Latest Hindi Banking jobs   »   Niti Aayog India Innovation Index 2022...

Niti Aayog India Innovation Index 2022 in Hindi: नीति आयोग इंडिया इनोवेशन इंडेक्स 2022

Niti Aayog India Innovation Index 2022 in Hindi: नीति आयोग इंडिया इनोवेशन इंडेक्स 2022 | Latest Hindi Banking jobs_3.1


Niti Aayog India Innovation Index 2022 in Hindi: नीति आयोग इंडिया इनोवेशन इंडेक्स में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उनके नवाचार प्रदर्शन के आधार पर स्थान दिया जाता है। नीति आयोग इंडिया इनोवेशन इंडेक्स की घोषणा, नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने सदस्य डॉ. वीके सारस्वत, सीईओ परमेश्वरन अय्यर, और वरिष्ठ सलाहकार नीरज सिन्हा और इंस्टीट्यूट फॉर कॉम्पिटिटिवनेस के अध्यक्ष डॉ. अमित कपूर की उपस्थिति में की थी।



ज़ारी किया गया इंडेक्स (सूचकांक) नीति आयोग के इंडिया इनोवेशन इंडेक्स का तीसरा संस्करण है। कर्नाटक, मणिपुर और चंडीगढ़ को नीति आयोग इंडिया इनोवेशन इंडेक्स में अपनी-अपनी श्रेणियों में शीर्ष स्थान दिया गया है। भारत सरकार राष्ट्र को एक नवाचार-संचालित अर्थव्यवस्था में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है और इंडिया इनोवेशन इंडेक्स इसका प्रमाण है। नीति आयोग इनोवेशन इंडेक्स के बारे में जानने के लिए पूरे लेख को पढ़ें।

नीति आयोग इंडिया इनोवेशन इंडेक्स 2022 क्या है? (What is Niti Aayog India Innovation Index 2022?)

नीति आयोग इंडिया इनोवेशन इंडेक्स एक व्यापक उपकरण है जिसका उपयोग देश के नवोन्मेषी पारिस्थितिकी तंत्र (Innovating Ecosystem) के मूल्यांकन और विकास के लिए किया जाता है। इंडिया इनोवेशन इंडेक्स नीति आयोग (NITI Aayog) और इंस्टीट्यूट फॉर कॉम्पिटिटिवनेस (Institute for Competitiveness) द्वारा तैयार किया गया है।इंडिया इनोवेशन इंडेक्स में, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इनोवेशन में उनके प्रदर्शन के आधार पर स्थान दिया गया है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच अपने प्रदर्शन को बढ़ाने और नीति आयोग इंडिया इनोवेशन इंडेक्स में उच्च रैंक के लिए एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा विकसित हुई है।


यहां चर्चा की गई इंडिया इनोवेशन इंडेक्स वर्ष 2021 में राज्यों के प्रदर्शन पर आधारित है। इंडिया इनोवेशन इंडेक्स 2021 में, संकेतकों की संख्या बढ़कर 66 हो गई है जो पहले इंडिया इनोवेशन इंडेक्स 2020 में 36 थी। नीति आयोग इंडिया इनोवेशन इंडेक्स 2022 (Niti Aayog India Innovation Index 2022) में 7 स्तंभ हैं,  जिनमें से पाँच ‘सक्षम/अधिकार देने’ स्तंभ इनपुट को मापते हैं और दो ‘प्रदर्शन’ स्तंभ आउटपुट को मापते हैं।


    1. मानव पूंजी (Human capital)

      2. निवेश (Investment)

        3. ज्ञान कार्यकर्ता/कर्मी (Knowledge workers)

          4. व्यापारिक वातावरण (Business environment)

            5. सुरक्षा और कानूनी वातावरण/माहौल (Safety and legal environment)

              6. ज्ञान उत्पादन/नॉलेज आउटपुट (Knowledge output)

                7. ज्ञान प्रसार (Knowledge diffusion)



                इंडिया इनोवेशन इंडेक्स 2021 देश के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के इनोवेशन लैंडस्केप और परफ़ॉर्मेंस के आधार पर राज्यवार रैंकिंग प्रस्तुत करता है। इंडेक्स के नवीनतम ढांचे को विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (World Intellectual Property Organization (WIPO)) द्वारा सालाना प्रकाशित ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (Global Innovation Index) से रेखांकित किया जाता है।

                Niti Aayog India Innovation Index 2022: ओवरऑल रैंकिंग (Overall Ranking)

                नीति आयोग इंडिया इनोवेशन इंडेक्स के प्रमुख राज्यों की श्रेणी में कर्नाटक शीर्ष पर बना हुआ है। यह अनुमान लगाया गया है कि कर्नाटक ने उच्चतम स्कोर हासिल किया क्योंकि इसने FDI और बड़ी संख्या में उद्यम पूंजी सौदों (Venture capital deals) को आकर्षित किया। राज्यों की समग्र रैंकिंग उनके अंकों के साथ नीचे दी गई है।

                Rank

                States

                III 2021

                1

                Karnataka

                18.01

                2

                Telangana

                17.66

                3

                Haryana

                16.35

                4

                Maharashtra

                16.06

                5

                Tamil Nadu

                15.69

                6

                Punjab

                15.35

                7

                Uttar Pradesh

                14.22

                8

                Kerala

                13.67

                9

                Andhra Pradesh

                13.32

                10

                Jharkhand

                13.10

                11

                West Bengal

                12.98

                12

                Rajasthan

                12.88

                13

                Madhya Pradesh

                12.74

                14

                Gujarat

                12.41

                15

                Bihar

                11.58

                16

                Odisha

                11.42

                17

                Chhattisgarh

                10.97

                Niti Aayog India Innovation Index 2022: उत्तर पूर्व और पहाड़ी राज्य (North East and the Hill States)

                नीति आयोग इंडिया इनोवेशन इंडेक्स की पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों की श्रेणी में मणिपुर अग्रणी राज्य है। नीचे दी गई तालिका में सभी पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों की रैंकिंग का उल्लेख किया गया है।

                Rank

                States

                III 2021

                1

                Manipur

                19.37

                2

                Uttarakhand

                17.67

                3

                Meghalaya

                16.00

                4

                Arunachal Pradesh

                15.46

                5

                Himachal Pradesh

                14.62

                6

                Sikkim

                13.85

                7

                Mizoram

                13.41

                8

                Tripura

                11.43

                9

                Assam

                11. 29

                10

                Nagaland

                11.00

                Niti Aayog India Innovation Index 2022: केंद्र शासित प्रदेश और शहर राज्य (Union Territory and City States)

                चंडीगढ़ ने नीति आयोग इंडिया इनोवेशन इंडेक्स की केंद्र शासित प्रदेश और शहर राज्यों की श्रेणी में सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है। सभी केंद्र शासित प्रदेशों और शहर के राज्यों का प्रदर्शन नीचे सूचीबद्ध है।

                Rank

                States

                III 2021

                1

                Chandigarh

                27.88

                2

                Delhi

                27.00

                3

                Andaman and Nicobar Islands

                17.29

                4

                Puducherry

                15.88

                5

                Goa

                14.93

                6

                Jammu and Kashmir

                12.83

                7

                Dadra and Nagar Haveli & Daman and Diu

                12.09

                8

                Lakshadweep

                7.86

                9

                Ladakh

                5.91

                Recent Posts: 

                Weekly Current Affairs 2022 PDF

                Current Affairs March 2022

                Daily Current Affairs 2022

                Current Affairs April 2022

                Monthly Current Affairs PDF 2022

                List Of Currency Of Different Countries With Capitals 2022_70.1

                Leave a comment

                Your email address will not be published. Required fields are marked *