Latest Hindi Banking jobs   »   जानिये, बैंकिंग सेक्टर में कैसे होगी...

जानिये, बैंकिंग सेक्टर में कैसे होगी CET के जरिए भर्ती? – How Banks Will Recruit Through CET?

 

जानिये, बैंकिंग सेक्टर में कैसे होगी CET के जरिए भर्ती? – How Banks Will Recruit Through CET? – Latest Hindi Banking jobs_2.1

जैसा कि आप सभी जानते है कि भारत सरकार ने NRA द्वारा तीन एजेंसियों  IBPS, Railways और SSC के लिए CET यानी कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट की परीक्षा का आयोजन कराने का निर्णय लिया है और सरकार के इस फैसले के बाद से ही सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट्स की ओर से हमें बहुत सारी Queries मिल रही हैं, जो ये जानना चाहते हैं कि “CET के माध्यम से बैंक कैसे भर्ती करेंगे?”(How Banks Will Recruit Through CET?) और कब सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) आयोजित की जाएगी?

इस आर्टिकल में, आपको यही जानकारी देने जा रहे हैं कि बैंक भर्तियों का procedure क्या रहेगा, अब बैंकों की भर्ती का तरीका क्या होगा? यह बात आपको बहुत ही आसानी से समझ आ जाएगी. क्योंकि आपको भविष्य में इसी परीक्षा के अनुसार तैयारी करनी होगी. क्योंकि, सरकार ने भी इस घोषणा में यही बात कही है कि राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (National Recruitment Agency) का उद्देश्य उम्मीदवारों को अलग-अलग परीक्षाओं के जाल से छुटकारा दिलाना है। इस बीच और भर्ती प्रक्रिया को आसान बनाना उम्मीदवार अपने स्कोर में सुधार के लिए आगामी परीक्षा में भी बैठ सकेगा। 


कब होगी सामान्य पात्रता परीक्षा (CET)

CET For Sarkari Naukari Conducted in early 2022: आपको बता दे कि कुछ समय पहले ही केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह (Union Minister Jitendra Singh) ने राष्ट्र को सूचित किया कि सामान्य पात्रता परीक्षा (Common Eligibility Test) 2022 की शुरुआत में आयोजित की जाएगी. यह केंद्र सरकार में सरकारी नौकरी के लिए गैर-तकनीकी समूह B और C के लिए आयोजित की जाने वाली पहली CET परीक्षा होगी। इससे पहले ही शुरू किया जाना था, लेकिन COVID-19 महामारी स्थिति के कारण इसमें देरी हो रहो थी.



राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (National Recruitment Agency) का गठन

CET परीक्षा को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी और प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी की विशेष भागीदारी के साथ नवगठित राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (National Recruitment Agency) द्वारा नियंत्रित किया जाएगा. केंद्रीय मंत्री (Union Minister Dr Jitendra ) ने बताया कि इसके लिए नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी (NRA) बनाई गई है. केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी से सामान्य पात्रता परीक्षा आयोजित करने के लिए नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी (NRA) का गठन हुआ है. एनआरए सरकारी क्षेत्र में नौकरियों के लिए उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग / शॉर्टलिस्ट करने के लिए सीईटी आयोजित करेगा, जिसके लिए वर्तमान में कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी), रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) और बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) के माध्यम से भर्ती की जाती है.

CET के जरिए बैंक कैसे करेंगे भर्ती? (How Banks Will Recruit Through CET?)

हम नीचे कुछ important points दे रहे हैं, जो आपको समझने जरूरी हैं :

CET की प्रक्रिया Process

कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) एक सिंगल स्क्रीनिंग टेस्ट होगा. इसका मतलब है कि अब आपको multiple preliminary exams देने की ज़रूरत नहीं है. यह कई स्क्रीनिंग टेस्ट की जगह एक कॉमन टेस्ट होगा और उम्मीदवारों को केवल एक स्क्रीनिंग टेस्ट देना होगा। इसका उद्देश्य छात्रों को कई टेस्ट देने के बोझ को कम करके छात्रों की मदद करना है। साथ ही, छात्रों को परीक्षा के लिए कई आवेदन शुल्क या कई स्थानों पर यात्रा करने की आवश्यकता नहीं है।

CET: Second Round

एक बार स्क्रीनिंग प्रोसेस में सफल होने वाले चयनित उम्मीदवारों को इस प्रक्रिया के दूसरे चरण यानी सेकेण्ड राउंड के लिए उपस्थित होना होगा। दूसरा राउंड/मेन्स परीक्षा संबंधित एजेंसियों द्वारा आयोजित किया जाएगा, जिनमें IBPS, Railways और SSC हैं। परीक्षा का सेकेण्ड राउंड अधिक विशिष्ट (more specialized) होगा और फाइनल सिलेक्शन के लिए उपयोग किया जाएगा। 

CET का सिलेबस (Syllabus)

अब, जैसा कि स्क्रीनिंग टेस्ट सभी के लिए समान होगा, वैसे ही सभी सिलेबस सामान्य होंगे। माना जा सकता है कि बहुत बदलाव नहीं होंगे, लेकिन जो बदलाव होंगे वे कैसे होंगे , इसके बारे में अभी कोई सूचना नहीं दी गयी है.  इसके बारे में syllabus जारी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकता है. अब तक, हम चार section यानी : English Language, Quantitative Aptitude, Reasoning Ability and General Awareness (अंग्रेजी भाषा, मात्रात्मक योग्यता, तर्क क्षमता और सामान्य जागरूकता) को ही Expect कर रहे हैं. और इनमें ज्यादा बदलाव नहीं होंगे। हम उम्मीद करते हैं कि सीईटी सभी तीन एजेंसियों के प्रारंभिक परीक्षा के पाठ्यक्रम को शामिल करेगा।

CET: साक्षात्कार (Interview)

क्योंकि, CET केवल स्क्रीनिंग टेस्ट के तौर पर काम करेगी और इंटरव्यू प्रोसेस से इसका कोई लिंक नहीं होगा। इसलिए, संबंधित एजेंसियों द्वारा साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा और इसमें कुछ भी नहीं बदलेगा। बैंकिंग परीक्षा के लिए साक्षात्कार में एक ही सिलेबस और प्रक्रिया होगी और इसलिए इसके बारे में आपको चिंता करने की ज़रूरत नहीं है।

कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) से होंगे ये फायदे

देश में ऐसे 20 अलग-अलग सन्गठन हैं, जो exam conduct कराते हैं, और औसतन एक कैंडिडेट दो से ज्यादा ही परीक्षाओं के लिए अप्लाई करता है, जिसमें उसका समय और पैसा दोनों लगते हैं.  हम इतना कह सकते हैं कि CET से स्टूडेंट्स के लिए पूरा recruitment process जो है वो बहुत ही convenient यानी आसान तो होगा ही साथ ही, इससे आपको transportation time, efforts और multiple fees की पेंमेंट में भी कमी आएगी.

कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC), रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) और इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) के लिए किया जाएगा. यह साल में दो बार कराए जाने की योजना है. CET के जरिए सरकारी नौकरी पाने के लिए अलग-अलग परीक्षाएं देने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसमें सभी अलग-अलग क्षेत्र के लोग एक साथ प्रीलेंस का एग्जाम देंगे.

Also Check,

 

prime_image
About the Author

Working as an SEO Manager at Adda247, I bring over 10 years of experience in Search Engine Optimization (SEO) and digital marketing. I specialize in driving organic growth through data-driven strategies, including keyword research, on-page SEO, off-page optimization, and technical SEO. My area of expertise in the EdTech sector, specifically focusing on competitive exams such as Bank, SSC, Railway, UPSC, and various State Government job examinations.

QR Code
Scan Me