Latest Hindi Banking jobs   »   List Of Awards In India in...

List Of Awards In India in Hindi: भारत में सर्वोच्च पुरस्कारों की सूची, देखें सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, वीरता पुरस्कार और राष्ट्रीय पुरस्कारों की सूची

List Of Awards In India in Hindi: भारत में सर्वोच्च पुरस्कारों की सूची, देखें सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, वीरता पुरस्कार और राष्ट्रीय पुरस्कारों की सूची | Latest Hindi Banking jobs_3.1



List Of Awards In India in Hindi: पुरस्कार समाज में व्यक्तियों को जीवन के हर क्षेत्र में बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भारत में राष्ट्रीय पुरस्कार भारत सरकार द्वारा लोगों को उनकी उम्र, जाति, व्यवसाय, धर्म आदि के इतर विभिन्न क्षेत्रों में उनके असाधारण सेवा या प्रदर्शन के लिए प्रदान किया जाता है। इनमें से कुछ पुरस्कार इतने प्रसिद्ध हैं कि हर कोई उन्हें प्राप्त करने का सपना देखता है। आज इस पोस्ट में हम भारत के सभी महत्वपूर्ण पुरस्कारों के बारे में चर्चा करने जा रहे हैं।

List Of Awards In India: नागरिक पुरस्कार (Civilian Award)

नागरिक पुरस्कार वे पुरस्कार हैं जो मान्यता प्राप्त व्यक्तित्व को उनके कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए दिए जाते हैं। इसमें भारत रत्न, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री शामिल हैं। ये पुरस्कार गणतंत्र दिवस पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा संबंधित प्राप्तकर्ताओं को प्रदान किए जाते हैं। पुरस्कार उस व्यक्ति को दिया जाता है जिसने अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हो या उपलब्धियां हासिल की हों। इन नागरिक पुरस्कारों का स्थापना वर्ष 1954 है। नीचे दी गयी तालिका में, नागरिक पुरस्कारों को डिग्री ऑफ ऑनर (Degree of Honour) के अनुसार वर्गीकृत किया गया है।



List Of Awards in India:
Civilian Award

Bharat Ratana

1st degree of honour

Padma Vibhushan

2nd degree of honour

Padma Bhushan

3rd degree of honour

Padma Shri

4th degree of honour

भारत रत्न (Bharat Ratana)

भारत रत्न भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह सम्मान राष्ट्रीय सेवा के लिए दिया जाता है। इन सेवाओं में कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल शामिल है। इस सम्मान की स्थापना 2 जनवरी, 1954 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई थी। भारत रत्न सबसे पहले 1964 में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन, डॉ. सी.वी. रमन और चक्रवर्ती राजगोपालाचारी को दिया गया था।

प्रारम्भ में इस सम्मान को मरणोपरांत देने का प्रावधान नहीं था, यह प्रावधान 1955 में बाद में जोड़ा गया। तत्पश्चात 15 व्यक्तियों को यह सम्मान मरणोपरांत प्रदान किया गया। एक वर्ष में अधिकतम तीन व्यक्तियों को ही भारत रत्न दिया जा सकता है।शुुुुरुआत में यह विज्ञान, सार्वजनिक सेवाओं, कला और साहित्य के क्षेत्र में दिया जाता था 2013 में इसके नियमों में बदलाव करके इसे खेल क्षेत्र मेंं भी देने का प्रावधान किया गया।



पद्म विभूषण (Padma Vibhushan)


पद्म विभूषण सम्मान भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला दूसरा उच्च नागरिक सम्मान (second highest civilian award in India) है, जो देश के लिये असैनिक क्षेत्रों में बहुमूल्य योगदान के लिये दिया जाता है। यह सम्मान भारत के राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है। इस सम्मान की स्थापना 2 जनवरी 1954 में की गयी थी। भारत रत्‍न के बाद यह दूसरा प्रतिष्ठित सम्मान है। यह सम्मान किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट और उल्लेखनीय सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। इसमें सरकारी कर्मचारियों द्वारा की गई सेवाएं भी शामिल हैं।



पद्म भूषण (Padma Bhushan)


पद्म भूषण सम्मान भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान (third highest civilian award) है, जो देश के लिये बहुमूल्य योगदान के लिये दिया जाता है। इससे पहले भारत रत्न और पद्म विभूषण और उसके बाद पद्म श्री का स्थान आता है। यह पुरस्कार किसी भी क्षेत्र में राष्ट्र के लिए उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा प्रदान करने वाले को दिया जाता है।



पद्म श्री (Padma Shri)


पद्म श्री या पद्मश्री, भारत सरकार द्वारा आम तौर पर सिर्फ भारतीय नागरिकों को दिया जाने वाला सम्मान है जो जीवन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे कि, कला, शिक्षा, उद्योग, साहित्य, विज्ञान, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा और सार्वजनिक जीवन आदि में उनके विशिष्ट योगदान को मान्यता प्रदान करने के लिए दिया जाता है। साल 1957 में, बलबीर सिंह सीनियर खेल श्रेणी में पद्म श्री पुरस्कार पाने वाले पहले व्यक्ति बने।

भारत के नागरिक पुरस्कारों के पदानुक्रम में यह चौथा पुरस्कार (fourth highest civilian award) है इससे पहले क्रमश: भारत रत्न, पद्म विभूषण और पद्म भूषण का स्थान है। इसके अग्रभाग पर, “पद्म” और “श्री” शब्द देवनागरी लिपि में अंकित रहते हैं।

List Of Awards In India: वीरता/शौर्य पुरस्कार (Gallantry Award)


वीरता पुरस्कारों की घोषणा साल में दो बार की जाती है, पहला स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर और फिर गणतंत्र दिवस के अवसर पर। वीरता पुरस्कार भारत सरकार द्वारा सशस्त्र बलों, अन्य कानूनी रूप से गठित बलों और नागरिकों के बहादुरी और बलिदान के कृत्यों का सम्मान करने के लिए स्थापित किए गए हैं। यहां उम्मीदवार देश के सभी वीरता पुरस्कारों को देख सकते हैं।


  • महावीर चक्र (Mahavir Chakra)
  • कीर्ति चक्र (Kirti Chakra)
  • परम वीर चक्र (Param Vir Chakra)
  • अशोक चक्र (Ashoka Chakra)
  • वीर चक्र (Vir Chakra)
  • शौर्य चक्र (Shaurya Chakra)



List Of Awards In India: राष्ट्रीय खेल पुरस्कार (National Sports Award)


भारत में खेल पुरस्कार युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा दिए जाते हैं। यह खिलाड़ी की भावना को बढ़ाने और उसकी उपलब्धियों को पहचानने के लिए किया जाता है। यह पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति भवन के भीतर होने वाले समारोह में, आमतौर पर 29 अगस्त को प्रदान किया जाता है। यहां हमने भारत के सभी राष्ट्रीय खेल पुरस्कार की सूची प्रदान की है।


  • मेजर ध्यानचंद खेल रत्न (Major Dhyan Chand Khel Ratna)
  • अर्जुन पुरस्कारArjuna Award
  • द्रोणाचार्य पुरस्कार Dronacharya Award
  • मेजर ध्यानचंद पुरस्कारMajor Dhyan Chand Award
  • मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफीMaulana Abul Kalam Azad Trophy
  • राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कारRashtriya Khel Protsahan Puruskar



List Of Awards In India: अन्य राष्ट्रीय पुरस्कार (Other National Awards)


भारत में नागरिक पुरस्कार, वीरता पुरस्कार, खेल पुरस्कार, सिनेमा पुरस्कार और साहित्य पुरस्कार जैसे विभिन्न श्रेणियों में कई राष्ट्रीय पुरस्कार हैं। यहां, हम भारत के कुछ अन्य राष्ट्रीय पुरस्कारों पर चर्चा कर रहे हैं।


  • दादा साहब फाल्के पुरस्कार (Dadasaheb Phalke Award)
  • शांति और विकास के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कार (Indira Gandhi Prize for Peace & Development)
  • भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार (Bhartiya Jnanpith Award)
  • साहित्य अकादमी पुरस्कार (Sahitya Akademi Award)
  • गांधी शांति पुरस्कार (Gandhi Peace Prize)

Latest Govt Jobs Notifications:

FAQs: List Of Awards In India

Q1. Which is the highest civilian award in India?

Ans. Bharat Ratana is the highest civilian award in India.

Q2. How many awards are in India?

Ans. Candidates can check the list of awards in India in the given above article.

Recent Posts: 

Weekly Current Affairs 2022 PDF

Current Affairs March 2022

Daily Current Affairs 2022

Current Affairs April 2022

Monthly Current Affairs PDF 2022

CIL Admit Card 2022 Out, Download Hall Ticket_80.1

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *