Latest Hindi Banking jobs   »   SBI/IBPS PO रीजनिंग क्विज : 14th...

SBI/IBPS PO रीजनिंग क्विज : 14th November

 SBI/IBPS PO रीजनिंग क्विज : 14th November – Latest Hindi Banking jobs_3.1

Directions (1-5): जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये।

दस व्यक्ति एक पंक्ति में बैठे हैं, कुछ उत्तर की ओर उन्मुख है जबकि कुछ दक्षिण की ओर उन्मुख है। E, D के दायें से चौथे स्थान पर बैठा है, जो पंक्ति के किसी एक अंतिम छोर पर बैठा है। K और E के बीच दो से अधिक व्यक्ति बैठे हैं। B, C के बायें से तीसरे स्थान पर बैठा है, जो K का निकटतम पड़ोसी है, दोनों समान दिशा की ओर उन्मुख है। A, B के ठीक दायें बैठे व्यक्ति के बायें से चौथे स्थान पर बैठा है। H उस व्यक्ति के दायें से तीसरे स्थान पर बैठा है जो F के बायें से दूसरे स्थान पर बैठा है जो B का निकटतम पडोसी नहीं है। H और E दोनों एक दूसरे से विपरीत दिशा की ओर उन्मुख हैं। I, G के दायें से चौथे स्थान पर बैठा है, दोनों विपरीत दिशा की ओर एक दूसरे है। H, G के दायें से तीसरे स्थान पर बैठा है। अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति विपरीत दिशाओं में उन्मुख है। K उत्तर की ओर उन्मुख नहीं है। A और I  समान दिशा की ओर उन्मुख है।

 

Q1. A और C के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?

(a) दो

(b) तीन

(c) कोई नहीं

(d) चार

(e) चार से अधिक

 

Q2. निम्नलिखित में से कौन B के बायें से तीसरे स्थान पर बैठा है?

(a) H

(b) C

(c) G

(d) A

(e) इनमें से कोई नहीं

 

Q3. G के सन्दर्भ में E का स्थान क्या है?

(a) ठीक दायें

(b) बायें से तीसरा

(c) दायें से दूसरा

(d) ठीक बायें

(e) इनमें से कोई नहीं  

 

Q4. K के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा सत्य है?

(a) K, B के दायें से तीसरे स्थान पर बैठा है

(b)  K और G के बीच केवल चार व्यक्ति बैठे हैं

(c) K, E के समान दिशा की ओर उन्मुख है

(d) H, K के बायें से तीसरे स्थान पर बैठा है

(e) कोई भी सत्य नहीं है

 

Q5. निम्नलिखित में से चार एक निश्चित तरीके से समान हैं इसलिए एक समूह बनाते है, निम्नलिखित में से कौन सा एक उस समूह से संबंधित नहीं है?

(a) G

(b) C

(c) H

(d) F

(e) D

 

Directions (6-7): निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िए और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये:

P + Q अर्थात P, Q की बहन है

P # Q अर्थात P,
Q
का पति है

P $ Q अर्थात P,
Q
की पुत्री है

P % Q अर्थात P,
Q
की माँ है

P @ Q अर्थात P,
Q
का भाई है

 

Q6. यह स्थापित करने के लिए कि व्यंजक में B, K की संतान है, प्रश्नवाचक चिह्न के स्थान पर क्या आना चाहिए?

T % K # F % L + N ? B

(a) केवल %

(b) या तो + या @

(c) केवल #

(d) या तो @ या %

(e) केवल +

 

Q7. दिए गए व्यंजक में से कौन सा इंगित करता है कि J, F की पत्नी है?

(a) P $ J % R + K % F

(b) F @ R + K + P % J

(c) J % P + K @ R $ F

(d) J % P # K + R + F

(e) इनमें से कोई नहीं

 

Directions (8-9): दिए गए प्रश्नों के उत्तर देने के लिए निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये:

छह व्यक्ति अर्थात A, B, C, D, E और F अलगअलग आयु के हैं। C, केवल A और E से बड़ा है। D, केवल B से छोटा है। E सबसे छोटा नहीं है। वह व्यक्ति जो तीसरा सबसे बड़ा है, आयु 81 वर्ष है। E की आयु 62 वर्ष है।



Q8.
निम्नलिखित में से कौन सी C
की संभावित आयु हो सकती है
?

(a) 70 वर्ष

(b) 94 वर्ष

(c) 86 वर्ष

(d) 61 वर्ष

(e) 81 वर्ष

 

Q9. दी गई जानकारी के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा सत्य है?

(a) D की आयु निश्चित रूप से 60 से कम है।

(b) F सबसे बड़े है।

(c) केवल दो व्यक्ति C से बड़े है।

(d) संभावना है कि B की आयु 79 वर्ष है

(e) कोई भी सत्य नहीं है

 

Q10. मोहन उत्तर की ओर 40 किमी चलता है और फिर वह बायें मुड़ता है और 20 किमी चलता है। वह फिर से बायें मुड़ता है और 40 किमी चलता है। वह आरंभिक बिंदु से कितनी दूर और किस दिशा में है?

(a) 30 किमी पश्चिम

(b) 10 किमी उत्तर

(c) 20 किमी दक्षिण

(d) 15 किमी दक्षिण

(e) 20 किमी पश्चिम

 

Directions (11-15): जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये।

नौ व्यक्ति P, Q, R, S, T, U, V, W और X एक वृत्त में बैठे हैं लेकिन आवश्यक नहीं इसी क्रम में हों। उन सभी अंदर की ओर उन्मुख है।

R, P के दायें से तीसरे स्थान पर बैठा है। R और Q के बीच दो व्यक्ति बैठे हैं। U, X के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है, जो P का निकटतम पड़ोसी नहीं है। दो व्यक्ति T और W के बीच में बैठे हैं। S, V के बायें से तीसरा है। S, T और P का निकटतम पडोसी नहीं है जो V के ठीक दायें नहीं बैठा है।

 

Q11. P के बायें से गिनने पर S और P के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?

(a) एक

(b) दो

(c) चार

(d) तीन

(e) कोई नहीं

 

Q12. निम्नलिखित में से कौन W के दायें से चौथे स्थान पर बैठा है?

(a) V
(b) P
(c) S
(d) R
(e)
इनमें से कोई नहीं

 

Q13. Q के दायें से गिनने पर Q और X के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?

(a) दो

(b) एक

(c) तीन

(d) तीन से अधिक

(e) कोई नहीं

 

Q14. U के दायें से दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?

(a)
W
(b) T
(c) V
(d) P
(e)
इनमें से कोई नहीं

Q15. यदि W और T आपस में अपना स्थान बदल लेते हैं, तो W के दायें से दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?

(a) S
(b) P
(c) R
(d) T
(e)
इनमें से कोई नहीं

Solutions

SBI/IBPS PO रीजनिंग क्विज : 14th November – Latest Hindi Banking jobs_4.1

SBI/IBPS PO रीजनिंग क्विज : 14th November – Latest Hindi Banking jobs_5.1

 

prime_image
About the Author

Working as an SEO Manager at Adda247, I bring over 10 years of experience in Search Engine Optimization (SEO) and digital marketing. I specialize in driving organic growth through data-driven strategies, including keyword research, on-page SEO, off-page optimization, and technical SEO. My area of expertise in the EdTech sector, specifically focusing on competitive exams such as Bank, SSC, Railway, UPSC, and various State Government job examinations.

QR Code
Scan Me