Latest Hindi Banking jobs   »   15th April 2022 Daily Current Affairs...

15th April 2022 Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली GK अपडेट

15th April 2022 Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली GK अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_3.1

डेली GK अपडेट उन महत्वपूर्ण समाचारों के साथ शामिल किए जाते हैं जो बैंकिंग या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफ़ेयर्स की सुर्खियां बनते हैं। डेली GK अपडेट दिन भर चलने वाली महत्वपूर्ण ख़बरों का पूरा पैकेज़ है। बैंकिंग या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बैंकिंग शर्तों और करेंट अफ़ेयर्स समाचार आदि के बारे में पूरी ज़ानकारी होनी चाहिए। इसलिए, यहां 15 अप्रैल, 2022 का GK अपडेट दिया गया है जो आपको करेंट अफ़ेयर्स के भाग को तैयार करने में मदद करेगा। इस खंड को पढ़ने के बाद, आप करेंट अफ़ेयर्स क्विज को सफलतापूर्वक हल कर सकते हैं।

यहां 15 अप्रैल, 2022 का दैनिक GK अपडेट निम्नलिखित समाचारों की सुर्खियों को कवर करता है: हिमाचल प्रदेश, विश्व कला दिवस 2022, स्ट्रीट चाइल्ड क्रिकेट विश्व कप 2023, IIT-मद्रास, ऑरलियन्स मास्टर्स 2022: भारतीय शटलर मिथुन मंजूनाथ ने जीता रजत पदक, पूर्व सैनिकों और युवाओं के लिए “हिम प्रहरी” योजना शुरू करेगी उत्तराखंड सरकार, पीएम मोदी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन किया, न्यूजीलैंड क्रिकेट पुरस्कार 2022 की घोषणा, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कुष्ठ रोग के लिए अंतर्राष्ट्रीय गांधी पुरस्कार, 2021 प्रदान किया, विश्व बैंक ने वित्त वर्ष 2012-23 के लिए भारत की जीडीपी घटाकर 8 प्रतिशत किया, पेरिस में संपन्न हुई 20वीं भारत-फ्रांस संयुक्त स्टाफ़ वार्ता, कोटक महिंद्रा बैंक ने लॉन्च किया कोटक FYN, केंद्र सरकार ने FY22 के लिए अपने परिसंपत्ति मुद्रीकरण लक्ष्य को पार किया, MoHUA द्वारा शुरू की गई ‘स्वनिधि से समृद्धि’ योजना और असमिया नव वर्ष 2022: रोंगाली/बोहाग बिहू महोत्सव।

शीर्ष 16 दैनिक GK अपडेट: राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समाचार (Top 16 Daily GK Updates: National & International News)


यहां राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समाचारों के साथ शीर्ष 16 महत्वपूर्ण दैनिक सामान्य ज्ञान 2022 अपडेट नीचे दिए जा रहे हैं –

States in News


1. हिमाचल प्रदेश राज्य स्थापना दिवस 2022: 15 अप्रैल 

15th April 2022 Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली GK अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_4.1

हिमाचल दिवस 2022 (Himachal Day 2022)

  • हिमाचल प्रदेश में 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस मनाया जाता है। आज के ही दिन हिमाचल राज्य को एक पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था। मंडी, चंबा, महासू और सिरमौर के चार जिलों को दो दर्जन से अधिक रियासतों के साथ एकीकृत किया गया, जिससे 1948 में हिमाचल प्रदेश एक केंद्र शासित प्रदेश के रूप में बनाया गया था. दशकों बाद, 1971 में, हिमाचल प्रदेश शिमला राजधानी के साथ भारत का 18 वां राज्य बन गया.
  • इसी दिन 1948 में हिमाचल प्रदेश को भारत के एक प्रांत के रूप में बनाया गया था। इस दिन को राजधानी शिमला में एक भव्य परेड का आयोजन किया जाता है। इस दिन को मानाने के लिए शहरों, कस्बों और गांवों में स्थानीय कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं.

हिमाचल प्रदेश के बारे में और जानें (Know more about Himachal Pradesh):

  • ‘हिमाचल’ शब्द संस्कृत के दो शब्दों ‘हिमा’ (बर्फ) और ‘आंचल’ (गोद) से मिलकर बना है। घाटियों और पहाड़ियों के बीच बसा यह राज्य वस्तुतः हिमालय की गोद में बसा है।
  • राज्य में बोली जाने वाली मुख्य भाषा हिंदी है लेकिन कई स्थानीय बोलियाँ हैं जैसे महासू, पहाड़ी, मंडाली, कांगड़ी, कुल्लू, बिलासपुरी और किन्नौरी.
  • हिमाचल प्रदेश का दर्ज इतिहास मौर्य काल यानी चौथी शताब्दी ईसा पूर्व का है।
  • राज्य में शिमला जैसे खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं – हिल स्टेशनों की रानी, बिलासपुर, मंडी, चंबा, कुल्लू, डलहौजी, कसौली, कांगड़ा, पालमपुर, सोलन, मनाली और धर्मशाला.
  • कालका-शिमला रेलवे, जिसे अक्सर ‘टॉय ट्रेन’ कहा जाता है, यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है। कालका-शिमला रेलवे लगभग 95 किमी में सबसे तेज ढलान (5800 फीट से अधिक) को पार करती है। ट्रेन कई पुलों और सुरंगों को पार करती है
Important Days

2. विश्व कला दिवस 2022 (World Art Day 2022)

15th April 2022 Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली GK अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_5.1

  • प्रत्येक वर्ष 15 अप्रैल को वैश्विक स्तर पर विश्व कला दिवस मनाया जाता है। यह दिन दुनिया भर में सभी लोगों के लिए रचनात्मकता, नवाचार और सांस्कृतिक विविधता को पोषित करने वाली कला के महत्व पर ज़ोर देने के लिए मनाया जा रहा है। इस दिन को इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ आर्ट (International Association of Art – IAA) द्वारा घोषित किया गया था। इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ आर्ट, यूनेस्को (UNESCO) के साथ आधिकारिक साझेदारी में काम करने वाले एक ग़ैर सरकारी संगठन है।

विश्व कला दिवस का इतिहास (History of the World Art Day):

  • विश्व कला दिवस का पहला उत्सव 15 अप्रैल 2012 को आयोजित किया गया था। मोना लिसा के प्रसिद्ध चित्रकार लियोनार्डो दा विंची (Leonardo da Vinci) के जन्मदिन के सम्मान में आज के दिन का चयन किया गया है। उन्हें विश्व शांति, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, सहिष्णुता, भाईचारे और बहुसंस्कृतिवाद के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में कला के महत्व के प्रतीक के रूप में चुना गया था।

विश्व कला दिवस का महत्व (Significance of the World Art Day):

  • लियोनार्डो दा विंची के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विश्व कला दिवस मनाया जाता है। इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ आर्ट (IAA) के अनुसार, लियोनार्डो दा विंची को विश्व शांति, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, सहिष्णुता और भाईचारे का प्रतीक माना जाता था। विश्व कला दिवस का उद्देश्य एक कलाकार की रचनात्मकता और नवीनता को विकसित करना है। यह दिन कलात्मक अभिव्यक्ति (artistic expression) में मौजूद विभिन्न किस्मों पर भी प्रकाश डालता है।
Sports

3. स्ट्रीट चाइल्ड क्रिकेट विश्व कप 2023 की मेज़बानी करेगा भारत

15th April 2022 Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली GK अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_6.1


  • भारत वर्ष 2023 में स्ट्रीट चाइल्ड क्रिकेट विश्व कप की मेज़बानी करने के लिए तैयार है। इस विश्व कप का आयोजन ‘स्ट्रीट चाइल्ड यूनाइटेड और सेव द चिल्ड्रन इंडिया द्वारा किया जा रहा है। स्ट्रीट चाइल्ड क्रिकेट विश्व कप 2023 में 16 देशों की 22 टीमें शामिल होंगी।
  • इस वर्ष भाग लेने वाले देश बांग्लादेश, बोलीविया, ब्राजील, बुरुंडी, इंग्लैंड, हंगरी, मॉरीशस, मैक्सिको, नेपाल, रवांडा, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, तंजानिया, युगांडा और जिम्बाब्वे हैं। स्ट्रीट चाइल्ड यूनाइटेड और सेव द चिल्ड्रन के बीच साझेदारी के अलावा स्ट्रीट चाइल्ड क्रिकेट विश्व कप 2023  में विश्व बैंक, आईसीसी और ब्रिटिश उच्चायोग भी सहयोग करेगा।

Agreements


4. हथियार प्रणालियों के रखरखाव के संबंध में भारतीय वायु सेना का IIT-मद्रास के साथ समझौता
15th April 2022 Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली GK अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_7.1


  • भारतीय वायु सेना (Indian Air Force – IAF) और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान – मद्रास (Indian Institute of Technology – Madras) ने प्रौद्योगिकी विकास और विभिन्न हथियार प्रणालियों को रखरखाव हेतु स्वदेशी तकनीकि खोज़ने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। भारतीय वायु सेना और IIT-मद्रास के बीच संयुक्त साझेदारी का उद्देश्य ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भारतीय वायु सेना के स्वदेशीकरण के प्रयासों में तेज़ी लाना है।
  • भारतीय वायुसेना के साथ साझेदारी में IIT-मद्रास वायुसेना के रखरखाव कमान के बेस रिपेयर डिपो (Base Repair Depots – BRD) के स्वदेशीकरण के प्रयासों में महत्वपूर्ण योगदान देगा, ताकि रखरखाव क्षमता बढ़ाने और अन्य उपायों में मदद मिल सके।

समझौता ज्ञापन के तहत (Under the MoU):

  • भारतीय वायुसेना ने विभिन्न हथियार प्रणालियों के निर्वाह के लिए प्रौद्योगिकी विकास और स्वदेशी समाधान खोजने से जुड़े प्रमुख केंद्रित क्षेत्रों की पहचान की है। IIT मद्रास  व्यवहार्यता अध्ययन (feasibility studies) और प्रोटोटाइप विकास (prototype development) के लिए अनुसंधान द्वारा विधिवत समर्थित परामर्श प्रदान करेगा।
  • समझौता ज्ञापन (MoU) पर कमांड इंजीनियरिंग ऑफिसर (सिस्टम), मुख्यालय रखरखाव कमान, वायु सेना के एयर कमोडोर एस. बहुजा और आईआईटी मद्रास में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख प्रोफेसर एच. एस. एन. मूर्ति ने दिल्ली में एक वायु सेना केंद्र पर हस्ताक्षर किए।

Sports


5. ऑरलियन्स मास्टर्स 2022: भारतीय शटलर मिथुन मंजूनाथ ने जीता रजत पदक
15th April 2022 Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली GK अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_8.1


  • भारतीय शटलर मिथुन मंजूनाथ ने बैडमिंटन टूर्नामेंट ऑरलियन्स मास्टर्स 2022 में पुरुष एकल में रजत पदक जीता है। यह टूर्नामेंट फ्रांस के ऑरलियन्स में 29 मार्च से 3 अप्रैल 2022 तक आयोजित किया गया था।
  • अपने पहले बीडब्ल्यूएफ फाइनल में खेलते हुए, 79वें रैंक के भारतीय शटलर मिथुन मंजूनाथ को दुनिया के 32वें नंबर के ‘फ्रेंचमैन टोमा जूनियर पोपोव’ से 11-21, 19-21 से हार का सामना करना पड़ा। यह मैच पैलेस डेस स्पोर्ट्स एरिना (Palais des Sports Arena) में खेला गया था। अश्विनी भट और शिखा गौतम की महिला युगल जोड़ी ने टूर्नामेंट में महिला युगल में कांस्य पदक जीता है।

State news


6. पूर्व सैनिकों और युवाओं के लिए “हिम प्रहरी” योजना शुरू करेगी उत्तराखंड सरकार

15th April 2022 Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली GK अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_9.1


  • उत्तराखंड सरकार ‘हिम प्रहरी’ योजना को लागू करने के लिए तैयार है। यह योजना ख़ासतौर पर पूर्व सैनिकों और युवाओं के लिए है। उत्तराखंड सरकार उत्तराखंड की सीमा से लगे क्षेत्रों में योजना को लागू करने के लिए केंद्र सरकार से सहयोग मांग रही है।  इस योजना अंतर्गत राज्य की सीमा से लगे क्षेत्रों में पूर्व सैनिकों को बसाने की प्राथमिकता दी जाएगी।
  • इस योजना का उद्देश्य उत्तराखंड से लोगों के प्रवास को रोकना है। योजना के तहत उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा जहां प्रवास तेजी से होता है ताकि लोग रुके रहें, न कि बाहर किसी अन्य प्रान्त या स्थान पर ना जाएँ। योजना का अनुमानित व्यय लगभग 5.45 करोड़ रुपये है। हिम प्रहरी योजना की घोषणा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)  की उत्तराखंड इकाई ने अपने 2022 के चुनावी घोषणापत्र में किया थी।

7. प्रमुख विशेषताऐं (Key Features):

  • हिम प्रहरी योजना पूर्व सैनिकों और युवाओं के लिए है।
  • इसका उद्देश्य राज्य से लोगों के पलायन को रोकना है।
  • यह योजना उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगी जहां प्रवास तेजी से होता है ताकि लोग राज्य के भीतर रहें और बाहर न जाएँ।
  • योजना के तहत, राज्य पूर्व सैनिकों को राज्य की सीमा से लगे क्षेत्रों में बसाने को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • राज्य सरकार दीर्घकालीन राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को साझा करने वाले जिलों में बसने के लिए पूर्व सैनिकों और राज्य के युवाओं को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करेगी।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य (Important takeaways for all competitive exams):

  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री: पुष्कर सिंह धामी;
  • उत्तराखंड की राजधानियाँ: देहरादून (शीतकालीन), गैरसैंण (ग्रीष्मकालीन);
  • उत्तराखंड राज्यपाल: लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह।
National
8. पीएम मोदी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन किया

प्रधान मंत्री संग्रहालय

15th April 2022 Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली GK अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_10.1

  • प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल को नई दिल्ली में प्रधान मंत्री संग्रहालय का उद्घाटन किया। प्रतिष्ठित तीन मूर्ति परिसर में स्थित संग्रहालय का उद्घाटन आज़ादी का अमृत महोत्सव (स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर शुरू किया गया 75 सप्ताह का उत्सव) के हिस्से के रूप में किया गया।
  • संग्रहालय उन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा यह देहने समझने में सक्षम होंगे कि सभी प्रधान मंत्रियों ने किस तरह कठिनाइयों का सामना किया और एक नए भारत की नींव रखने के लिए उन्होंने कैसे उन कठिनाइयों को पार किया। संग्रहालय प्रत्येक सरकार की साझा विरासत को दर्शाएगा। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि नव निर्मित संग्रहालय भारत के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू की विरासत को कमज़ोर करने का एक प्रयास है, जिसे केंद्र ने सिरे से ख़ारिज कर दिया।

प्रधानमंत्री संग्रहालय की मुख्य विशेषताएं (Key Features of Pradhanmantri Sangrahalaya):

  • जब सरकार ने 2018 में अपनी योजना की घोषणा की तो नए संग्रहालय के निर्माण की परियोजना को कड़े विरोध का सामना करना पड़ा।
  • संग्रहालय भवन नई दिल्ली में तीन मूर्ति भवन को एकीकृत करता है, जिसे ब्लॉक I के रूप में नामित किया गया है, यह नवनिर्मित ब्लॉक II के साथ में हैं। दो ब्लॉकों का कुल क्षेत्रफल 15,600 वर्ग मीटर से अधिक है। संग्रहालय में 43 गैलरी हैं।
  • संग्रहालय का चिन्ह/प्रतीक (logo), राष्ट्र और लोकतंत्र के प्रतीक धर्म चक्र को हाथ में लिए हुए दर्शाता है।

प्रधान मंत्री संग्रहालय में प्रदर्शित सामग्री (The Content Displayed at the Pradhanmantri Sangrahalaya):

  • स्वतंत्रता संग्राम से लेकर संविधान के निर्माण तक, संग्रहालय में ऐसे प्रदर्शन होंगे जो इस बात की कहानियों को प्रदर्शित करेंगे कि कैसे संबंधित प्रधानमंत्रियों ने देश को प्रगति के मार्ग पर अग्रसर किया।
  • व्यक्तिगत वस्तुएं, उपहार और यादगार वस्तुएं जैसे पदक (medals), स्मारक टिकट (commemorative stamps), प्रधान मंत्री के भाषण (peeches of PMs) और विचारधाराओं का वास्तविक प्रतिनिधित्व (anecdotal representations of ideologies) संग्रहालय में प्रदर्शित होंगे। पूर्व प्रधानमंत्रियों के परिवारों से ऐसी ज़ानकारियों के लिए संपर्क किया गया है।
  • संग्रहालय में नेहरू संग्रहालय भी शामिल होगा। अधिकारियों ने कहा है कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जीवन और योगदान को प्रदर्शित करने के लिए इसे तकनीकी रूप से उन्नत डिस्प्ले के साथ अपग्रेड किया गया है। दुनिया भर से उनके द्वारा प्राप्त कई उपहार पहली बार प्रदर्शित किये गये हैं।
  • संग्रहालय प्रदर्शनी सामग्री को आकर्षक बनाने के लिए होलोग्राम, आभासी वास्तविकता (virtual reality), संवर्धित वास्तविकता (augmented reality), मल्टी-टच, मल्टीमीडिया, संवादात्मक कियोस्क (interactive kiosks), कम्प्यूटरीकृत काइनेटिक मूर्तियां, स्मार्टफोन एप्लिकेशन, संवादात्मक स्क्रीन (interactive screens), अनुभवात्मक इंस्टॉलेशन (experiential installations) आदि का उपयोग किया गया है।

Awards


9. न्यूजीलैंड क्रिकेट पुरस्कार 2022 की घोषणा

15th April 2022 Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली GK अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_11.1

  • न्यूजीलैंड ने पुरुष और महिला क्रिकेटरों के लिए पुरस्कारों की घोषणा की। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और व्हाइट फर्न्स (न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम) की कप्तान सोफी डिवाइन को हाल ही में घोषित न्यूजीलैंड क्रिकेट अवार्ड्स 2022 में ‘टी20 इंटरनेशनल प्लेयर ऑफ़ द ईयर’ चुना गया।
  • न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउथी को 14 अप्रैल, 2022 को न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) अवार्ड्स में सर रिचर्ड हेडली मेडल से सम्मानित किया गया है। यह साउथी का उनके 14 साल के लंबे करियर में पहला सर रिचर्ड हैडली मेडल है। उन्हें 2021-22 सीज़न में उनकी निरंतरता के लिए सम्मानित किया गया है। सर रिचर्ड हेडली का पदक न्यूजीलैंड (काली टोपी – Black Cap) का सर्वोच्च क्रिकेट सम्मान है।

अन्य श्रेणी  के लिय घोषित किये पुरस्कार निम्नवत हैं (Other category awards announced are given below):

  • महिला सुपर स्मैश प्लेयर ऑफ़ द ईयर: अमेलिया केर (वेलिंगटन ब्लेज़)
  • मेन्स सुपर स्मैश प्लेयर ऑफ़ द ईयर: माइकल ब्रेसवेल (वेलिंगटन फायरबर्ड्स)
  • फैन मोमेंट ऑफ़ द समर: रॉस टेलर को अपने आखिरी टेस्ट में अंतिम विकेट लेने पर
  • अंतर्राष्ट्रीय महिला ODI प्लेयर ऑफ़ द ईयर: अमेलिया केर (वेलिंगटन ब्लेज़)।
  • इंटरनेशनल मेन्स ओडीआई प्लेयर ऑफ़ द ईयर: विल यंग (सेंट्रल स्टैग्स)।
  • प्रथम श्रेणी बल्लेबाजी के लिए रेडपथ कप: डेवोन कॉनवे (वेलिंगटन फायरबर्ड्स)।
  • महिला खिलाड़ियों की घरेलू क्रिकेट में बल्लेबाजी के लिए रूथ मार्टिन कप: सूजी बेट्स (ओटागो स्पार्क्स)।
  • प्रथम श्रेणी गेंदबाजी के लिए विंसर कप: टिम साउथी (नॉर्थर्न डिस्ट्रिक्ट)।
  • हिला खिलाड़ियों की घरेलू क्रिकेट में गेंदबाजी के लिए फाइल ब्लैकलर कप: ईडन कार्सन (ओटागो स्पार्क्स)।
  • न्यूजीलैंड अंपायर ऑफ़ द ईयर: क्रिस गैफनी।

Awards


10. उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कुष्ठ रोग के लिए अंतर्राष्ट्रीय गांधी पुरस्कार, 2021 प्रदान किया

15th April 2022 Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली GK अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_12.1


  • भारत के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने चंडीगढ़ के डॉक्‍टर भूषण कुमार (व्यक्तिगत श्रेणी) और गुजरात के सहयोग कुष्ठ यज्ञ ट्रस्ट (संस्थागत श्रेणी) को अंतर्राष्ट्रीय गांधी पुरस्कार-2021 से सम्मानित किया। यह सम्मान 13 अप्रैल, 2022 को नई दिल्ली में संपन्न हुए एक समारोह के दौरान दिया गया।

कुष्ठ रोग के लिए अंतर्राष्ट्रीय गांधी पुरस्कार क्यों दिया गया (Why was the International Gandhi Awards for Leprosy award given)?

  • सहयोग कुष्ठ यज्ञ ट्रस्ट और डॉ. भूषण कुमार कुष्ठ रोग के बारे में ज़ागरूकता बढ़ाने और इस बीमारी से पीड़ित लोगों को प्रदान की जा सकने वाली देखभाल के लिए चौबीसों घंटे कार्यरत रहे हैं। वे इस बीमारी से जुड़े सामाजिक कलंक को दूर करने के लिए भी कार्य कर रहे हैं।

कुष्ठ पुरस्कार के लिए अंतर्राष्ट्रीय गांधी पुरस्कार के बारे में (About the International Gandhi Awards for Leprosy award):

  • इस वार्षिक सम्मान/पुरस्कार की स्थापना ‘गाँधी मेमोरियल लेप्रसी फ़ाउंडेशन’ द्वारा की गयी थी। यह सम्मान उन व्यक्तियों व संगठनों के कार्य को मान्यता और महत्व देने के लिए है जिन्होंने इस बीमारी और इससे जुड़े पूर्वाग्रहों से लड़ने के लिए अथक प्रयास किया है। यह पुरस्कार गांधीजी की कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों के प्रति उनके द्वारा की गई सेवा और रोगियों के प्रति करुणा को स्मरण करता है।

Economy


11. विश्व बैंक ने वित्त वर्ष 2012-23 के लिए भारत की जीडीपी घटाकर 8 प्रतिशत किया

15th April 2022 Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली GK अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_13.1


 

भारत की जीडीपी पर विश्व बैंक (World Bank on India’s GDP)

विश्व बैंक ने अपनी द्वि-वार्षिक “दक्षिण एशिया आर्थिक फोकस रिपोर्ट” में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद के विकास के अनुमान को घटाकर 8 प्रतिशत कर दिया है।  यूक्रेन में हो रहे युद्ध के कारण वित्त वर्ष 2023 के विकास पर नकारात्मक प्रभाव है। इससे पहले जनवरी 2022 में वित्त वर्ष 23 के लिए विकास दर 8.7 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया था।

कारण (Reasons):

  • विश्व बैंक ने कहा कि यूक्रेन में चल रहा युद्ध उभरते बाजार की प्रतिभूतियों (emerging market securities) और ऋण साधनों (debt instruments) में निवेशकों को डरा सकता है और दक्षिण एशिया से पश्चिम में “सुरक्षित पनाहगाह (safe havens)” के लिए एक कैपिटल फ्लाइट को बढ़ा सकता है।
  • अमेरिकी फेडरल रिज़र्व द्वारा आसन्न मौद्रिक सख्ती (impending monetary tightening) के कारण, विदेशी निवेशक पहले ही अक्टूबर 2021 से भारत के वित्तीय बाज़ार से बाहर निकल रहे हैं। पूर्वी यूरोप में हाल के घटनाक्रमों ने भारतीय रुपया (INR) को कमज़ोर करते हुए, पूंजी के बहिर्वाह को तेज़ कर दिया है।
  • यदि भारत सरकार घरेलू उधारी (domestic borrowing) की ओर जाता है तो विवेकपूर्ण और पारदर्शी नीतियों के माध्यम से व्यापक आर्थिक स्थिरता बनाए रखना भी महत्वपूर्ण होगा।

Summits and Conferences


12. पेरिस में संपन्न हुई 20वीं भारत-फ्रांस संयुक्त स्टाफ़ वार्ता 

15th April 2022 Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली GK अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_14.1


भारत-फ्रांस संयुक्त स्टाफ़ वार्ता (India-France Joint Staff Talks)

भारत-फ्रांस संयुक्त स्टाफ़ वार्ता के 20वें संस्करण का आयोजन किया गया। जिसमें मौजूदा द्विपक्षीय रक्षा सहयोग तंत्र के ढांचे के भीतर नई पहलों पर ध्यान केंद्रित किया गया, इसके साथ ही मौजूदा रक्षा संबंधों में सुधार किया गया। दो दिवसीय वार्ता पेरिस में एक अच्छे, गर्मजोशी भरे और विनम्र माहौल में हुई। भारत और फ्रांस के बीच जॉइंट स्टाफ़ कान्सल्टेशन एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म है जिसका उद्देश्य ऑपरेशन और रणनीतिक स्तरों पर लगातार बातचीत के माध्यम से दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग में सुधार करना है।


भारत-फ्रांस संयुक्त स्टाफ़ वार्ता के प्रमुख बिंदु (Key Points of India-France Joint Staff Talks):
  • भारत और फ्रांस के बीच संयुक्त वार्ता का 20वां संस्करण सक्रिय रूप से रक्षा सहयोग बढ़ाने के लक्ष्य के साथ समाप्त हुआ।
  • दो दिवसीय बैठक में नई परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया जो मौजूदा द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के अंतर्गत आती हैं, साथ ही दोनों देशों के बीच चल रहे रक्षा संबंधों को बढ़ाने पर भी केंद्रित हैं।
  • भारत-फ्रांस संयुक्त स्टाफ़ मंच की स्थापना दोनों देशों के बीच रणनीतिक और ऑपरेशनल रक्षा सहयोग में सुधार के लक्ष्य के साथ की गई थी।
  • यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी के मुख्य स्तंभों में से एक रक्षा और सुरक्षा सहयोग है।
  • भारत और फ्रांस ने ब्लू इकॉनमी और ओशन गवर्नेंस के ब्लूप्रिंट पर सहमति जताई है।
  • भारत-फ्रांस संयुक्त वार्ता का 20वां संस्करण दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय ब्लू इकॉनमी के आदान-प्रदान में सुधार, क़ानून के शासन के आधार पर ओशन गवर्नेंस तथा टिकाऊ और लचीला तटीय व जलमार्ग बुनियादी ढांचे प्रदान करने में सहयोग पर केंद्रित था।
  • समुद्री संसाधनों के सतत उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए पक्ष विशेष रूप से प्रासंगिक अंतरराष्ट्रीय संगठनों में समन्वय के माध्यम से ओशन गवर्नेंस की दिशा में प्रयास करेंगे।
  • भारत और फ्रांस ब्लू इकॉनमी और तटीय लचीलेपन में परस्पर हित साझा करते हैं।
प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य (Important Takeaways for Competitive exams):
  • भारत के विदेश मंत्री: डॉ. एस जयशंकर;
  • थल सेनाध्यक्ष: मनोज मुकुंद नरवणे।

Banking


13. कोटक महिंद्रा बैंक ने लॉन्च किया कोटक FYN 

15th April 2022 Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली GK अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_15.1


कोटक FYN

  • कोटक महिंद्रा बैंक (KMBL) ने कोटक FYN लॉन्च किया है। यह विशेष रूप से बिज़नेस बैंकिंग और कॉर्पोरेट ग्राहकों के लिए डिज़ाइन किया गया एक नया उद्यम मंच है। बैंक के ग्राहक सभी व्यापार और सेवा लेनदेन करने के लिए पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं।

कोटक FYN के मुख्य बिंदु (Key Points of Kotak FYN):

  • एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कोटक  FYN पोर्टल में 2022 की चौथी तिमाही तक कई अन्य सेवाएं शामिल होंगी, जिसमें खाता सेवाएं, भुगतान और संग्रह शामिल हैं।
  • पोर्टल में लेन-देन की सीमा की रीयल-टाइम ट्रैकिंग, पूर्व लेनदेन तक पहुंच, और आगामी लेनदेन की घटनाओं, अन्य चीजों के साथ एक डैशबोर्ड भी होगा जिसे उपभोक्ता निजीकृत (Personalise) कर सकते हैं।
  • यह सिस्टम स्थिरता के साथ छोटे चरणों (small steps) में एक अनुरूप अनुभव (tailored experience) देने का भी वादा करता है।
कोटक FYN निम्नलिखित सेवाएं प्रदान करेगा (Kotak FYN to Offer Following Services):
  • कोटक FYN ग्राहकों को एक एकीकृत परिप्रेक्ष्य के माध्यम से सभी भुगतान प्लेटफार्मों पर एक सुसंगत अनुभव प्रदान करना चाहता है।
  • मंच कागज रहित लेनदेन और शुरुआत से अंत तक (beginning to end) लेनदेन करने की क्षमता सुनिश्चित करता है।
  • यह स्टेटस अपडेट, घटते अनुरोध (decreasing requests) और अपलोड किए गए दस्तावेज़ों (uploaded documents) की पुनर्प्राप्ति, साथ ही प्रमाणीकरण के साथ एक सकुशल और सुरक्षित चैनल/प्लेटफ़ॉर्म प्रदान करता है।
  • कोटक FYN एक डिजिटल कॉर्पोरेट पोर्टल है जो वन-स्टॉप शॉप के रूप में कार्य करता है।
  • FYN बढ़ते डिजिटल व्यापार की रीढ़ साबित होगा। इसमें एंड-टू-एंड डिजिटल आर्किटेक्चर, बेहतर दक्षता, गति और उन्नत सुरक्षा प्रोटोकॉल होंगे।

Economy


14. केंद्र सरकार ने FY22 के लिए अपने परिसंपत्ति मुद्रीकरण लक्ष्य को पार किया

15th April 2022 Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली GK अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_16.1


 

  • एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक में किए गए मूल्यांकन के अनुसार, केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 22 के लिए अपने संपत्ति मुद्रीकरण लक्ष्य 88,000 करोड़ को पार कर लिया है और 96,000 करोड़ के समझौते किए हैं। सड़कें, बिजली और कोयला और खनिज़ खनन उन उद्योगों में से हैं जिन्होंने परिसंपत्ति मुद्रीकरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। केंद्र ने वित्त वर्ष 2023 के लिए 1.6 ट्रिलियन डॉलर से अधिक का परिसंपत्ति मुद्रीकरण लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसके लिए विभिन्न मंत्रालयों के प्रस्ताव प्रसंस्करण  के विभिन्न चरणों में हैं।

प्रमुख बिंदु (KEY POINTS):

  • वित्त वर्ष 2022 में संपत्ति ख़रीदने वाले प्रमुख निवेशकों में CPP इंवेस्टमेंट्स, ओंटारियो शिक्षक पेंशन योजना (OTPP) और यूटिलिको इमर्जिंग मार्केट्स ट्रस्ट पीएलसी शामिल हैं। प्रकाशन के समय, इन निवेशकों को शाम को किए गए ईमेल अनुत्तरित (unanswered) रह गए थे।
  • जब अंतिम आंकड़े आते हैं, तो वित्त वर्ष 2012 में कुल संपत्ति बिक्री $1 ट्रिलियन तक पहुंच सकती है। वित्त और बुनियादी ढांचा मंत्रालयों के साथ-साथ नीति आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया, जिसकी अध्यक्षता वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की।
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2022 के अपने केंद्रीय बजट में परिसंपत्ति मुद्रीकरण योजना को नई बुनियादी ढांचा संपत्ति विकसित करने के लिए एक प्रमुख वित्तपोषण विकल्प के रूप में रेखांकित किया।
  • रणनीति में कुल $ 6 ट्रिलियन की संपत्ति की एक पाइपलाइन शामिल थी जिसे वित्त वर्ष 2025 तक चार साल की अवधि में मुद्रीकृत किया जाएगा। जैसा कि परिसंपत्ति अधिग्रहणकर्ता ऋण लेते हैं और अपने संचालन का विस्तार करते हैं, सरकार को वित्त वर्ष 2022 में संपत्ति की बिक्री पूरी होने का अनुमान है, जिसके परिणामस्वरूप संचयी निवेश (Cumulative Investments) में अतिरिक्त $ 9 ट्रिलियन का लाभ होगा।
  • इसका लक्ष्य निज़ी बुनियादी ढांचे में निवेश करना है, जो सरकार की आर्थिक सुधार रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

महत्वपूर्ण टेकअवे (IMPORTANT TAKEAWAYS):

  • केंद्रीय वित्त मंत्री: निर्मला सीतारमण

Schemes


15. MoHUA द्वारा शुरू की गई ‘स्वनिधि से समृद्धि’ योजना

15th April 2022 Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली GK अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_17.1



  • राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और कई केंद्रीय मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में, आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (Ministry of Housing and Urban Affairs – MoHUA) के सचिव, श्री मनोज जोशी ने 14 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 126 शहरों में ‘स्वनिधि से समृद्धि (SVANidhi se Samriddhi)’ कार्यक्रम का शुभारंभकिया।
प्रमुख बिंदु (KEY POINTS):
  • ‘स्वनिधि से समृद्धि,’ योजना PMSVANidhi की अतिरिक्त पहल है। इसके पहले चरण को वर्ष 2021 में देश के 125 शहरों में लॉन्च किया गया था, जिसमें लगभग 35 लाख स्ट्रीट वेंडर और उनके परिवार शामिल थे। उन्हें 22.5 लाख योजना स्वीकृतियां दी गई हैं, जिसमें प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 16 लाख बीमा लाभ, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, और इसके आलावा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत 2.7 लाख लोगों को पेंशन का लाभ शामिल हैं।
  • पहले चरण की सफलता के कारण, MoHUA ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए कुल 20 लाख योजना स्वीकृतियों (plan sanctions) के लक्ष्य के साथ, 126 शहरों में कार्यक्रम का विस्तार किया है। इसके तहत 28 लाख स्ट्रीट वेंडरों और उनके परिवारों को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है। शेष शहरों को समय के साथ कार्यक्रम में जोड़ा जाएगा।
  • MoHUA द्वारा 1 जून, 2020 को प्रधान मंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्म निर्भर निधि (PM SVANidhi) को लागू किया गया था। यह पूरी तरह केंद्रीय क्षेत्र की एक योजना है। इस योजना के तहत
  • रेहड़ी-पटरी वालों को कम लागत वाली कार्यशील पूंजी ऋण (low-cost working capital loan) प्रदान की जाती है। अभी तक इस योजना के तहत लाभार्थी 30 लाख  की संख्या को पार कर चुका है, जो पने आप में  मील का पत्थर है।
  • माननीय प्रधान मंत्री द्वारा परिकल्पित इस पहल का उद्देश्य न केवल रेहड़ी-पटरी बेचने वालों को ऋण प्रदान करना है, बल्कि उन्हें समग्र और आर्थिक रूप से विकसित करने में भी मदद करना है। सड़क विक्रेताओं को उनके समग्र विकास और सामाजिक आर्थिक उत्थान को बढ़ावा देने के लिए सामाजिक सुरक्षा लाभ प्रदान करने के लिए ‘स्वनिधि से समृद्धि’ कार्यक्रम की स्थापना की गई थी।
महत्वपूर्ण टेकअवे (IMPORTANT TAKEAWAYS):
आवास और शहरी मामलों के मंत्री: हरदीप सिंह पुरी
  • प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
  • प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना,
  • प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना

State news


16. असमिया नव वर्ष 2022: रोंगाली/बोहाग बिहू महोत्सव

15th April 2022 Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली GK अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_18.1


 

असमिया नव वर्ष 2022 (Assamese New Year 2022)

  • बोहाग बिहू या रोंगाली बिहू, असम के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। यह प्रत्येक बर्ष अप्रैल के दूसरे सप्ताह में पड़ता है, जो फसल की कटाई की शुरुआत का प्रतीक है। इस वर्ष बोहाग बिहू 14 अप्रैल से 16 अप्रैल तक मनाया जा रहा है। असमिया में रोंगाली का अर्थ आनंद है और त्योहार वास्तव में परिवार और समुदाय के साथ आनंद बांटने और आनंद लेने का समय है।
  • हिंदू सौर कैलेंडर का पहला दिन पंजाब, तमिलनाडु, उड़ीसा, केरल, मणिपुर और पश्चिम बंगाल राज्यों में अलग-अलग नामों और परंपराओं के साथ मनाया जाता है। बिहू साल में तीन बार मनाया जाता है; रोंगाली या बोहाग बिहू के अलावा – कटि बिहू या कोंगाली बिहू और माघ बिहू या भोगली बिहू। इन्हें फ़सलो की कटाई के विभिन्न चरणों को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है।

असमिया नव वर्ष 2022: महत्व (Assamese New Year 2022: Significance)

  • रोंगाली बिहू के अलग-अलग दिन मवेशियों, घरेलू देवताओं, हथकरघा और खेती के उपकरणों को समर्पित हैं। लोक गीतों के रूप में गाये जाने वाले बिहू गीत के धुन पर नृत्य करना, दावत देना और त्योहार की अन्य परंपराओं से उपहारों का आदान-प्रदान करना इस त्यौहार की ख़ूबसूरती है। यह इस त्यौहार के महत्त्व को दर्शाता है।

असमिया नव वर्ष का इतिहास (History of the Assamese New Year)

  • ऐसा कहा जाता है कि बिहू का इतिहास प्राचीन काल में लगभग 3500 ईसा पूर्व का है, जब लोगों ने बेहतर फ़सल के लिए अग्नि यज्ञ किया था। ऐसा माना जाता है कि हज़ारों वर्ष पहले दुनिया के उत्तर-पूर्वी हिस्से में रहने वाली एक कृषि जनजाति ने त्योहार मनाना शुरू किया था।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य (Important takeaways for all competitive exams):

  • असम की राजधानी: दिसपुर;
  • असम के मुख्यमंत्री: हिमन्त बिश्व शर्मा;
  • असम राज्यपाल: जगदीश मुखी।

Check More GK Updates Here

15th April 2022 Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली GK अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_19.1

15th April | Current Affairs 2022 | Current Affairs Today | Current Affairs

Click Here to Register for Bank Exams 2021 Preparation Material

Visit Achieversadda.com and participate in discussions with other aspirants and achievers. Get answers to your queries and connect with others on Achieversadda.com

15th April 2022 Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली GK अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_20.1

All the Best BA’ians for the Bank exam!

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *