Latest Hindi Banking jobs   »   World Teacher’s Day 2020: जानिये, 05...

World Teacher’s Day 2020: जानिये, 05 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस, क्या है इस साल की थीम और महत्त्व

World Teacher's Day 2020: जानिये, 05 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस, क्या है इस साल की थीम और महत्त्व | Latest Hindi Banking jobs_2.1

World Teacher’s Day 2020 in Hindi : विश्व भर में हर साल 5 अक्तूबर को शिक्षकों की भूमिका, शिक्षा और शिक्षकों की स्थिति में सुधार के उद्देश्य से विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है।  विश्व के तमाम देश 5 अक्तूबर से लेकर 12 अक्तूबर तक विश्व शिक्षक दिवस सप्ताह मना रहे हैं। इस साल का विश्व शिक्षक दिवस और भी ख़ास है , क्योंकि इस साल दुनिया भर के स्कूल. कॉलेज और युनिवर्सिटी के शिक्षक ऑनलाइन क्लासेज़ दे रहे हैं, जो हम सभी के जीवन में एक नया एक्सपीरिएंस लेकर आया है। 

 लेकिन इस साल दुनिया भर में फैली कोरोना महामारी की वजह से विश्व शिक्षक दिवस को विर्चुअली मनाया जा रहा है। दुनियाभर में ऑनलाइन सेमीनार आयोजित किये जा रहे हैं। अलग-अलग देशों में अलग तारीखों को शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

क्या है  World Teacher’s Day 2020 का महत्त्व | क्यों मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस : 

विश्व शिक्षक दिवस की शुरुआत, साल 1994 से हुई, यह दिन शिक्षक पेशे, उपलब्धियों को चिन्हित करने और शिक्षकों के योगदान पर ध्यान आकर्षित करने का अवसर प्रदान करता है, जो निरंतर सबको शिक्षा के वैश्विक लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रयासरत हैं।  संयुक्त राष्ट्र ने विश्व शिक्षक दिवस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने के लिए 1994 में यूनेस्को की सिफारिश पर लगभग 100 देशों के समर्थन के बाद इस बिल को पारित किया था। जिसके बाद हर साल 5 अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्व शिक्षक दिवस का आयोजन होता है।

करेंट अफेयर्स सितम्बर 2020 के वन-लाइनर्स प्रश्न और उत्तर (भाग-2): Download PDF



क्या है इस साल  World Teacher’s Day 2020 की थीम (Theme)

वर्ष 2020 का विश्व शिक्षक दिवस (World Teacher’s Day 2020) “Teachers: Leading in crisis, reimagining the future” की थीम के साथ मनाया जाएगा। यानी इस साल विश्व शिक्षक दिवस 2020 की थीम ‘टीचर्सः लीडिंग इन क्राइसिस, रीइमेजनिंग द फ्यूचर’ है।

 विश्व शिक्षक दिवस का इतिहास

विश्व शिक्षक दिवस 1966 ILO / UNESCO को अपनाने की सालगिरह को शिक्षकों की स्थिति से संबंधित है। यह सिफारिश शिक्षकों के अधिकारों और जिम्मेदारियों और उनकी प्रारंभिक तैयारी और भविष्य की शिक्षा, भर्ती, रोजगार और शिक्षण और सीखने की स्थिति के बारे में मानदंड निर्धारित करती है। उच्च शिक्षा शिक्षण कर्मियों की स्थिति से संबंधित सिफारिश को 1997 में उच्च शिक्षा में शिक्षण और अनुसंधान कर्मियों को शामिल करके 1966 की सिफारिश को पूरा करने के लिए अपनाया गया था।

 

You may also like to read:

 जनवरी  2020 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिनो की सूची     

 फरवरी  2020 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिनो की सूची 

 मार्च  2020 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिनो की सूची 

 अप्रैल 2020 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिनो की सूची    

 मई  2020 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिनो की सूची 

 जून 

 जुलाई 2020 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिनो की सूची  

 अगस्त  2020 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिनो की सूची 

सितम्बर 2020 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिनो की सूची

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *