Latest Hindi Banking jobs   »   Sahitya Akademi Award : साहित्य अकादमी...

Sahitya Akademi Award : साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेताओं की सामान्य जानकारी और सूची

Sahitya Akademi Award : साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेताओं की सामान्य जानकारी और सूची | Latest Hindi Banking jobs_2.1

Sahitya Akademi Award : General Information and List of Sahitya Akademi Award Winners


Sahitya Akademi Award
भारत में साहित्य के क्षेत्र में प्रदान किया जाने वाला यह एक प्रतिष्ठित पुरस्कार है, जिसका आयोजन साहित्य  अकादमी प्रतिवर्ष करती हैं. भारत में मान्यता प्राप्त प्रत्येक भाषा की बेस्ट बुक को इसके माध्यम से सम्मानित किया जाता है. भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल सभी 22 भाषाओँ के साथ राजस्थानी और अंग्रेज़ी, कुल 24 भाषाओँ में दिया जाता है. पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा साहित्य अकादमी पुरस्कार की स्थापना की थी. इसकी शुरुआत सन् 1955 में हुई थी. पुरस्कार जीतने के लिए एक मानदंड है, और इसे एक सम्मानित जूरी द्वारा देखा जाता है. इस पुरस्कार की परिकल्पना वैश्विक क्षेत्र में भारतीय साहित्य परिदृश्य को बढ़ावा देने के लिए की गई थी. आर.के.नारायण को पहली बार उनकी पुस्तक ’द गाइड’ के लिए यह पुरस्कार दिया गया था.
शुरुआत में इस पुरस्कार की राशि पाँच हजार रुपए थी, बाद में सन् 1983 में ब़ढा कर दस हजार रुपए कर दी गई थी. वर्ष 1988 में इसे बढ़ा कर से पच्चीस हजार रुपए कर दिया गया था. इसके बाद  2001 से यह राशि चालीस हजार रुपए की हो गई. 2003 में यह राशि पचास हजार रुपए कर दी गई थी. इसके बाद वर्ष 2010 में इसे  बढ़ा कर 1 लाख कर दिया  गया है.

List of Presidents List of Prime Ministers Largest State of India Governers of RBI
Chief Election Commissioner of India जाने क्या है PM-JAY Fundamental Rights What is PMJDY?
अकादमी तीन अधिकारियों द्वारा संचालित की जाती है
  • सामान्य परिषद
  • वित्त समिति
  • कार्यकारी बोर्ड
अकादमी भारत में बहुभाषी पुस्तकों के सबसे बड़े पुस्तकालय को रखने के लिए जाना जाता है
इसमें विभिन्न भाषाओं को शामिल किया गया है, और अब साहित्य अकादमी की 24 मान्यता प्राप्त भाषाएँ हैं और उनमें साहित्यिक कृतियां अब साहित्य अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकित हो सकती हैं. अतिरिक्त मान्यताएँ हैं जिन्हें साहित्यिक प्रशंसा के रूप में देखा जा सकता है, जैसे कि
  • भाषा सम्मान
  • युवा साहित्यकार
  • बाल साहित्य पुरस्कार
अकादमी स्वायत्त(autonomous ) है और केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत आती है. इस सम्मान के लिए, कार्य को रचनात्मक या महत्वपूर्ण प्रकृति का होना चाहिए. भाषा सलाहकार बोर्ड एक लेखक द्वारा भाषा में एक उत्कृष्ट योगदान को देखता है.

यह भी पढ़ें – 

Sahitya Akademi Award : साहित्य अकादमी पुरस्कार –

भारत में ज्ञानपीठ पुरस्कार के बाद यह दूसरा सर्वश्रेष्ठ साहित्यिक पुरस्कार है, और बहुत कम लोगों को यह सम्मान मिलता है. इस सम्मान को प्राप्त करने वाली रचना को अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में अनुवादित किया जाता ताकि पाठकों तक व्यापक पहुंच हो. इससे पूरे भारत में मान्यता के साथ-साथ आपकी साहित्यिक उपलब्धि के बारे में लोगों को पता चलेगा.

Sahitya Akademi Award Criteria – साहित्य अकादमी पुरस्कारों के लिए मापदंड

पुस्तक पर विचार तभी किया जायेगा जब सम्बंधित भाषा व साहित्य में योगदान होगा. पुस्तक सर्जनात्मक या समालोचनात्मकहो सकती है. किन्तु अनुदित, संचयन, संकलन, शोध, भाषा सम्मान प्राप्तकर्ता, न हो नहीं उसका कोई सम्बन्ध अकादेमी से हो. पुस्तक में कम से कम 75 % रचना नई हो. अपूर्ण कृति भी हो सकती है यदि सम्मिलित भाग  पूर्ण हों. लेखक की मृति के बाद प्रकाशित पुस्तक की स्थति में मृत्यु के बाद 5 वर्ष तक ही यह सम्मान मिल सकता है. अगर ऐसा प्रतीत होता है कि सम्मान दिलाने के लिए समर्थन जुटाया तो रचना अयोग्य मानी जाएगी.

Sahitya Akademi Award 2019 Winners – 

वर्ष 2019 में साहित्य अकादमी पुरस्कार निम्नलिखित को दिया गया है:
भाषा शीर्षक और शैली लेखक
असमिया चाणक्य (उपन्यास) जयश्री गोस्वामी
महंत
बांग्ला घुमेर दरजा ठेले
(निबंध)
चिन्मय गुह
बोडो आखाइ आथुमनिफ्राय
(कविता)
फुकन चन्द्र
बसुमतारी
डोगरी बंदरालता दर्पण
(निबंध)
ओम शर्मा
‘जन्द्रयाड़ी’
अंग्रेजी एन एरा आॅफ़
डार्कनेस (कथेतर गद्य)
शशि थरूर
गुजराती मोजमा रेवुंरे
(निबंध)
रतिलाल बोरीसागर
हिन्‍दी छीलते हुए अपने को
(कविता)
नन्दकिशोर आचार्य
कन्‍नड़ कुड़ी एसारू
(आत्मकथा)
विजया
कश्‍मीरी अख़ याद अख़ कयामत
(कहानी संग्रह)
अब्दुल अहद हाज़िनी
कोंकणी द वर्डस् (कविता) निलबा आ. खांडेकार
मैथिली जिनगीक ओरिआओन करैत
(कविता)
कुमार मनीष अरविन्द
मलयालम अचन पिरन्ना वीदु
(कविता)
वी. मधुसूदनन नायर
मणिपुरी ऐ अमदी अदुङैगी इथत
(उपन्यास)
बेरील थांगा (एल.
बीरमंगल सिंह)
मराठी कदाचित अजूनही
(कविता)
अनुराधा पाटील
उडिया भास्वती (कहानी
संग्रह)
तरुण कांति मिश्र
पंजाबी अंतहीन (कहानी
संग्रह)
किरपाल कज़ाक
राजस्‍थानी बारीक बात (कहानी
संग्रह)
रामस्वरूप किसान
संस्कृत प्रज्ञाचाक्षुषम्
(कविता)
पेन्ना-मधुसूदनः
संथाली सिसिरजाली (कहानी
संग्रह)
काली चरण हेम्ब्रम
सिंधी जीजल (कहानी
संग्रह)
ईश्वर मूरजाणी
तमिल सूल (उपन्यास) चो. धर्मन
तेलुगु वसेप्ताभूमि
(उपन्यास)
बंदि नारायणा
स्वामी
उर्दू सवनेह-ए-सर सैयद:
एक बाज़दीद (जीवनी)
शाफ़े किदवई



Practice With,

Click Here to Register for Bank Exams 2020 Preparation Material


 Achieversadda.com पर जाएं और अन्य एस्पिरेंट्स और अचीवर्स के साथ चर्चा में भाग लें. अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त करें और Achieversadda.com पर दूसरों से जुड़ें

नोटिफिकेशन, रिक्तियों, पात्रता, परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम और आगामी बैंक और बीमा परीक्षाओं से संबंधित सभी अपडेट देखें:


SBI PO 2020 IBPS PO 2020 SBI Clerk 2020 IBPS Clerk 2020
RBI Grade B 2020 RBI Assistant 2020 IBPS RRB 2020 SEBI Grade A 2020

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *