Latest Hindi Banking jobs   »   RBI असिस्टेंट भर्ती 2019 : जाने...

RBI असिस्टेंट भर्ती 2019 : जाने क्या हैं नया

RBI असिस्टेंट भर्ती 2019 : जाने क्या हैं नया | Latest Hindi Banking jobs_20.1


भारतीय रिजर्व बैंक के साथ अपने करियर को आगे बढ़ाने के इच्छुक हैं? तो हम बता दें कि RBI (भारतीय रिज़र्व बैंक) आप सभी इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर ले कर आया है, RBI ने असिस्टेंट पद की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। RBI में नौकरी प्राप्त करना, सभी बैंकिंग उम्मीदवारों का सपना होता है, क्योंकि RBI को बैंकों का बैंक कहा जाता है।


भारतीय रिजर्व बैंक ने RBI असिस्टेंट 2019 अधिसूचना जारी कर दी है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार वर्ष 2019-2020 में कुल 926 उम्मीदवारों को असिस्टेंट के रूप में भारतीय रिजर्व बैंक में भर्ती किया जायेगा। RBI भर्ती परीक्षा में सफलता  प्राप्त करना आसान नहीं है. इस लिए परीक्षा में आवेदन से पहले आपको परीक्षा पैटर्न और परीक्षा से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए। किसी भी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए उसके स्वरूप को समझना बहुत आवश्यक है   

RBI असिस्टेंट भर्ती ऑनलाइन आवेदन 

वे सभी उम्मीदवार जो भारतीय रिजर्व बैंक के साथ अपना करियर बनाना चाहते हैं, उन्हें आरबीआई सहायक भर्ती अधिसूचना की जाँच करनी चाहिए और अंतिम तिथि की प्रतीक्षा नहीं करनी चाहिए।RBI असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन 23 दिसंबर 2019 से शुरू होगा और आवेदन पत्र भरने के लिए अंतिम तिथि 16 जनवरी 2020 है।उम्मीदवार जो RBI सहायक के लिए आवेदन करना चाहते हैं और RBI असिस्टेंट भर्ती प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, वह नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक :


RBI असिस्टेंट भर्ती 2019: महत्त्वपूर्ण परिवर्तन

RBI भर्ती प्रक्रिया में सफलता प्राप्त करना आसान नहीं है, क्योंकि RBI का  कठनाई स्तर अधिक होता है। RBI असिस्टेंट परीक्षा पैटर्न अन्य बैंकिंग परीक्षाओं के समान ही है। आइए देखें कि RBI ने RBI असिस्टेंट भर्ती 2019 के लिए क्या परिवर्तन किये हैं और चयन प्रक्रिया किस प्रकार सम्पन्न की जाएगी।

RBI असिस्टेंट परीक्षा पैटर्न  

RBI असिस्टेंट भर्ती के पहले चरण – प्रीलिम्स परीक्षा के लिए 1 घंटे का समग्र समय  है। इस वर्ष RBI ने RBI असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा में अनुभागीय समय की शुरुआत की है। इससे पहले पिछली RBI असिस्टेंट भर्ती में मेंस परीक्षा में  अनुभागीय समय की शुरुआत की गई थी,  इसके अलावा 2017 से पहले, आरबीआई असिस्टेंट मेन्स परीक्षा के लिए 120 मिनट (2 घंटे) का समग्र समय तय किया गया था। 2017 के बाद से RBI ने RBI असिस्टेंट मेंस परीक्षा के लिए न केवल अनुभागीय समय की शुरुआत की है, बल्कि समय को 120 मिनट से बढ़ाकर 135 मिनट कर दिया।
प्रीलिम्स और मेंस परीक्षा के लिए पैटर्न यहाँ दिया गया है: 
प्रीलिम्स परीक्षा :
Serial Number Name of Test No. of Question Maximum Marks Duration
1. English Language 30 30 20 मिनट 
2. तार्किक क्षमता  35 35 20 मिनट 
3. संख्यात्मक अभियोग्यता  35 35 20 मिनट 
कुल  100 100 60 मिनट 

मेंस परीक्षा:
क्र. संख्या  विषय  प्रश्नों की संख्या   अधिकतम अंक समय-सीमा 
1. English Language 40 40 30 मिनट 
2. तार्किक क्षमता  40 40 30 मिनट 
3. कंप्यूटर ज्ञान  40 40 30 मिनट 
4. सामान्य जागरूकता  40 40 25 मिनट 
5. संख्यात्मक अभियोग्यता  40 40 20 मिनट 
कुल  200 200 135 मिनट 

नोट: RBI असिस्टेंट भर्ती प्रक्रिया में अनुभागीय कट-ऑफ और अनुभागीय समय है। इसलिए उम्मीदवार को सभी वर्गों को समान महत्व देना चाहिए। 

RBI असिस्टेंट रिक्तियां 

RBI सहायक 2019 की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, देश में बैंक के विभिन्न कार्यालयों में सहायक के पद के लिए इस वर्ष कुल 926 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। RBI असिस्टेंट 2019-20 के लिए रिक्तियां पिछले RBI असिस्टेंट भर्ती की तुलना में कहीं अधिक है। 2019 से पहले 2017 में असिस्टेंट परीक्षा आयोजित की गई थी, RBI ने 2017 में कुल 623 रिक्तियां जारी की थी। यह उन सभी उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा अवसर है, जो RBI के साथ अपना करियर शुरू करना चाहते हैं।
RBI असिस्टेंट भर्ती के लिए रिक्त पदों की संख्या 2017 (Last Time): 623
RBI असिस्टेंट भर्ती के लिए रिक्त पदों की संख्या : 926


RBI असिस्टेंट तैयारी टिप्स 

RBI असिस्टेंट परीक्षा देश की एक प्रतिष्ठित परीक्षा में से एक है, जिसे क्रैक करना आसान नहीं है। इसलिए अगर आप इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको परीक्षा से सम्बंधित विभिन्न पहलुओं की जान कर लेनी चाहिए, विस्तृत जानकारी प्राप्त कर लेने के बाद ही आपको ऑनलाइन आवेदन करना चाहिए और परीक्षा के लिए अपनी तैयारी शुरू करनी चाहिए। RBI असिस्टेंट परीक्षा अन्य बैंकिंग परीक्षा के पैटर्न के सामान है पर सामान्य तौर पर इसका कठनाई स्तर अन्य बैंकिंग परीक्षाओं से कहीं अधिक होता है, इसलिए किन आपको इसकी तैयारी के  लिए अपना पूरा ध्यान केन्द्रित करने की आवश्यकता है। तैयारी में आपकी सहायता करने के लिए, हम आपको RBI असिस्टेंट रणनीति, RBI असिस्टेंट अध्ययन योजना, टेस्ट सीरीज़, वीडियो कोर्स, लाइव क्लासेस और Adda247 YouTube चैनल पर लेक्चर प्रदान करेंगे।

RBI असिस्टेंट मेंस से सम्बंधित नई अपडेट्स के लिए क्लिक करें 

RBI असिस्टेंट भर्ती 2019 : जाने क्या हैं नया | Latest Hindi Banking jobs_30.1

TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *