Latest Hindi Banking jobs   »   Syllogism Reasoning: प्रतियोगी परीक्षा के लिए...

Syllogism Reasoning: प्रतियोगी परीक्षा के लिए सिलोगिज़्म रीज़निंग के टिप्स और ट्रिक्स

Syllogism Reasoning: प्रतियोगी परीक्षा के लिए सिलोगिज़्म रीज़निंग के टिप्स और ट्रिक्स | Latest Hindi Banking jobs_3.1

बैंकिंग परीक्षाओं के मुख्य टॉपिक/विषयों में से एक है सिलोगिज़्म। इसके प्रश्न प्रीलिम्स के साथ मेन्स परीक्षा में भी पूछे जाते हैं। आमतौर पर इन प्रश्नों को हल करना इतना आसान नहीं होता है। इस प्रकार के प्रश्नों को हल करने में वास्तविक समस्या यह है कि इन प्रश्नों को हल करने में बहुत समय लगता है। इस प्रकार रीजनिंग सेक्शन के अन्य टॉपिक के लिए बहुत कम समय बचता है। सिलोगिज़्म आपके सेक्शन-वार कट-ऑफ़ को बना या बिगाड़ सकता है। यदि एक सही स्ट्रेटजी का उपयोग किया जाता है, तो सिलोगिज़्म सेक्शन-वार कट-ऑफ़ क्लीयर करने का रास्ता बेहद आसान कर सकता है। इस लेख में, हम प्रतियोगी परीक्षा के लिए सिलोगिज़्म रीज़निंग के कुछ आसान टिप्स और ट्रिक्स (Tips and tricks of syllogism reasoning) प्रदान करेंगे ।

Tips & Tricks Of Syllogism Reasoning For Competitive Exam: सिलोगिज़्म का कॉन्सेप्ट/अवधारणा (Concept Of Syllogism)

Rule 1- सभी A, B हैं, इस नियम के अनुसार पहले के सभी तत्व दूसरे तत्व के अंदर रखे जाते हैं।

इस स्थिति/मामले में, पहला तत्व दूसरे तत्व का उपवर्ग/सबसेट (subset) है। इसे वेन आरेख द्वारा निरूपित किया जाता है। इसके पैटर्न में A को निरूपित करने वाला एक वृत्त होता है, जो B को निरूपित करने वाले वृत्त के भीतर स्थित होता है।

निष्कर्ष (Conclusion): कुछ B, A हैं।

कुछ A, B हैं।

Rule 2- कोई A, B नहीं है, यह सिर्फ़ यह दर्शाता है कि दो तत्वों के बीच कोई संबंध नहीं है।

इस स्थिति में A, B से संबद्ध नहीं है। इसे वेन आरेख द्वारा निरूपित करते हुए A को एक वृत्त से दर्शाया जाता है, जो B को निरूपित करने वाले वृत्त को प्रतिच्छेदित (Intersect) नहीं करता है।

निष्कर्ष (Conclusion): कोई B, A नहीं है।

 

Rule 3- कुछ A, B हैं, इसका तात्पर्य है कि A के कुछ तत्व B के कुछ तत्वों का हिस्सा हैं।

यह संभावना का मामला है। इस प्रकार के मामले में, पहले तत्व का दूसरे तत्व के साथ कुछ हिस्सा समान (common) है। इसे वेन आरेख द्वारा निरूपित करते हुए A को एक वृत्त के रूप में दर्शाया जाता है जो B को दर्शाने वाले वृत्त को आंशिक रूप से  ओवरलैप करता है। वृत्त A का शेष भाग अनिश्चित है कि यह भाग B को स्पर्श करता है या नहीं।


निष्कर्ष (Conclusion)- ऐसे मामले में बनने वाले पैटर्न से हम जो निष्कर्ष निकाल सकते हैं, वे संभावना पर आधारित हैं और उनमें से केवल एक या कुछ ही दिए गये कथन का पालन करेंगे।


कुछ A, B नहीं हैं
सभी A, B हैं
सभी B, A हैं

Rule 4- कुछ A, B नहीं हैं, इसका तात्पर्य यह है कि A के कुछ तत्व B नहीं हैं।

इस प्रकार के प्रश्नों में पहले तत्व में कुछ भाग होता है जो दूसरे तत्व के समान (common) नहीं होता है। इसे भी वेन आरेख द्वारा निरूपित करते हैं। इसके पैटर्न में A का प्रतिनिधित्व करने वाला एक वृत्त होता है जिसका कम से कम कुछ हिस्सा, B का प्रतिनिधित्व करने वाले वृत्त को ओवरलैप नहीं कर रहा होता है। शेष A अनिश्चित है कि यह भाग B को स्पर्श करता है या नहीं।

निष्कर्ष (Conclusion): उपरोक्त पैटर्न से हम जो निष्कर्ष प्राप्त कर सकते हैं, वे संभावना पर आधारित हैं और उनमें से केवल एक या कुछ ही कथन का अनुसरण करेंगे।

कुछ A, B नहीं हैं।
सभी A, B हैं।
सभी B, A हैं।
सभी A, B नहीं हैं और सभी B, A नहीं हैं।

सिलोगिज़्म में एक और महत्वपूर्ण नियम यह है कि जब तक कोई कथन नहीं दिया जाता है या उल्लेख नहीं किया जाता है, तब तक अपने आप से कुछ भीमान नहीं सकते हैं। आप कुछ ऐसे कथनों से सामना होगा जो  ज्ञात तथ्यों के साथ सुसंगत नहीं होंगे लेकिन आपको उन कथनों पर अपने तार्किक तर्क के साथ काम करना होगा न कि अपनी सामान्य जागरूकता के साथ।

Tips & Tricks Of Syllogism Reasoning For Competitive Exam: कथन और निष्कर्ष (Statements & Conclusions)

प्रतियोगी परीक्षा के लिए सिलोगिज़्म रीज़निंग के टिप्स और ट्रिक्स की इस श्रृंखला में हम नीचे दिए गए कथनों और निष्कर्षों के प्रकार प्रदान कर रहे हैं। ये आपको विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में देखने को मिलेंगे।

सिलोगिज़्म रीज़निंग में आपके सामने आने वाले कथनों के प्रकार नीचे दिए गए हैं:

Type 1: सभी A, B हैं।

Type 2: कोई A, B नहीं है।

Type 3: कुछ A, B हैं।

Type 4: कुछ A, B नहीं हैं।


नीचे निष्कर्षों प्रकार दिया गया है:


Type 1: सभी A, B हैं।

Type 2: कोई A, B नहीं है।

Type 3: कुछ A, B हैं।

Type 4: कुछ A, B नहीं हैं।

Type 5: सभी ए के बी होने की संभावना है।

Type 6: सभी A के B नहीं होने की संभावना है।

Type 7: कम से कम कुछ A, B हैं।

Rules For Possibility Syllogism Questions

नीचे हमने संभावनाओं के नियमों को प्रदान किया है, इसलिए प्रतियोगी परीक्षा के लिए सिलोगिज़्म रीजनिंग के टिप्स और ट्रिक्स पढ़ते रहें।

  • यदि सभी A के B हैं तो कुछ B के A नहीं होने की संभावना है।
  • यदि कुछ B के A नहीं है तो सभी A के B होने की संभावना है।
  • यदि कुछ A के B हैं तो सभी A के B होने की संभावना है और सभी B के A होने की संभावना है।
  • सिर्फ़ वही निष्कर्ष सही होता है जो सभी संभावनाओं को पूरा करता हो।

Tips & Tricks Of Syllogism Reasoning For Competitive Exam: सिलोगिज़्म में निष्कर्ष के प्रकार (Types of conclusion in syllogism)

सिलोगिज़्म में मुख्य रूप से तीन प्रकार के निष्कर्ष होते हैं, जो नीचे दिए गए हैं:

  • सकारात्मक (Positive)- जहां हम 100% सुनिश्चित हैं।
  • नकारात्मक (Negative)- इसमें, हमें यकीन होता है कि यह नहीं है।
  • संभावना (Possibility)- इसमें हम 100% निश्चित नहीं हैं लेकिन संभावित मामला हो सकता है। सिलोगिज़्म में, एक निष्कर्ष जो 100% निश्चित नहीं है, इसकी संभावनाएं हो सकती हैं यानी हम इसे कहने में संदेह कर रहे हैं लेकिन संभावना हो सकती है।

कुछ प्रश्नों को आप स्वयं हल करके इस विषय को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं। नीचे पीडीएफ दिया गया है जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और अभ्यास कर सकते हैं।


Click Here To Download The Syllogism PDF Questions 

Click Here To Download The Syllogism PDF Solution



Recent Posts:


Weekly Current Affairs 2022 PDF

Monthly Current Affairs PDF 2022

Daily Current Affairs 2022

RBI Grade B Prelims Score Card 2022 Scorecard & Marks_80.1

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *