IBPS SO राजभाषा अधिकारी : विस्तृत सिलेबस, पैटर्न, वेतन और कार्य

IBPS ने IBPS SO 2019 अधिसूचना जारी कर दी गई है। IBPS SO में आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 नवंबर 2019 है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार IBPS SO प्रीलिम्स परीक्षा 28- 29 दिसंबर 2019 को आयोजित की जानी है, जबकि मेंस परीक्षा 25 जनवरी 2020 को होनी है। विशेषज्ञ अधिकारी (SO) अन्य बैंकिंग अधिकारियों के साथ मिल कर कार्य करते हैं। कानून अधिकारी, सूचना प्रौद्योगिकी अधिकारी (आईटी), कृषि क्षेत्र अधिकारी, मानव संसाधन / पर्सनल अधिकारी और विपणन अधिकारी(मार्केटिंग ऑफिसर), राजभाषा अधिकारी आदि के रूप में भर्ती के लिए, IBPS SO 2019 स्केल- I अधिसूचना जारी की गई है। इस लेख में हम आपको राजभाषा अधिकारी परीक्षा की विस्तृत जानकारी देंगे। जिसमें विस्तृत सिलेबस, पैटर्न, वेतन और कार्य आदि सभी कुछ शामिल है।
IBPS SO परीक्षा पैटर्न -
प्रीलिम्स परीक्षा पैटर्न -राजभाषा अधिकारी के लिए भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में सम्पन्न की जाएगी- प्रीलिम्स, मेंस और साक्षात्कार. IBPS SO की प्रारंभिक परीक्षा के लिए 120 मिनट की समय-सीमा और 125 अंक निर्धारित किये गए हैं। IBPS SO प्रीलिम्स परीक्षा सभी पद के लिए एक सामान नहीं है, लेकिन समय और अधिकतम अंक समान है। इसके अलावा आईबीपीएस एसओ परीक्षा में एक अनुभागीय कट-ऑफ है। यहां आईबीपीएस एसओ 2019 का पद के अनुसार प्रीलिम्स पैटर्न दिया गया है।
क्र. सं.
|
विषय
|
प्रश्नों की संख्या
|
अधिकतम अंक
|
परीक्षा का माध्यम
|
समयावधि
|
1
|
English Language
|
50
|
25
|
English
|
40 मिनट
|
2
|
तार्किक योग्यता
|
50
|
50
|
हिंदी/अंग्रेजी
|
40 मिनट
|
3
|
बैंक सम्बन्धी विशेषजानकारी के साथ सामान्य जागरूकता
|
50
|
50
|
हिंदी/अंग्रेजी
|
40 मिनट
|
कुल
|
150
|
125
|
परीक्षा पास करने के लिए अभ्यार्थी को, IBPS द्वारा आधिकारिक किये गए, तीनों विषयों के लिए न्यूनतम अंक से अधिक अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। जो अभ्यार्थी इन तीनों विषयों में उत्तीर्ण होंगे, उनकी मेरिट लिस्ट बनेगी और चुने गए अभ्यार्थी मेंस परीक्षा में बैठ सकते हैं।
राजभाषा अधिकारी पद के लिए मेंस परीक्षा पैटर्न -
IBPS SO की मेंस परीक्षा, पदों के क्षेत्रों से संबंधित व्यावसायिक ज्ञान की मांग करती है। यहाँ उसी का पैटर्न उपलब्ध किया जा रहा है।
क्र. सं.
|
विषय
|
प्रश्नों की संख्या
|
अधिकतम अंक
|
परीक्षा का माध्यम
|
समयावधि
|
1
|
व्यवसायिक ज्ञान (वैकल्पिक)
|
45
|
60
|
हिंदी/अंग्रेजी
|
30मिनट
|
2
|
व्यवसायिक ज्ञान (वर्णात्मक)
|
2
|
हिंदी/अंग्रेजी
|
30 मिनट
|
सूचना : प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा दोनों परीक्षाओं में नेगेटिव मार्किंग है, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक आपके प्राप्त अंकों से घटा दिए जायेंगे। हालांकि उत्तर न देने की स्थति में कोई जुर्माना नहीं है।
साक्षात्कार -
मुख्य परीक्षा को क्रैक करने के बाद उम्मीदवार को साक्षात्कार से गुजरना होगा। साक्षात्कार कुल 100 अंक का होते हैं, जिसमें से 40% को न्यूनतम योग्यता अंक माना जाता है। मेरिट सूची मेन्स के साथ-साथ उम्मीदवारों के साक्षात्कार अंकों के आधार पर बनाई जाती है। उसी के आधार पर अंतिम चयन किया जाता है।
राजभाषा आधिकारी का कार्य
- बैंक के लिए जरुरी सभी दस्तावेजों का प्रमाणीकरण करना.
- बैंक के सभी आवश्यक दस्तावेजों का अनुवाद करना होगा.
- भाषा में प्रशिक्षण बैंक कर्मियों का उपयोग उस क्षेत्र में संवाद करने के लिए किया जाता है.
- राजभाषा अधिकारी का कार्य यह भी सुनिश्चित करना है कि सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में उपलब्ध है.
राजभाषा अधिकारी के लिए विस्तृत पाठ्यक्रम
IBPS SO राजभाषा अधिकारी परीक्षा 2019 के व्यावसायिक ज्ञान का विस्तृत सिलेबस यहाँ दिया जा रहा है, IBPS SO राजभाषा अधिकारी स्केल -1 परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रोफेशनल नॉलेज टेस्ट से गुजरना पड़ेगा, जिसके लिए पाठ्क्रम की विस्तृत समझ बहुत आवश्यक है।
- दो हिंदी गद्यांश हिंदी में
- समानार्थक और विलोम शब्द (Synonyms and Antonyms) यह प्रश्न मुख्यत: आधिकारिक(कार्यालयी) हिंदी से सम्बन्धित होते हैं. इस भाग में राजभाषा हिन्दी के प्रारूप, इसके गठन, इसके अधिनियम से सम्बन्धित प्रश्न भी हो सकते हैं
- रिक्त स्थान : यह प्रश्न साधारण हिंदी व्याकरण से सबंधित होते हैं.
- अनुवाद (वाक्य, शब्द)- अंग्रेजी से हिंदी और हिंदी से अंग्रेजी
- गद्यांश में रिक्त स्थानों की पूर्ति (यह प्रश्न वाक्य त्रुटी, शब्द त्रुटी या वर्तनी त्रुटी के अंतर्गत आते हैं)
- इस परीक्षा में हिंदी व्याकरण पर अधिक प्रश्न नहीं आते लेकिन परीक्षा का प्रारूप बदलता रहता है इसलिए व्याकरण पर पकड़ मजबूत रखें|
राजभाषा अधिकारी व्यावसायिक ज्ञान की वर्णनात्मक परीक्षण (Scale-I):
वर्णनात्मक लेखन परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। अंग्रेजी से हिंदी और हिंदी से संबंधित 2 प्रश्न होंगे, दिए गए पैसेज के सेटों का अनुवाद करना होगा।
IBPS SO राजभाषा अधिकारी सैलरी
IBPS SO राजभाषा अधिकारी पद की वेतन संरचना : 23700 – 980 (7) – 30560 – 1145 (2) – 32850 – 1310 (7) - 42020 के अनुसार वेतन प्रदान किया जाता है. इस पद के तहत आपको अन्य कई भत्ते और लाभ भी प्रदान किये जाते हैं जिनमे महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, स्पेशल भत्ते इत्यादि भी सम्मिलित हैं.
यह भी पढ़ें -
