2022-ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट’ का उद्धाटन किया। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट ‘इनवेस्ट कर्नाटक 2022’ के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। इस बैठक का उद्देश्य था कि संभावित निवेशकों को अपने तरफ आकर्षित करना और अगले 10 सालों के लिए विकास एजेंडा स्थापित करना है।
  • इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि इस इन्वेस्टर्स मीट से 5 लाख नौकरियों का सृजन होगा और कर्नाटक के लोगों को रोजगार मिलेगा। बेंगलुरु में यह इन्वेस्टर्स मीट 2 से 4 नवम्‍बर तक चलेगी, जिसमें 80 से अधिक वक्ता सत्र होंगे।

 

नियुक्ति

 

ईईएसएल के नये सीईओ बनें विशाल कपूर

 

4th November Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_14.1

  • एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) ने विशाल कपूर को अपना मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की घोषणा की है। इससे पहले कपूर ने बिजली मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में अपना कार्यकाल पूरा किया।
  • ईईएसएल ने बयान में कहा कि मंत्रालय के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के संयुक्त उद्यम ईईएसएल ने विशाल कपूर को सीईओ नियुक्त करने की घोषणा की है।

 

वेत्सा राम कृष्ण गुप्ता बने इस महारत्न तेल कंपनी के एक्टिंग चेयरमैन और एमडी

 

4th November Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_15.1

  • वेत्सा राम कृष्ण गुप्ता ने ‘महारत्न’ और फॉर्च्यून ग्लोबल 500 कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया है।
  • उन्होंने रिटायर हुए अरुण कुमार के स्थान पर यह कार्यभार संभाला है। वित्त संबंधी विभिन्न भूमिकाओं में बीपीसीएल में 24 वर्षों से अधिक के शानदार करियर के साथ वी आर के गुप्ता कंपनी में डायरेक्टर (फाइनेंस) हैं और डायरेक्टर (एचआर) का अतिरिक्त प्रभार भी संभालते हैं।

 

विविध

 

सात राज्यों, दो केंद्रशासित प्रदेशों ने अपना स्थापना दिवस मनाया

 

4th November Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_16.1

  • देश के सात राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों ने अपना स्थापना दिवस मनाया। राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति समेत अन्य हस्तियों ने इन राज्यों और प्रदेशों के लोगों को बधाई दी।
  • इस दिन आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश और पंजाब के अलावा केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप और पुडुचेरी की स्थापना हुई थी। हालांकि इनकी स्थापना अलग-अलग वर्षों में की गई थी। भारत में 28 राज्य और आठ केंद्रशासित प्रदेश हैं।

 

राज्य

 

भारत के प्रथम मतदाता ने पहली बार घर से किया मतदान

 

4th November Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_17.1

  • स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता श्याम सरण नेगी ने कल्पा में अपने घर से पहली बार बैलेट पेपर से 14वीं विधानसभा के लिए मतदान किया। वोट डालने के बाद श्याम सरण ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का महापर्व होता है।
  • हम सभी को मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। पीएम मोदी ने भी देश के सबसे उम्रदराज मतदाता नेगी की प्रशंसा की है। पीएम मोदी ने कहा कि इससे नई पीढ़ी के लोग मतदान के लिए प्रेरित होंगे।

 

Check More GK Updates Here

4th November Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_18.1

04th November | Current Affairs 2022 | Current Affairs Today | Current Affairs by Ashish Gautam

Click Here to Register for Bank Exams 2021 Preparation Material

Visit Achieversadda.com and participate in discussions with other aspirants and achievers. Get answers to your queries and connect with others on Achieversadda.com

All the Best BA’ians for the Bank exam!

4th November Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_19.1

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *