Latest Hindi Banking jobs   »   RBI सहायक भर्ती 2019-20: श्रेणी और...

RBI सहायक भर्ती 2019-20: श्रेणी और राज्य वार रिक्तियां

RBI सहायक भर्ती 2019-20: श्रेणी और राज्य वार रिक्तियां | Latest Hindi Banking jobs_3.1

बहुप्रतीक्षित RBI सहायक भर्ती अधिसूचना 2019 जारी हो गई है। जो उम्मीदवार भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) में अपने कैरियर बनाना चाहते हैं, उन्हें सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़कर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर देना चाहिए। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 23 दिसंबर, 2019 अर्थात् आज से शुरू होती है और 16 जनवरी, 2020 को समाप्त होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। इसके अलावा, RBI सहायक भर्ती 2019 से संबंधित सभी जानकारियों को प्राप्त करने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
RBI सहायक अधिसूचना 2019
RBI असिस्टेंट ऑनलाइन आवेदन 2019 : परीक्षा तिथि और योग्यता, FAQs
RBI असिस्टेंट की सैलरी, जॉब प्रोफाइल और ग्रोथ 2019-20
RBI ने उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा अवसर प्रदान किया है। हम आपको आरबीआई सहायक रिक्तियों की विस्तृत जानकारी प्रदान कर रहे हैं जो आपको इस अवसर का लाभ उठाने में सहायक होगी। RBI, 14 और 15 फरवरी 2020 (अस्थायी रूप से) को RBI सहायक प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करने के लिए तैयार है, जबकि मुख्य परीक्षा मार्च 2020 के महीने में आयोजित की जानी है।
नोट: यहां दी गई रिक्तियां आरबीआई की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार हैं। हालांकि, आरबीआई बाद में फेज में आवश्यकता के अनुसार रिक्तियों की संख्या में परिवर्तन कर सकता है यदि वह चाहता है, क्योंकि यहां दी गई रिक्तियों की संख्या अस्थायी हैं।

RBI सहायक रिक्तियां

इस वर्ष RBI ने RBI सहायक के लिए 900+ रिक्तियों को जारी किया है। कुल 926 रिक्त पद, योग्य उम्मीदवारों से भरे जाने हैं। विस्तृत रिक्ति नीचे दी गई है:



RBI सहायक श्रेणी वार रिक्तियां


श्रेणी रिक्तियां
General 473
OBC 192
SC 98
ST 80
EWS 83
कुल 926



RBI सहायक राज्य सह श्रेणी वार रिक्तियां


Office Vacancies* PWD # EXS #
SC ST OBC GEN EWS TOTAL HI OH 4th Category EX-1 EX-2
Ahmedabad 1 2 4 11 1 19 1 0 1 1 2
Bengaluru 0 1 6 12 2 21 0 0 0 1 2
Bhopal 4 8 4 22 4 42 1 0 1 1 4
Bhubaneswar 5 (2) 4 2 15 2 28 1 1 0 1 2
Chandigarh 6 0 7 19 3 35 1 0 0 1 3
Chennai 11 0 15 35 6 67 1 1 1 2 6
Guwahati 4 (2) 12 (1) 7 27 5 55 1 1 0 2 5
Hyderabad 3 1 5 14 2 25 1 0 0 1 2
Jaipur 5 3 6 20 3 37 0 1 1 1 3
Jammu 0 1 3 8 1 13 0 0 0 1 1
Kanpur &
Lucknow
11 0 14 32 6 63 1 1 0 2 6
Kolkata 2 0 0 8 1 11 0 1 1 0 1
Mumbai 34 (1) 46 (17) 101 (2) 199 39 419 6 4 4 16 39
Nagpur 1 2 0 9 1 13 0 1 0 1 1
New Delhi 6 (1) 0 7 18 3 34 1 0 1 1 3
Patna 3 0 6 13 2 24 1 0 1 1 2
Thiruvananthapuram
& Kochi
2 0 5 11 2 20 1 1 0 1 2
Total 98 80 192 473 83 926 17 12 11 34 84

अन्य जानकारी:

  • भोपाल में रायपुर के लिए 1 रिक्ति शामिल है,
  • चंडीगढ़ में शिमला के लिए 1 रिक्ति,
  • गुवाहाटी में अगरतला के लिए 1, आइजवाल के लिए 1, शिलांग के लिए 1 और इंफाल के लिए 1 रिक्ति शामिल हैं।
  • कानपुर और लखनऊ में लखनऊ के लिए 38 और देहरादून के लिए 4 पद रिक्त हैं,
  • कलकत्ता में गंगटोक के लिए 1,
  • मुंबई में पुणे के लिए 3 और पणजी के लिए 1 रिक्ति और बेलापुर के लिए 23 रिक्तियां शामिल हैं
  • पटना में रांची के लिए 1 रिक्ति शामिल है।

RBI असिस्टेंट मेंस से सम्बंधित नई अपडेट्स के लिए क्लिक करें

Click here to get Free Study Material For RBI Assistant 2019

RBI सहायक भर्ती 2019-20: श्रेणी और राज्य वार रिक्तियां | Latest Hindi Banking jobs_4.1

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *