Latest Hindi Banking jobs   »   Economic Survey 2019-2020 : आर्थिक सर्वेक्षण...

Economic Survey 2019-2020 : आर्थिक सर्वेक्षण पर आधारित 50 प्रश्न

Economic Survey 2019-2020 : आर्थिक सर्वेक्षण पर आधारित 50 प्रश्न | Latest Hindi Banking jobs_3.1

Economic Survey Quiz 2020 : संसद में 31 जनवरी 2020 को आर्थिक सर्वेक्षण 2019-2020 प्रस्तुत किया गया, जिसमें केंद्रीय वित्त और कारपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने वित्तीय वर्ष 2019-20 की आर्थिक समीक्षा की और और आगामी नीतियों की एक तैयार करने का प्रयास किया. जिसके अनुसार धन सृजन पर तेजी लाने का प्रयास किया जायेगा, जिससे अर्थव्यवस्था विकास दर में तेजी आएगी. इस सर्वेक्षण के माध्यम से अर्थव्यवस्था पर  एक आशावादी दृष्टिकोण रखने का प्रयास किया  गया है. हमने आप सभी के लिए आगामी सभी परिक्षाओं के GA सेक्शन की बेहतर तैयारी के लिए आर्थिक सर्वेक्षण 2020 पर आधारित  50 प्रश्न तैयार किये हैं, जिनका सभी परीक्षाओं में आना निश्चित ही है. नीचे दिए गये प्रश्न देखें :




Q1. आर्थिक समीक्षा में सरकार ने 2024 तक भारतीय अर्थव्यवस्था कितने डॉलर की अर्थव्यवस्था  बनाने का लक्ष्य रखा है?
उत्तर :  5 ट्रिलियन डॉलर


Q 2. भारत की 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की आकांक्षा किस पर निर्भर करती है?
उतर:  बाजार के अदृश्‍य सहयोग की मजबूती और इस भरोसे का सहारा देने पर.


Q 3. औपचारिक क्षेत्र में वर्ष 2014 से लेकर वर्ष 2018 तक की अवधि के दौरान नई कंपनियों की संचयी वार्षिक वृद्धि दर कितने  प्रतिशत रही?
उत्तर: 12.2 प्रतिशत


Q 4.  केंद्र और राज्यों द्वारा सामाजिक सेवाओं (स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य) पर जीडीपी के अनुपात के रूप में व्यय 2014-15 में _____ से बढ़कर 2019-20 (बजटीय अनुमान) में _____हो गया है।
उत्तर: 6.2 प्रतिशत; 7.7 प्रतिशत


Q 5. मानव विकास सूचकांक में भारत की रैंकिंग में 2017 की 130 की तुलना में 2018 में कितनी हो गयी है?
उत्तर : 129वीं


Q 6. वार्षिक मानव विकास सूचकांक में औसत___वृद्धि के साथ भारत तीव्रतम सुधार वाले देशों में शामिल है।
उत्तर :  1.34 प्रतिशत

Q7. ग्रामीण क्षेत्रों में 1.21 करोड़ तथा शहरी क्षेत्रों में 1.39 करोड़ नए रोजगारों सहित कितने करोड़ नए रोजगार का सृजन होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि आंकी गयी है? 
उत्तर :  लगभग 2.62 करोड़


Q 8.  मिशन इन्द्रधनुष के तहत देशभर के कितने जिलों में 3.39 करोड़ बच्चों और 87.18 लाख गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण हुआ?
उत्तर :  680 जिलों में


Q 9. अर्थव्यवस्था में कुल औपचारिक रोजगार में 2011-12 के 8 प्रतिशत की तुलना में 2017-18 में कितने प्रतिशत वृद्धि हुई? 
उत्तर : 9.98 %


Q10. स्वच्छता संबंधी व्यवहार में बदलाव लाने तथा ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन की पहुंच बढ़ाने पर जोर देने के उद्देश्य से एक कौन सी रणनीति की शुरूआत की गई? 
उत्तर : दस वर्षीय ग्रामीण स्वच्छता रणनीति (2019-2029)

Q11. भारतीय अर्थव्यवस्था के सकल संवर्धन मूल्य और सकल संवर्धन मूल्य वृद्धि में सेवा क्षेत्र का कितने प्रतिशत हिस्सा है? 
उत्तर : हिस्सा 55

Q 12. भारतीय अर्थव्यवस्था में सेवा क्षेत्र, भारत के कुल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का कितना भाग है? 
उत्तर: दो-तिहाई


Q13. भारतीय अर्थव्यवस्था में सेवा क्षेत्र कुल निर्यात का लगभग कितना प्रतिशत है? 
उत्तर:   लगभग 38 प्रतिशत।


Q14. मिशन इन्द्रधनुष के तहत देशभर के 680 जिलों में 3.39 करोड़ बच्चों और _____गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण हुआ।
उत्तर : 87.18 लाख


Q15. इस्पात क्षेत्र में 2019-20 (अप्रैल-नवम्बर) के दौरान कितने प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है?
उत्तर : 5.2 प्रतिशत

Q 16. भारत में 30 सितम्बर, 2019 तक कुल टेलीफोन कनेक्शन कितने करोड़ तक पहुंचा?
उत्तर : 119.43 करोड़

Q 17. बिजली उत्पादन की स्थापित क्षमता बढ़ कर 31 अक्टूबर, 2019 को कितने मेगावाट हो गई? यह 31 मार्च, 2019 को 3,56,100 मेगावाट थी।
उत्तर:   3,64,960 मेगावाट


Q18. भारत में कृषि का मशीनरीकरण ______है, जो चीन के 59.5 प्रतिशत तथा ब्राजील के 75 प्रतिशत से काफी कम है।
उत्तर: 40 प्रतिशत


Q 19. वन और वृक्ष आरक्षित क्षेत्र बढ़कर कितना हुआ?
उत्तर : 80.73 मिलियन हेक्टेयर


Q 20. वन और वृक्ष आरक्षित क्षेत्र, देश के कितने प्रतिशत भौगोलिक क्षेत्र में फैला है?
उत्तर: 24.56 प्रतिशत


Q 21. प्रदूषण स्तर में वृद्धि तथा वायु गुणवत्ता में गिरावट अभी भी चिंता का विषय है। इसका मुख कारण क्या बताया गया है?
उत्तर : कृषि अवशेषों को जलाना


Q22. किस भारतीय राज्य ने सतत विकास और जलवायु परिवर्तन इंडिया इंडेक्स 2019 में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है?
उत्तर:  हिमाचल प्रदेश

Q23. भारत ने UNCCD को COP-14 की मेजबानी की, जिसने समझौते में सफलता के उपायों को अपनाया, इसे किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर:  दिल्ली घोषणा ( Delhi Declaration)

Q24. इमर्जिंग ग्रीन बॉन्ड मार्केट में भारत का रैंक क्या है?
उत्तर: 2

Q25. निम्नलिखित में से कौन सा राज्य SDG इंडिया इंडेक्स के आधार पर एस्पिरेंट्स की श्रेणी में आता है? 
उत्तर: असम

Q26.UNFCCC का COP-25 किस स्थान पर आयोजित किया गया था?
उत्तर:  मैड्रिड

Q27.किस सरकारी योजना ने देश के 680 जिलों के 3.39 करोड़ बच्चों और 87.18 लाख गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया है?
उत्तर: मिशन इन्द्रधनुष

Q28. भारत का लॉजिस्टिक्स उद्योग 2020 तक___ छूने की उम्मीद है?
उत्तर:  215 बिलियन यूएस $

Q29. 2019-20 (अप्रैल-नवंबर) में भारतीय बाजार के लिए सबसे बड़ा निर्यात स्थलों में कौन-कौन है?
उत्तर:   अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), चीन और हांगकांग.


Q30. गत वर्ष शीर्ष निर्यात मद कौन से रहे हैं ?
उत्तर: पेट्रोलियम उत्पाद, बहुमूल्य पत्थर, औषधियों के नुस्खे और जैविक, स्वर्ण और अन्य बहुमूल्य धातुएं.

Q31. वर्ल्ड बैंक ईज ऑफ डूइंग बिजनेस 2019 में भारत का रैंक क्या है?
उत्तर:  69
Q32. भारत को 2025 तक अपने निर्यात बाजार शेयर को लगभग 3.5% और 2030 तक_____बढ़ाने की उम्मीद है।
उत्तर:  6%

Q33. उद्यमिता और धन निर्माण सर्वेक्षण(Entrepreneurship and Wealth Creation Survey) के संबंध में, नई फर्म का गठन भारत के किस हिस्से में सबसे कम है? 
उत्तर:  पूर्वी भारत

Q34.वित्त वर्ष 2019-20 में करंट अकाउंट डेफिसिट (CAD) दर क्या है?
उत्तर:  1.5%

Q35. किसी जिले में नई फर्मों के पंजीकरण में 10 प्रतिशत की की वृद्धि होकर सकल घरेलू उत्पाद (GDDP)में कितनी वृद्धि हुई है?
उत्तर:  1.8%

Q36. उदारीकरण से पहले, सेंसेक्स फर्म के इसमें 60 साल तक बने रहने की अपेक्षा थी, जो उदारीकरण के बाद घटकर केवल___वर्ष रह गई.
उत्तर: बारह साल

Q37. विश्व बैंक के अनुसार बनाए गए नए फर्म में भारत की रैंक क्या है?
उत्तर:  3

Q38.किस भारतीय राज्य ने सतत विकास और जलवायु परिवर्तन इंडिया इंडेक्स ( Sustainable Development and Climate Change India Index) 2019 में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है?
उत्तर:  हिमाचल प्रदेश

   
 और प्रश्न जल्द ही अपडेट किये जायेंगे…हमारे साथ बने रहें  

आर्थिक सर्वेक्षण 2019- 2020 : मुख्य बिंदु (Key Highlights)

आर्थिक सर्वेक्षण 2019- 2020 Download PDF

इन्हें भी पढ़ें :

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *