Latest Hindi Banking jobs   »   Daily Current Affairs 20th December 2019...

Daily Current Affairs 20th December 2019 Daily GK Update IN HIDNI

Daily Current Affairs 20th December 2019 Daily GK Update IN HIDNI | Latest Hindi Banking jobs_3.1सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर आज की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है !


राष्ट्रीय समाचार

1. अफगानिस्तान भारतीय फार्माकोपिया को मान्यता देने वाला बना पहला देश 
Daily Current Affairs 20th December 2019 Daily GK Update IN HIDNI | Latest Hindi Banking jobs_4.1
  • इंडियन फार्माकोपिया (Indian Pharmacopoeia) को अफगानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय के राष्ट्रीय दवा एवं स्वास्थ्य उत्पाद विनियमन विभाग ने अधिकारिक रूप से चिन्हित किया गया है। 
  • इस तरह साथ अफगानिस्तान वाणिज्य विभाग और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के प्रयासों के अनुसार आईपी को मान्यता देने वाला पहला देश बन गया है।
  • आईपी ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 और नियम 1945 के अनुसार मानकों की आधिकारिक मान्यता प्राप्त पुस्तक है। 
  • जो भारत में निर्मित और विपणन की जाने वाली दवाओं की पहचान, शुद्धता और शक्ति के संदर्भ में  मानकों को निर्धारित करता है। 
  • औषधीय उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए, कानूनी और वैज्ञानिक मानकों को भारतीय भेषज संहिता आयोग (IPC) द्वारा भारतीय फार्माकोपिया (IP) के रूप में निर्धारित किया जाता है।
2. पुर्तगाल ने गांधी नागरिकता शिक्षा पुरस्कार शुरू करने की कि घोषणा 
Daily Current Affairs 20th December 2019 Daily GK Update IN HIDNI | Latest Hindi Banking jobs_5.1
  • पुर्तगाली प्रधानमंत्री अंतोनियो कोस्टा ने गांधी नागरिकता शिक्षा पुरस्कार आरंभ करने की घोषणा की है। 
  • पुर्तगाल प्रत्येक वर्ष महात्मा गांधी के आदर्शों को शाश्वत बनाए रखने के लिए उनके विचारों और उद्धरणों से प्रेरित होकर गांधी नागरिकता शिक्षा पुरस्कार देगा। 
  • इस पुरस्कार के पहले संस्करण को पशु कल्याण के लिए समर्पित किया जाएगा क्योंकि महात्मा गांधी का कहना था कि किसी भी राष्ट्र की महानता का पता पशुओं के प्रति उसके व्यवहार और देखभाल से लगाया जा सकता है।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • पुर्तगाल राजधानी: लिस्बन; पुर्तगाल मुद्रा: यूरो

अंतरराष्ट्रीय समाचार

3. डोनाल्ड ट्रम्प यूएस इतिहास में महाभियोग चलाए जाने वाले बने तीसरे राष्‍ट्रपति 

Daily Current Affairs 20th December 2019 Daily GK Update IN HIDNI | Latest Hindi Banking jobs_6.1
  • डोनाल्ड ट्रम्प अमरीकी इतिहास में तीसरे ऐसे राष्‍ट्रपति बन गए हैं, जिन पर हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स द्वारा महाभियोग चलाया जाएगा। 
  • महाभियोग के कारण सीनेट में इस मामले की सुनवाई होगी, जिसमें यह निर्णय लिया जाएगा कि वे राष्‍ट्रपति पद पर बने रहेंगे या नहीं। हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स ने डोनाल्ड ट्रम्प पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया।
  • डेमोक्रेटिक नेतृत्व वाले सदन का महाभियोग का पहला आरोप सत्‍ता का दुरुपयोग था, जिसके पक्ष में 230 और विरोध में 197 मत पड़े। 
  • हालाँकि, संयुक्त राज्य अमेरिका के 243 साल के इतिहास में किसी भी राष्ट्रपति को महाभियोग द्वारा पद से नहीं हटाया गया है। इससे पहले केवल दो पूर्व राष्‍ट्रपतियों पर महाभियोग चलाया गया था। 
  • 1998 में सदन ने राष्ट्रपति बिल क्लिंटन पर महाभियोग चलाया जबकि राष्ट्रपति एंड्रयू जॉनसन पर 1868 में महाभियोग चलाया गया था।

राज्य समाचार

4. मेघालय विधानसभा ने सर्वसम्‍मति से पास किया राज्य ILP 

Daily Current Affairs 20th December 2019 Daily GK Update IN HIDNI | Latest Hindi Banking jobs_7.1
  • मेघालय विधानसभा में केंद्र सरकार से राज्‍य में बंगाल ईस्‍टर्न फ्रंटीयर रेग्‍युलेशन, 1873 के अंतर्गत इनर लाइन को लागू करने के सरकारी प्रस्‍ताव सर्वसम्‍मति से पारित कर दिया गया है। 
  • आईएलपी के कार्यान्वयन के लिए राज्य के नागरिको की बढ़ती मांग के मद्देनजर प्रस्ताव पारित करने के उद्देश्य से एक दिवसीय विशेष सत्र आयोजित किया गया था। 
  • इनर लाइन परमिट (ILP) भारत सरकार द्वारा जारी एक आधिकारिक यात्रा दस्तावेज है जो भारतीय नागरिक को एक सीमित अवधि के लिए संरक्षित क्षेत्र की आंतरिक यात्रा करने की अनुमति देता है। 
  • राज्य के बाहर से आने  वाले भारतीय नागरिकों के लिए संरक्षित राज्य में प्रवेश के लिए ये परमिट लेना अनिवार्य होता है। 
  • सरकार द्वारा यह दस्तावेज़ भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित क्षेत्रों में सामान्य आवाजाही को नियंत्रण करने का प्रयास है।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • मेघालय राजधानी: शिलांग; मुख्यमंत्री: कॉनराड संगमा

पुरस्कार

5. साहित्य अकादमी ने 2019 के साहित्य अकादमी पुरस्कारों की कि घोषणा 

Daily Current Affairs 20th December 2019 Daily GK Update IN HIDNI | Latest Hindi Banking jobs_8.1
  • साहित्य अकादमी ने 23 भाषाओं में अपने वार्षिक साहित्य अकादमी पुरस्कारों की घोषणा की।
  • कविता की सात पुस्तकों, चार उपन्यासों, छह लघु कथाओं, तीन निबंधों और एक-एक गैर-काल्पनिक उपन्यास, आत्मकथा और जीवनी को साहित्य अकादमी पुरस्कार 2019 मिला है। 
  • इस वर्ष के नेपाली भाषा के पुरस्कार की घोषणा बाद में की जाएगी ।
  • सभी भाषाओं और शैली श्रेणियों के विजेताओं की पूरी सूची नीचे तालिका में दी गई है।
S.No भाषा शीर्षक और शैली लेखक
 1 असमिया चाणक्य (उपन्यास) डॉ जयश्री गोस्वामी महंत 
 2 बंगाली घुमेर दरजा थेले (निबंध) चिन्मय गुहा
 3
  
बोडो आखाइ आथुमनिफ्राय (कविता ) फूकन चौधरी बसुमतारी
 4 डोगरी बंदरालता दर्पण (निबंध) ओम शर्मा जंदरीयारी
 5  अंग्रेजी
  
  An
  Era of Darkness (गैर काल्पनिक कथा)
 शशि थरूर 
  6 गुजराती मोजमा रेवुं रे (निबंध) रतिलाल बोरिससागर 
 7   हिंदी छीलते हुए अपने को (कविता )   नंद किशोर आचार्य
 8 कन्नड़ कुड़ी एसारू (आत्मकथा ) विजया 
 9 कश्मीरी अख़ याद अख़ कयामत (लघु कथा) अब्दुल अहद हज़िनी 
10
  
कोंकणी The
Words (कविता )
नीलबा ए. खांडेकर
11 मैथिली जिनगीक ओरिआओन करैत  (कविता ) कुमार मनीष अरविंद 
12 मलयालम अचन पिरन्ना वीदु (कविता ) वी मधुसूदनन नायर 
13 मणिपुरी ई अमादी अदुनगीगी ईठत (उपन्यास)  एल. बीरमंगल सिंह (बेरिल थंगा) 
14 मराठी कदाचित अजूनही (कविता ) अनुराधा पाटिल 
15 ओडिया भास्वती
(लघु कथा)
तरुण कांति मिश्रा 
16 पंजाबी अंतहीन
(लघु कथा)
कृपाल कजाक 
17
  
राजस्थानी बारीक बात
(लघु कथा)
रामस्वरूप किसान
18 संस्कृत
  
  प्रज्ञाचाक्षुषम्
  (कविता )  
  पन्ना मधुसूदन 
 19 संथाली सिसिरजली
(लघु कथा)
काली चरण हेम्ब्रम 
 20 सिंधी जीजल
(लघु कथा)
ईश्वर मुरजानी 
 21 तमिल सूल
(उपन्यास)
चौधरी  धर्मन 
22 तेलुगु सेप्ताभूमि
(उपन्यास)
बंदी नारायण स्वामी 
 23 उर्दू
  
  सवनेह-सर सैयद : एक बाज़दीद (जीवनी )    शफी किदवई 
  • पुरस्कार के रूप में तांबे की पट्टिका,  एक शॉल और एक लाख रूपया नकद राशि दी जाएगी। ये पुरस्कार साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित साहित्य उत्सव  के दौरान 25 फरवरी 2020 को नई दिल्ली में एक विशेष समारोह में इन पुस्तकों के लेखकों को प्रदान किया जाएगा। 

नियुक्तियां

6. पूर्व न्यायाधीश सीवी रामुलु होंगे तेलंगाना के पहले लोकायुक्त 

Daily Current Affairs 20th December 2019 Daily GK Update IN HIDNI | Latest Hindi Banking jobs_9.1
  • उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस सीवी रामुलु को तेलंगाना का लोकायुक्त नियुक्त किया गया है। साथ ही पूर्व विधि सचिव वी निरंजन राव को उप लोकायुक्त बनाया गया है।
  • राज्यपाल ने एक अन्य पूर्व न्यायाधीश जी चंद्रैया को राज्य मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। 
  • वर्ष 2014 में तेलंगाना राज्य के अस्तित्व में आने के बाद यह पहला मौका है जब राज्य सरकार ने लोकायुक्त और मानवाधिकार आयोग का गठन किया है।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • तेलंगाना के सीएम: के चंद्रशेखर राव
  • तेलंगाना की राजधानी: हैदराबाद
  • तेलंगाना के राज्यपाल: तमिलिसै सौंदरराजन

7. देवेश श्रीवास्तव को GIC अध्यक्ष किया गया नियुक्त  

Daily Current Affairs 20th December 2019 Daily GK Update IN HIDNI | Latest Hindi Banking jobs_10.1
  • देवेश श्रीवास्तव को भारतीय साधारण बीमा निगम  (जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन इंडिया) का नया अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया गया है। 
  • इससे पहले वे मानव संसाधन और प्रशिक्षण विभाग, रिइंसूरेंस वर्ल्डवाइड (RIWW), कॉर्पोरेट संचार, CMD के सचिवालय और नवाचार केंद्र का प्रबंधन कर रहे थे, उन्हें 1999 में GIC में स्थानांतरित किया गया था।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • जनरल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन इंडिया की स्थापना: 22 नवंबर 1972
  • जनरल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन इंडिया मुख्यालय: मुंबई, भारत
8. IPS अधिकारी अतुल कर्णवाल होंगे राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के अगले निदेशक 
Daily Current Affairs 20th December 2019 Daily GK Update IN HIDNI | Latest Hindi Banking jobs_11.1
  • केंद्र सरकार ने गुजरात कैडर के वरिष्ठ IPS अधिकारी अतुल कर्णवाल को हैदराबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी का निदेशक नियुक्त किया। 
  • वह 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, जो वर्तमान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के अपर महानिदेशक के रूप में तैनात हैं।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

9. अन्‍तर्राष्‍ट्रीय खगोलीय संघ ने खोजे गए नये तारे और ग्रह का किया नामकरण

Daily Current Affairs 20th December 2019 Daily GK Update IN HIDNI | Latest Hindi Banking jobs_12.1
  • अन्‍तर्राष्‍ट्रीय खगोलीय संघ (इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन) ने खोजे गए नए सितारों और ग्रहों के नामों की घोषणा की, जिसमे “शारजाह” एक तारे का नाम रखा गया हैं, वहीँ ग्रह का नाम “बरजील” रखा गया हैं।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस
  • अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ की स्थापना: 28 जुलाई 1919

अर्थव्यवस्था समाचार

10. ADB मध्यप्रदेश में सड़को के विकास के लिए देगा 490 मिलियन डॉलर का ऋण 

Daily Current Affairs 20th December 2019 Daily GK Update IN HIDNI | Latest Hindi Banking jobs_13.1
  • एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) और भारत सरकार ने 490 मिलियन डॉलर के ऋण पर हस्ताक्षर किए हैं। 
  • मध्य प्रदेश राज्य में लगभग 1,600 किलोमीटर के राज्य राजमार्गों और जिलों की प्रमुख सड़कों का निर्माण करने के लिए हाइब्रिड-एन्युटी मॉडल (HAM) के माध्यम से सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) परियोजना के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। 
  • पीपीपी मोड के तहत निजी क्षेत्र की भागीदारी से अतिरिक्त 286 मिलियन डॉलर का निवेश जुटाया जाएगा। 
  • परियोजना के तहत इन सड़कों के विकास से राज्य में ग्रामीण और पेरी-शहरी कनेक्टिविटी में सुधार होगा साथ ही बाजारों और बेहतर सेवाओं तक पहुंच में सुधार होगा।
  • HAM इंजीनियरिंग, प्रबन्धन और निर्माण-संचालन-हस्तांतरण का संयोजन है। इसमें निजी क्षेत्र के वित्तीय पोषण को प्रोत्साहित करते हुए निजी क्षेत्र को डिजाइन, कार्यान्वयन, और संचालन और रखरखाव के दायित्वों की जिम्मेदारी सौपी जाती है।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • एशियन डेवलपमेंट बैंक मुख्यालय: मनीला, फिलीपींस, अध्यक्ष: ताहिको नाकाओ

खेल समाचार

11. भारतीय फुटबॉल टीम फीफा की ताजा रैंकिंग में 108 वें स्थान पर 

Daily Current Affairs 20th December 2019 Daily GK Update IN HIDNI | Latest Hindi Banking jobs_14.1
  • भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम साल के अंत में जारी फीफा रैंकिंग में 108वें स्थान पर बनी हुई है। 
  • भारत को पूरे साल 11 पायदान का नुकसान हुआ । 
  • भारत 1187 अंकों के साथ एशियाई देशों में 19वें स्थान पर हैं, जबकि जापान इस सूची में शीर्ष स्थान पर लेकिन विश्व रेंकिंग में 28 वें स्थान पर है।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • फीफा के अध्यक्ष: जियानी इन्फेंटिनो; स्थापना: 21 मई 1904.
  • मुख्यालय: ज़्यूरिख़, स्विट्जरलैंड

रक्षा समाचार

12. ओडिशा में पिनाका रॉकेट के उन्नत संस्करण का किया गया सफल परीक्षण 
Daily Current Affairs 20th December 2019 Daily GK Update IN HIDNI | Latest Hindi Banking jobs_15.1
  • ओड़ीसा तट पर स्वदेशी रूप से विकसित पिनाक निर्देशित रॉकेट प्रणाली के उन्नत संस्करण दो मिसाइलों का DRDO के प्रूफ और प्रायोगिक स्थापना परीक्षण केंद्र से सफल प्रायोगिक परीक्षण किया गया। 
  • पिनाक प्रणाली के मार्क- I की अधिकतम मारक क्षमता 40 किमी जबकि मार्क- II की 75 किमी है और यह 44 सेकेंड में ही एक साथ 12 रॉकेटों को निशाना बना सकती है ।
  • पिनाका देश में तैयार मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्च (एमबीआरएल) प्रणाली है, जिसे भारतीय सेना के लिए रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित किया गया है।  
  • जबकि सतह से हवा में मार करने वाली त्वरित कार्रवाई मिसाइल (QR-SAM) एकीकृत परीक्षण केंद्र के प्रक्षेपण परिसर में मोबाइल लॉंचर से प्रक्षेपित की गई।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • DRDO के अध्यक्ष: जी सतीश रेड्डी, स्थापना: 1958, मुख्यालय: नई दिल्ली।

महत्वपूर्ण दिन

13. अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस: 20 दिसंबर 

Daily Current Affairs 20th December 2019 Daily GK Update IN HIDNI | Latest Hindi Banking jobs_16.1
  • विश्व स्तर पर हर साल 20 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस मनाया जाता है। 
  • 22 दिसंबर 2005 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के  प्रस्ताव 60/209 द्वारा मानव एकता को एकजुटता के मौलिक और सार्वभौमिक अधिकारों के रूप में चिन्हित किया था।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-


ये दिवस मनाया जाता हैं-

  • विविधता में एकता दर्शाने के लिए
  • विभिन्न सरकारों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुए समझौतों को याद दिलाने के लिए
  • लोगों के बीच एकजुटता के महत्व को बताने के लिए
  • सतत विकास के लिए लोगों, सरकारों को प्रेरित करने के लिए
  • गरीबी ख़त्म करने के नए रास्ते तलाशने के लिए
  • लोगों को गरीबी, भुखमरी, बीमारियों से बाहर निकालने के लिए
Learn Current Affairs with ADDA247 Youtube Channel. Check out the video below.

Start Preparing For LIC Assistant Main 2019!

Practice Current Affairs & Banking Quiz

You may also like to Read:

Daily Current Affairs 20th December 2019 Daily GK Update IN HIDNI | Latest Hindi Banking jobs_17.1Daily Current Affairs 20th December 2019 Daily GK Update IN HIDNI | Latest Hindi Banking jobs_18.1

   All the Best BA’ians for LIC Assistant Mains and IBPS SO Prelims 2019 !!

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *