Latest Hindi Banking jobs   »   17th January Daily Current Affairs 2023:...

17th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट

यहाँ पर 17 जनवरी, 2023 की सुर्ख़ियों में आने वाली घटनाओं जैसे: National Startup Day 2023, Viacom18, Shukrayaan I, VARUNA Naval Exercise, Barcelona, Shah Rukh Khan आदि से परिचित होने के लिए Daily GK updates दी गयी है इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफ़ेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं

जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता प्रश्न मुख्य रूप से करेंट अफ़ेयर्स पर आधारित होते हैं इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवसामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ़ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है

Top 19 Daily GK Updates: National & International News

नीचे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समाचारों के साथ शीर्ष 19 महत्वपूर्ण दैनिक सामान्य ज्ञान 2022 अपडेट दिए जा रहे हैं।

 

रक्षा-सुरक्षा

 

भारत, फ्रांस का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास ‘वरुण’ शुरू

 

17th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_50.1

भारत और फ्रांस की नौसेनाओं (India France Naval Exercise) के बीच होने वाले द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास ‘वरुण (Varuna)’ के 21वें संस्करण की शुरुआत 16 जनवरी को हुई। यह अभ्यास पश्चिमी तट पर हो रहा है।

इस अभ्यास के दौरान दोनों देशों की नौसेनाएं एकदूसरे के अनुभवों से युद्ध क्षेत्र में कौशल का विकास करेंगी। अभ्यास 16 जनवरी से 20 जनवरी तक चलेगा।

 

महत्वपूर्ण दिवस

 

राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस 2023: महत्व और इतिहास

 

17th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_60.1

16 जनवरी, स्टार्टअप इंडिया का स्थापना दिवस राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह आयोजन 2022 से मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल स्टार्टअप्स को नए भारत की रीढ़ बताते हुए इसकी घोषणा की थी।

केंद्र सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में देश भर में राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस मनाने के लिए इस वर्ष कई कार्यक्रमों की योजना बनाई है।

 

विविध

 

पर्यावरण मंत्रालय ने संरक्षित पौधों की सूची में नीलकुरिंजी को शामिल किया

 

17th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_70.1

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF) ने वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची III के तहत नीलकुरिंजी (स्ट्रोबिलैंथेस कुंथियाना) को संरक्षित पौधों की सूची में शामिल किया है।

आदेश के अनुसार, इस पौधे को उखाड़ने या नष्ट करने वालों पर तीन साल की कैद के साथ 25,000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। नीलकुरिंजी की खेती और इस पर हक़ जताने की अनुमति नहीं है।

 

समझौता

 

SBI ने वेयरहाउसिंग एंड रेगुलेटरी अथॉरिटी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

 

17th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_80.1

किसानों को खेती के खर्चों के लिए सस्‍ता लोन देने के लिए भारतीय स्‍टेट बैंक (SBI) ने वेयरहाउसिंग एंड रेगुलेटरी अथॉरिटी (WDRA) के साथ एमओयू किया है। इस एमओयू की मदद से डब्लूडीआरए के साथ रजिस्टर्ड गोदामों से जारी इलेक्ट्रॉनिक निगोशिएबल वेयरहाउस रिसीट पर किसानों को कर्ज दिया जाएगा।

किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए भी किसान के पास जमीन का होना अनिवार्य है। लेकिन, अब किसान गोदाम में रखी अपनी फसल पर भी कर्ज ले सकेंगे। एसबीआई के चेयरमैन दिनेश खारा के अनुसार डब्‍ल्‍यूडीआरए के साथ भागीदारी से किसानों को उनकी पैसों से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए बैंक वित्त का अतिरिक्त विकल्प देगा।

 

निधन

 

हैदराबाद रियासत के आखिरी निजाम के पोते मुकर्रम जाह का निधन

 

17th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_90.1

हैदराबाद के आखिरी और आठवें निजाम नवाब मीर बरकत अली खान वालाशन मुकर्रम जाह बहादुर का निधन हो गया। वे पिछले एक दशक से तुर्की में ही रह रहे थे। उनकी अंतिम इच्छा के मुताबिक उन्हें हैदराबाद में ही सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

मुकर्रम जाह को उनके दादा और हैदराबाद रियासत के सातवें निजाम मीर उस्मान अली खान ने 1954 में अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था, और तभी से उन्हें हैदराबाद का आठवां और आखिरी निजाम कहा जाता है। मुकर्रम जाह का 14 जनवरी 2023 को तुर्की में निधन हो गया जहां वह कई वर्ष से रह रहे थे।

 

जीना लोलोब्रिगिडा का 95 वर्ष की उम्र में निधन

 

17th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_100.1

पॉपुलर इटालियन एक्ट्रेस जीना लोलोब्रिगिडा का 95 साल की उम्र में निधन हो गया है। अभिनेत्री 95 वर्ष की थीं। जीना को उस जमाने में उनकी एक फिल्म के टाइटल की वजह से ‘दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला’ के टाइटल से भी नवाजा गया था।

जीना लोलोब्रिगिडा के निधन से पूरे हॉलीवुड में शोक की लहर है। वह तब सुर्खियों में आ गई थीं जब दूसरे विश्व युद्ध के बाद उन्होंने इटली में फिल्में बनाना शुरू कर दिया था।

 

राष्ट्रीय

 

गणतंत्र दिवस समारोह 2023 नई दिल्ली में शुरू हुआ

 

17th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_110.1

गणतंत्र दिवस समारोह 2023 के हिस्से के रूप में और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती (जिसे पराक्रम दिवस के रूप में आयोजित किया जाता है) को मनाने के लिए सशस्त्र बलों द्वारा संगीतमय प्रस्तुति तथा जनजातीय नृत्य महोत्सव ‘आदि शौर्य – पर्व पराक्रम का’ नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 23 एवं 24 जनवरी, 2023 को आयोजित किया जाएगा।

सशस्त्र बलों द्वारा संगीतमय प्रस्तुति तथा जनजातीय नृत्य शैली की विषयवस्तु पर आधारित इस कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य देश के स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के योगदान पर प्रकाश डालना है। रक्षा मंत्रालय और जनजातीय कार्य मंत्रालय संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं, जिसमें भारतीय तटरक्षक बल समन्वयक की भूमिका निभा रहा है।

 

भारत में नवोन्‍मेषण और स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने के लिए “जियोस्पेशियल हैकथॉन” लॉन्‍च किया गया

 

17th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_120.1

केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विज्ञान और प्रौद्योगिकी डॉ जितेंद्र सिंह ने 14 जनवरी को भारत के भू-स्थानिक पारिस्थितिकी तंत्र में नवाचार और स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने के लिए “भू-स्थानिक हैकथॉन” का शुभारंभ किया। हैकथॉन भारत के भू-स्थानिक पारिस्थितिकी तंत्र में नवाचार और स्टार्टअप को बढ़ावा देगा।

इस हैकथॉन का उद्देश्य न केवल सार्वजनिक और निजी भू-स्थानिक क्षेत्रों के बीच साझेदारी को बढ़ावा देना है, बल्कि हमारे देश के भू-स्थानिक स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र को भी मजबूत करना है।

 

स्पिक मैके और संस्कृति मंत्रालय ने “श्रुति अमृत” के तहत आपस में सहयोग किया

 

17th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_130.1

स्पिक मैके इस साल संस्कृति मंत्रालय और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के सहयोग से “श्रुति अमृत” नाम से अपनी बेहद लोकप्रिय ‘म्यूजिक इन द पार्क’ सीरीज का आयोजन कर रहा है।

इसके तहत देश भर के प्रतिष्ठित कलाकार भारतीय शास्त्रीय संगीत की सुंदरता को प्रदर्शित करते हैं। इसी कड़ी में, 2023 का पहला कार्यक्रम 15 जनवरी को नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित नेहरू पार्क में हुआ।

 

प्रधानमंत्री ने ‘योर एग्जाम, योर मेथड्स- चूज योर ओन स्टाइल’ शीर्षक अंश साझा किया

 

17th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_140.1

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एग्जाम वॉरियर्स किताब से ‘योर एग्जाम, योर मेथड्स- चूज योर ओन स्टाइल’ शीर्षक अंश साझा किया है और छात्रों से परीक्षा की तैयारी के अपने तरीकों को साझा करने का आग्रह किया है।

एग्जाम वॉरियर्स 2018 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रकाशित एक किताब है। एग्जाम वॉरियर्स विशेष रूप से युवा छात्रों के लिए परीक्षा के तनाव से निपटने में मदद करने के लिए लिखी गई है। इस किताब में एग्जाम की टेंशन से निपटने के लिए सारे ट्रिक्स बताएं गए हैं।

 

सम्मेलन

 

World Economic Forum की वार्षिक बैठक स्विट्जरलैंड के दावोस में शुरू हुई

 

17th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_150.1

विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की पाँच दिवसीय वार्षिक बैठक स्विट्जरलैंड के दावोस में 16 जनवरी 2023 को शुभारंभ हुआ। यह विश्व आर्थिक मंच का 53वां संस्करण है जिसका आयोजन 20 जनवरी 2023 तक किया जाएगा।

विश्व आर्थिक मंच का 53वां संस्करण के बैठक की थीम ‘कोऑपरेशन इन ए फ्रैगमेंटेड वर्ल्ड’ (‘विभाजित दुनिया में सहयोग’) है। बैठक में चर्चा के मुख्य विषयों जैसे यूक्रेन संकट, वैश्विक मुद्रास्फीति, जयवायु परिवर्तन आदि पर चर्चा की संभावना है।

 

गांधीनगर में 22 से 24 जनवरी, 2023 के दौरान आयोजित होगी बी20 इंसेप्शन की बैठक

 

17th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_160.1

गुजरात में आयोजित होने वाली 15 बैठकों में से पहली बैठक बिजनेस 20 (बी20) इंडिया इंसेप्शन मीटिंग है, जो 22 से 24 जनवरी, 2023 के दौरान गांधीनगर में आयोजित होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने जी20 की अध्यक्षता प्राप्त की है।

भारत के लिए जी20 की अध्यक्षता देश के इतिहास में एक निर्णायक घटना है क्योंकि यह ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाने के दौरान मिली है। 18वीं जी20 समिट सितंबर-2023 में आयोजित होगी।

 

अंतर्राष्ट्रीय

 

संयुक्त राष्ट्र ने पाकिस्तानी आतंकी अब्दुल रहमान मक्की को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया

 

17th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_170.1

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने पाकिस्तानी आतंकी अब्दुल रहमान मक्की को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया है। मक्की लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) प्रमुख और 26/11 के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का बहनोई है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अल-कायदा प्रतिबंध समिति ने मक्की का नाम अपनी प्रतिबंधित सूची में शामिल किया।

इस सूची में शामिल लोगों की संपत्ति जब्त करने, उन पर यात्रा और हथियार संबंधी प्रतिबंध लगाने का प्रावधान है। मक्की को अमेरिका पहले ही एक आतंकवादी घोषित कर चुका है। अब मक्की की दुनिया भर में बनाई गई संपत्ति को फ्रीज किया जा सकेगा। उसकी यात्रा पर भी प्रतिबंध रहेगा।

 

1961 के बाद पहली बार चीन की आबादी घटी

 

17th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_180.1

चीन की जनसंख्या में साल 1961 के बाद सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। चीन में अब नकारात्मक जनसंख्या ग्रोथ शुरू हो गई है। बता दें कि चीन में मरने वालों का आंकड़ा, पैदा होने वाले बच्चों से ज्यादा है।

चीन के नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिक्स के आंकड़ों के अनुसार, साल 2022 के अंत में देश की जनसंख्या 1.41175 अरब थी जो कि साल 2021 के 1.41260 अरब के मुकाबले कम है।

 

रैंक-रिपोर्ट

 

सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट में ये रहा Shah Rukh Khan का स्थान, टॉम क्रूज को भी पछाड़ा

 

17th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_190.1

शाहरुख खान की फिल्म पठान का ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही दुनिया के सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट भी सामने आई हैं। जिसमें शाहरुख खान चौथे पायदान पर आ गए है। इस बार शाहरुख खान ने हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज को पीछे छोड़ते हुए बाजी मार लिया है।

इस लिस्ट में पहले नंबर पर जेरी सीनफेल्ड है। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान इस लिस्ट में इंडिया के अकेले एक्टर है। शाहरुख खान की नेट वर्थ 770 मिलियन डॉलर की है।

 

खेल

 

बार्सिलोना ने स्पेनिश सुपर कप फाइनल 2023 में रियल मैड्रिड को हराया

 

17th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_200.1

बार्सिलोना ने 15 जनवरी 2023 को सऊदी अरब में रियल मैड्रिड को 3-1 से हराकर स्पेनिश सुपर कप जीता। कोच जावी हर्नांडीज के इस टीम का पदभार संभालने के बाद यह उनकी पहली ट्रॉफी है। युवा मिडफील्डर गावी ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया।

उन्होंने खुद स्कोर करने के साथ दो असिस्ट भी किए। रॉबर्ट लेवांदॉस्की और पेड्री गोंजालेज को गोल करने में मदद भी की। काफी समय बाद बार्सिलोना ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है।

 

Women’s IPL: वायकॉम18 ने 5 साल के लिए 951 करोड़ में खरीदे मीडिया अधिकार

 

17th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_210.1

रिलायंस की स्वामित्व वाली वायाकॉम-18 प्राइवेट लिमिटेड ने महिला आईपीएल के प्रसारण का अधिकार हासिल कर लिया है। इसकी जानकारी बीसीसीआई सचिव जय शाह ने दी।

उन्होंने वायाकॉम-18 को महिला आईपीएल के मीडिया राइट्स जीतने के लिए बधाई भी दी। वायकॉम 18 ने डिजनी स्टार और सोनी को पछाड़कर आगामी महिला आईपीएल के मीडिया अधिकार पांच साल के लिये 951 करोड़ रुपये में खरीदे हैं।

 

हॉकी विश्व कप 2023 अंक तालिका

 

17th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_220.1

ओडिशा के भुवनेश्वर और राउरकेला में 13 से 29 जनवरी तक चल रहे FIH पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 में दुनिया भर की शीर्ष 16 टीमें ख़िताब के लिए मुक़ाबला कर रही है। हॉकी विश्व कप 2023 का 15वां संस्करण 13 जनवरी से 29 जनवरी तक भारत के बिरसा मुड़ा इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में आयोजित हो गया है।

हॉकी विश्व कप 2023 में 16 टीमों को चार अलग-अलग ग्रुपों में बांटा गया है, जिसमें पूल A से लेकर D तक के चार ग्रुप शामिल हैं। प्रतियोगिता के ग्रुप स्टेज में प्रत्येक ग्रुप की सभी टीमें राउंड-रॉबिन फ़ॉर्मेट में आमने-सामने होंगी।

 

अर्थव्यवस्था

 

राज्यों का सकल राजकोषीय घाटा 2022-23 में गिरेगा: RBI

 

17th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_230.1

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कहा कि 2022-23 में भारतीय राज्यों के वित्त में सुधार होने का अनुमान है। राज्यों की वित्तीय स्थिति में 2020-21 के दौरान महामारी-प्रेरित गिरावट की स्थिति से वैविध्यपूर्ण आर्थिक बहाली और उच्च राजस्व संग्रह के परिणामस्वरूप सुधार हुआ है।

राज्यों के सकल राजकोषीय घाटे (जीएफ़डी) का 2020-21 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 4.1 प्रतिशत से घटकर 2022-23 में 3.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

 

17 जनवरी 2023 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स

 

Current Affairs प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। करेंट अफेयर्स एक पंक्ति को नए रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। Adda247 headlines के साथ सभी अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, खेल, अर्थव्यवस्था, नवीनतम योजनाओं और नियुक्तियों के करेंट अफेयर्स अपडेट प्राप्त करें। Adda247 headlines of the day आपके लिए दैनिक अपडेट का सबसे अच्छा संग्रह लाता है। हमारे साथ जुड़े रहें!

17th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_240.1

Check More GK Updates Here

17th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_250.1

17th January | Current Affairs 2023 | Current Affairs Today | Current Affairs by Ashish Gautam

 17th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_260.1

All the Best BA’ians for the Bank exam!

17th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_270.1

 

FAQs

बिहार के प्रथम राज्यपाल कौन थे?

जयरामदास दौलतराम

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *