Latest Hindi Banking jobs   »   Daily Current Affairs 01st & 02nd...

Daily Current Affairs 01st & 02nd January 2020 | Daily GK Update

Daily Current Affairs 01st & 02nd January 2020 | Daily GK Update | Latest Hindi Banking jobs_3.1
सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर आज की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है !



राष्ट्रीय समाचार

1. EC ने राजनीतिक दल पंजीकरण सूचना प्रबंधन प्रणाली की कि शुरूआत 
Daily Current Affairs 01st & 02nd January 2020 | Daily GK Update | Latest Hindi Banking jobs_4.1

  • निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दल पंजीकरण सूचना प्रबंधन प्रणाली (PPRTMS) शुरू की है।
  • प्रणाली आवेदकों के लिए दल के पंजीकरण आवेदनों की स्थिति की जानकारी को आसान बनाती है। आयोग ने पंजीकरण से संबंधित दिशा-निर्देशों में संशोधन किए है जो 1 जनवरी 2020 से लागू हुए हैं। 
  • नए दिशानिर्देशों के तहत, 1 जनवरी 2010 से राजनीतिक दल के पंजीकरण के आवेदक अपने आवेदनों की प्रगति तथा एस.एम.एस. और ई-मेल के जरिए अद्यतन स्थिति जान सकेंगे।
  • पंजीकरण के इच्‍छुक संगठन को अपने गठन की तारीख से 30 दिनों की अवधि के भीतर आयोग को आवेदन देना होगा। 
  • यह भारत के संविधान के अनुच्छेद 324 और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29 ए द्वारा प्रदत्त शक्तियों के प्रयोग में आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाना चाहिए।
  • स्थिति की जानकारी आयोग के पोर्टल “pprtms.eci” के माध्यम से देखी जा सकता है।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • राजनीतिक दलों का पंजीकरण जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 29 ए के प्रावधानों द्वारा शासित होता है।
2. इस वर्ष बेंगलुरु में होगा भारतीय विज्ञान कांग्रेस का आयोजन
Daily Current Affairs 01st & 02nd January 2020 | Daily GK Update | Latest Hindi Banking jobs_5.1

  • बेंगलुरु में इस वर्ष भारतीय विज्ञान कांग्रेस का 107 वां संस्करण आयोजित किया जाएगा। यह नौवां मौका होगा जब बेंगलुरु में इस सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। 
  • कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय (UAS), बेंगलुरु इस आयोजन की मेजबानी करेगा। 
  • इस वर्ष ‘विज्ञान और प्रौद्योगिकी: ग्रामीण विकास’ को 107 वें संस्करण का विषय चुना है। किसान विज्ञान कांग्रेस पहली बार इसमें भाग लेगी, यह किसानों के लिए अभिनव मंच प्रदान करता है।
  • इसके अलावा इसमें ‘महिला विज्ञान कांग्रेस’, ‘बच्चों की विज्ञान कांग्रेस’, ‘विज्ञान संप्रेशको’ की बैठक ’और विज्ञान प्रदर्शनी: ‘भारत का गौरव’ भी होगी। इस सम्मेलन में देश भर के 8,000 छात्र और विदेशों से 74 वैज्ञानिकों सहित 15,000 से अधिक प्रतिनिधियों हिस्सा लेंगे।

अंतरराष्ट्रीय समाचार

3. नेपाल में “Visit Nepal Year 2020” अभियान का हुआ शुभारंभ
Daily Current Affairs 01st & 02nd January 2020 | Daily GK Update | Latest Hindi Banking jobs_6.1

  • नेपाल के राष्ट्रपति ने काठमांडू में ऐतिहासिक दशरथ रंगशाला में आयोजित समारोह के दौरान “Visit Nepal Year 2020” का शुभारंभ किया। 
  • पौराणिक जीव येती को अभियान का शुभंकर चुना गया है। 
  • नेपाल के इस महत्वाकांक्षी अभियान का उद्देश्य देश में पर्यटन को बढ़ावा देना और 2020 में 2 मिलियन पर्यटकों को आकर्षित करना है। 
  • नेपाल के सभी सात प्रांतों में विजिट नेपाल 2020 अभियान का शुभारंभ किया गया।
  • नेपाल विश्व के आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक है और सरकार का लक्ष्य है पर्यटन को नेपाली अर्थव्यवस्था के प्रमुख स्तंभों में से एक बनाना हैं।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • नेपाल के प्रधानमंत्री: के पी शर्मा ओली; राजधानी: काठमांडू
  • नेपाल की राष्ट्रपति: बिध्या देवी भंडारी; मुद्रा: नेपाली रुपया

4. पलाऊ ‘रीफ टॉक्सिक’ सन क्रीम पर प्रतिबंध लगाने वाला बना पहला राष्ट्र 
Daily Current Affairs 01st & 02nd January 2020 | Daily GK Update | Latest Hindi Banking jobs_7.1

  • प्रशांत महासागरीय देश पलाऊसन क्रीम के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश बन गया है जो कोरल और समुद्री जीवो के लिए जहर के समान हैं। 
  • इसमें पराबैंगनी प्रकाश को अवशोषित वाले 10 रसायनों में से किसी भी रसायन से बनी सन क्रीम को प्रतिबंध किया गया है जिसमें ऑक्सीबेनज़ोन और ऑक्टिनॉक्सेट शामिल हैं। 
  • पलाऊ के रॉक आइलैंड का लैगून यूनेस्को विश्व विरासत स्थल में शामिल है। पलाऊ समुद्री जीवन के लिए प्रसिद्ध है और इसे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गोताखोरी स्थलों में से एक माना जाता है।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • पलाऊ के राष्ट्रपति: टॉमी रेमेंगेसाउ; राजधानी: गेरुल्मुड ; मुद्रा: यूएस डॉलर

5. उमारो सिस्कोको एंबालो ने जीता गिनी-बिसाऊ का राष्ट्रपति चुनाव 
Daily Current Affairs 01st & 02nd January 2020 | Daily GK Update | Latest Hindi Banking jobs_8.1

  • उमारो सिसोको एंबालो ने गिनी-बिसाऊ का राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। 
  • गिनी-बिसाऊ के निर्वाचन आयोग अनुसार, उमारो ने 53.55% वोटों के साथ राष्ट्रपति चुनाव जीता हैं। वह वर्तमान राष्ट्रपति जोस मारियो वाज की जगह लेंगे।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • गिनी-बिसाऊ की राजधानी: बिसाऊ; मुद्रा: इको

नियुक्तियां

6. एसीसी ने वी के यादव को रेलवे बोर्ड का चेयरमैन पुनर्नियुक्ति करने की दी मंजूरी 
Daily Current Affairs 01st & 02nd January 2020 | Daily GK Update | Latest Hindi Banking jobs_9.1

  • कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने वी के यादव के रेलवे बोर्ड के चेयरमैन के रूप में पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। नियुक्ति एक वर्ष की अवधि के लिए की गई है।
  • उन्होंने 1 जनवरी, 2019 को अश्वनी लोहानी से रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष का पदभार संभाला था। इससे पहले वो दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) के महाप्रबंधक का पद संभाल रहे थे।
  • वह एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं और जो इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स के 1980 बैच के इंजीनियर हैं।

बैंकिंग और अर्थव्यवस्था समाचार

7. दृष्टिहीनों के लिए नोट की पहचान के लिए “MANI” ऐप की गई लॉन्च 
Daily Current Affairs 01st & 02nd January 2020 | Daily GK Update | Latest Hindi Banking jobs_10.1

  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मोबाइल ऐप “मोबाइल एडेड नोट आइडेंटिफ़ायर (MANI)” लॉन्च की है। 
  • मोबाइल एप्लिकेशन “MANI” दृष्टिहीन लोगो के लिए की गई ताकि वे इसके इस्तेमाल से मुद्रा नोट के मूल्य की पहचान कर सके। 
  • ये एप्लिकेशन एक बार इन्सटाल्ड करने के बाद ऑफ़लाइन भी काम करती है। 
  • एप्लिकेशन मोबाइल फोन के कैमरे का इस्तेमाल कर मुद्रा नोटों को स्कैन करके नोट के बारे में हिंदी और अंग्रेजी में जानकारी भी देती है। ऐप किसी नोट के वैध या नकली होने को प्रमाणित नहीं करता है।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • RBI के 25 वें गवर्नर: शक्तिकांत दास; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता

रैंक और रिपोर्ट

8. नीति आयोग ने ‘एसडीजी इंडिया इंडेक्‍स’ और ‘डैशबोर्ड 2019’ किया लॉन्‍च 

Daily Current Affairs 01st & 02nd January 2020 | Daily GK Update | Latest Hindi Banking jobs_11.1

  • नीति आयोग ने सतत विकास लक्ष्‍य (SDG) इंडिया इंडेक्‍स का दूसरा संस्‍करण लॉन्‍च किया । SDG इंडिया इंडेक्स के अनुसार, भारत का संयोजित स्‍कोर वर्ष 2018 के 57 से बेहतर होकर वर्ष 2019 में 60 के स्‍तर पर पहुंच गया है। सतत विकास लक्ष्यों पर प्रगति की सरकार के नेतृत्व वाली, उप-राष्ट्रीय माप के साथ भारत दुनिया का पहला देश है।
  • SDG इंडिया इंडेक्स 2019 MoSPI के राष्‍ट्रीय संकेतक फ्रेमवर्क (NIF) से प्राप्‍त 100 संकेतकों के मामले में सभी राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों द्वारा की जा रही प्रगति पर करीब नजर रखता है। एसडीजी इंडिया इंडेक्स को सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्‍वयन मंत्रालय (MoSPI), संयुक्‍त राष्‍ट्र (भारत) और ग्‍लोबल ग्रीन ग्रोथ इंस्‍टीट्यूट के सहयोग से विकसित किया गया है। सूचकांक 018 सूचकांक में से 16 तक फैला है, जो केवल 13 लक्ष्यों को कवर करता है।
  • प्रत्येक राज्य/केंद्रशासित प्रदेश के समग्र स्कोर की गणना 0-100 की श्रेणी में 16 एसडीजी के समग्र प्रदर्शन के आधार पर की गई है। यह 16 एसडीजी और उनके संबंधित लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में हर राज्य / केंद्र शासित प्रदेश के औसत प्रदर्शन को दर्शाता है। यदि कोई राज्य / केंद्रशासित प्रदेश 100 स्कोर प्राप्त करता है, तो यह दर्शाता है कि उसने 2030 का राष्ट्रीय लक्ष्य हासिल कर लिया हैं।
एसडीजी इंडिया इंडेक्‍स स्‍कोर के आधार पर वर्गीकरण पैमाना कुछ इस तरह से है:
  • आकांक्षी : 0-49.
  • परफॉर्मर : 50-64.
  • फ्रंट रनर : 65-99.
  • अचीवर : 100.
सतत विकास लक्ष्य (SDG) इंडिया इंडेक्‍स के कुछ प्रमुख परिणाम:
  • नीती अयोग ने भारत को 60 अंकों का समग्र स्कोर दिया है, जिसमें सर्वाधिक प्रगति स्‍वच्‍छ जल एवं साफ-सफाई (88) ; शांति, न्याय और सशक्त संस्थान (72); और किफायती एवं स्‍वच्‍छ ऊर्जा (70) में हुई हैं।
  • केरल ने 70 के स्‍कोर के साथ संयोजित एसडीजी इंडेक्‍स में प्रथम रैंक प्राप्‍त किया है, इसके बाद 69 के स्‍कोर के साथ हिमाचल प्रदेश दूसरे स्‍थान पर है।
  • बिहार नीती अयोग के सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) इंडिया इंडेक्स में सबसे नीचे है।
  • वर्ष 2018 से सर्वाधिक सुधार में उत्तर प्रदेश हैं जो 29वें पायदान से ऊपर चढ़कर 23वें पायदान पर पहुंच गया है, ओडिशा 23वें से 15वें और सिक्किम 15वें स्‍थान से 7वें स्‍थान पर पहुंचा गया हैं।
  • ‘आकांक्षी’ श्रेणी (0-49 की रेंज में स्‍कोर)  के तीनों राज्‍य: उत्तर प्रदेश, बिहार एवं असम अब ‘परफॉर्मर’ श्रेणी (50-64 की रेंज में स्‍कोर) में चले गए हैं। 
  • इसी तरह पांच राज्‍य आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, गोवा और सिक्किम ‘परफॉर्मर’ श्रेणी से आगे बढ़कर ‘फ्रंट रनर’ श्रेणी में चले गए हैं
  • सर्वाधिक प्रगति लक्ष्‍य 6 – स्‍वच्‍छ जल एवं साफ-सफाई, लक्ष्‍य 9 – उद्योग, नवाचार एवं अवसंरचना और लक्ष्‍य 7 –  किफायती एवं स्‍वच्‍छ ऊर्जा की प्राप्ति की दिशा में हुई है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नीति आयोग के सीईओ: अमिताभ कांत

9. इंदौर ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 की पहली दो तिमाहियों में मारी बाजी
Daily Current Affairs 01st & 02nd January 2020 | Daily GK Update | Latest Hindi Banking jobs_12.1

  • केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के पहली और दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा की है। 
  • दस लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में इंदौर लगातार दोनो तिमाहियों में स्वच्छता चार्ट में सबसे ऊपर है, जबकि कोलकाता का सबसे नीचे पायदान पर हैं । 
  • वही जमशेदपुर ने 1 लाख से 10 लाख की आबादी वाले शहरों में दोनो तिमाहियों में स्वच्छता चार्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
  • पहली बार रैंकिंग को लीग प्रारूप में जारी किया गया और शहर की आबादी के आधार पर तीन तिमाहियों (अप्रैल से जून, जुलाई से सितंबर और अक्टूबर से दिसंबर 2019) में बाँटा गया था। रैंकिंग संचयन, परिवहन, प्रसंस्करण और कचरे के निपटान पर आधारित थी।
  • स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के कुछ मुख्य नतीजे:-
पहली तिमाही (अप्रैल से जून) में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शीर्ष तीन शहर:

    1. इंदौर (मध्य प्रदेश)
    2. भोपाल (मध्य प्रदेश)
    3. सूरत (गुजरात)

        दूसरी तिमाही (जुलाई से सितंबर) में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शीर्ष तीन शहर:

          1. इंदौर (मध्य प्रदेश)
          2. राजकोट (गुजरात)
          3. नवी मुंबई (महाराष्ट्र)

              पहली तिमाही (अप्रैल से जून) में एक लाख से 10 लाख आबादी वाले शीर्ष तीन शहर

                1. जमशेदपुर (झारखंड)
                2. नई दिल्ली

                  दूसरी तिमाही (जुलाई से सितंबर) में एक लाख से 10 लाख आबादी वाले शीर्ष तीन शहर:
                  1. जमशेदपुर (झारखंड)
                  2. चंद्रपुर (महाराष्ट्र)
                  कैंटोनमेंट बोर्डों के बीच, पहली तिमाही (अप्रैल से जून) में रैंकिंग इस प्रकार थी:
                  1. सेंट थॉमस माउंट कैंटोनमेंट (तमिलनाडु)
                  2. झांसी छावनी (उत्तर प्रदेश)
                  3. दिल्ली छावनी (दिल्ली)
                  कैंटोनमेंट बोर्डों के बीच, दूसरी तिमाही (जुलाई से सितंबर)  में रैंकिंग इस प्रकार थी:

                    1. दिल्ली छावनी बोर्ड (दिल्ली)
                    2. झांसी छावनी बोर्ड (उत्तर प्रदेश)
                    3. जालंधर छावनी बोर्ड (पंजाब)

                        • हैदराबाद का सिकंदराबाद कैंटोनमेंट बोर्ड का प्रदर्शन सबसे खराब रहा।
                        उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
                        • आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार): हरदीप सिंह पुरी

                        खेल समाचार

                        10. इस बार खेलो इंडिया खेलो में “लॉन बाउल्स” और “साइक्लिंग” को किया जाएगा शामिल  

                        Daily Current Affairs 01st & 02nd January 2020 | Daily GK Update | Latest Hindi Banking jobs_13.1

                        • खेलो इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने घोषणा की है कि “खेलो इंडिया खेलो” के तीसरे संस्करण में “लॉन बाउल्स” और “साइक्लिंग” प्रतियोगिता को भी शामिल किया जाएगा। पहली बार इस आयोजन में इन दो खेलों को शामिल किया जा रहा हैं। 
                        • टूर्नामेंट का तीसरा संस्करण जनवरी 2020 में असम के गुवाहाटी में आयोजित किया जाएगा। 
                        • देशभर से एथलीट खेलो इंडिया युवा खेलो में हिस्सा लेने गुवाहाटी आएंगे।
                        उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
                        • खेलो इंडिया खेलो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी: अविनाश जोशी

                        निधन

                        11. नागालैंड विधानसभा अध्यक्ष विखो-ओ योशू का निधन
                        Daily Current Affairs 01st & 02nd January 2020 | Daily GK Update | Latest Hindi Banking jobs_14.1
                        नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) के नेता और नागालैंड विधानसभा अध्यक्ष विखो-ओ योशू का निधन हो गया। योशू कोहिमा जिले की दक्षिणी अंगामी -1 निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार विधानसभा चुने गए थे। उन्होंने 2008 और 2013 में नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के उम्मीदवार के रूप में भी जीती हासिल की थी और विभिन्न विभागों के सलाहकार और संसदीय सचिव के रूप में कार्य किया था। उन्हें 2018 विधानसभा चुनाव के बाद राज्य की विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया था।

                        उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

                        • नागालैंड के मुख्यमंत्री: नेफिउ रियो; राज्यपाल: आर.एन. रवि

                        Learn Current Affairs with ADDA247 Youtube Channel. Check out the video below.

                        Start Preparing For RBI Assistant 2019!

                        Practice Current Affairs & Banking Quiz

                        You may also like to Read:

                        Daily Current Affairs 01st & 02nd January 2020 | Daily GK Update | Latest Hindi Banking jobs_15.1

                        Daily Current Affairs 01st & 02nd January 2020 | Daily GK Update | Latest Hindi Banking jobs_16.1

                          All the Best BA’ians for IBPS Clerk Mains and IBPS SO Prelims 2019 !!

                        Leave a comment

                        Your email address will not be published. Required fields are marked *