Latest Hindi Banking jobs   »   15th October Daily Current Affairs 2022:...

15th October Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट

यहाँ पर 15 अक्टूबर, 2022 की सुर्ख़ियों में आने वाली घटनाओं जैसे: Times Higher Education Rankings 2023, Global Hunger Index 2022, Living Planet Report 2022, Index of Industrial Production, PARAM KAMRUPA आदि से परिचित होने के लिए Daily GK updates दी गयी है इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफ़ेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं

जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता प्रश्न मुख्य रूप से करेंट अफ़ेयर्स पर आधारित होते हैं इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवसामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ़ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है

Top 18 Daily GK Updates: National & International News 

नीचे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समाचारों के साथ शीर्ष 18 महत्वपूर्ण दैनिक सामान्य ज्ञान 2022 अपडेट दिए जा रहे हैं।

 

साइंस

 

प्रधानमंत्री ने ऊना में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान का उद्घाटन किया

 

15th October Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_3.1

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला रखी और भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) ऊना को राष्ट्र को समर्पित किया। इससे पहले प्रधानमंत्री ने अंब अंदौरा, ऊना से नई दिल्ली के लिए नई वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ करते हुए उसे झंडी दिखाकर रवाना किया।
  • पीएमओ ने कहा कि पीएम मोदी आईआईआईटी ऊना को भी राष्ट्र को समर्पित किया, जिसकी आधारशिला 2017 में खुद प्रधानमंत्री ने रखी थी। वर्तमान में इस संस्थान में 530 से अधिक छात्र अध्ययन कर रहे हैं।

 

राष्ट्रपति मुर्मू ने आईआईटी-गुवाहाटी में सुपर कंप्यूटर सुविधा परम कामरूप का उद्घाटन किया

 

15th October Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_4.1

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी (IIT Guwahati) में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने वर्चुअली इन परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

इनमें प्रमुख रूप से राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन के तहत सुपरकंप्यूटर सुविधा, ‘परम कामरूप’ का उद्घाटन और आईआईटी गुवाहाटी में उच्च शक्ति वाले माइक्रोवेव घटकों के डिजाइन और विकास के लिए एक प्रयोगशाला शामिल है।

 

राष्ट्रीय

 

पीएम मोदी 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट राष्ट्र को समर्पित करेंगे

 

15th October Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_5.1

  • 16 अक्टूबर को 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट (डीबीयू) राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि 2022-23 के केंद्रीय बजट भाषण में, वित्त मंत्री ने हमारे देश की स्वतंत्रता के 75 वर्षों के उपलक्ष्य में देश के 75 जिलों में 75 डीबीयू की स्थापना की घोषणा की थी।
  • डीबीयू की स्थापना देश के कोने-कोने में डिजिटल बैंकिंग के लाभों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है। यह सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करेगा।

 

17वां प्रवासी भारतीय दिवस जनवरी 2023 में इंदौर में आयोजित किया जाएगा

 

15th October Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_6.1

  • 17वां प्रवासी भारतीय दिवस अगले वर्ष जनवरी में इंदौर में आयोजित होगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अरिंदम बागची ने बताया कि दूतावास, पासपोर्ट और वीजा संभाग के सचिव औसफ सईद तथा मध्‍य प्रदेश के मुख्‍य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने कार्यक्रम की मेजबानी के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए।
  • मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस अवसर पर उपस्थित थे। देश के विकास में भारतवंशियों के योगदान को रेखांकित करने के लिए प्रवासी भारतीय दिवस प्रत्‍येक वर्ष 9 जनवरी को मनाया जाता है। इसी दिन साल 1915 में महात्‍मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से स्‍वदेश लौटे थे।

 

निधन

 

हैरी पॉटर के ‘रूबियस हैग्रिड’ का निधन

 

15th October Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_7.1

  • मशहूर हॉलीवुड फ्रैंचाइजी हैरी पॉटर में ‘रूबियस हैग्रिड’ की भूमिका निभाने वाले अभिनेता रॉबी कोलट्रन का निधन हो गया है। वे 72 साल के थे।
  • हैरी पॉटर के लिए मशहूर रॉबी ब्रिटिश सीरीज ‘क्रैकर’ में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए मशहूर थे। रॉबी के निधन ने इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

 

सम्मेलन

 

मंत्रिमंडल ने पूर्वोत्तर क्षेत्र हेतु पीएम-डिवाइन योजना को मंजूरी दी

 

15th October Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_8.1

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ‘‘उत्तर पूर्व क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री विकास पहल’’ नाम से एक नयी योजना को मंजूरी प्रदान कर दी। इस योजना पर चार वर्ष की अवधि में 6,600 करोड़ रूपये खर्च किये जायेंगे। बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने ‘‘उत्तर पूर्व क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री विकास पहल’’ (पीएम-डिवाइन) योजना को मंजूरी दी।
  • यह वित्त वर्ष 2022-23 से 2025-26 तक के लिये होगी। उन्होंने कहा कि यह केंद्रीय क्षेत्र योजना है जिसका शत प्रतिशत वित्त पोषण केंद्र सरकार करेगी। इसे पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय (डोनर) द्वारा लागू किया जायेगा।

 

समझौता

 

कोयला गैसीकरण आधारित संयंत्रों के लिए कोल इंडिया, एनएलसी और बीएचईएल में समझौता

 

15th October Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_9.1

  • भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने कोयला गैसीकरण आधारित संयंत्रों को स्थापित करने के लिए कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) और एनएलसी इंडिया लिमिटेड (एनएलसीआईएल) के साथ समझौता किया है।
  • कंपनी ने जारी बयान में कहा कि सहमति ज्ञापन (एमओयू) के तहत बीएचईएल और सीआईएल संयुक्त रूप से अधिक राख पैदा करने वाले भारतीय कोयला गैसीकरण पर आधारित कोयला से अमोनियम नाइट्रेट बनाने वाली परियोजना की स्थापना करेंगे।

 

महत्वपूर्ण दिवस

 

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस: 15 अक्टूबर

 

15th October Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_10.1

  • अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस प्रत्येक वर्ष 15 अक्टूबर को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। यह दिन ग्रामीण परिवारों और समुदायों की स्थिरता सुनिश्चित करने, ग्रामीण आजीविका और समग्र कल्याण में सुधार करने में महिलाओं एवं लड़कियों की महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
  • भारत में, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय, कृषि के क्षेत्र में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने के लिए 2016 से राष्ट्रीय महिला किसान दिवस के रूप में मनाता है।

 

World Students Days 2022: जानें क्यों मनाया जाता है ‘विश्व छात्र दिवस’?

 

15th October Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_11.1

  • दुनियाभर में हर वर्ष 15 अक्टूबर को ‘विश्व छात्र दिवस’ मनाया जाता है। यह दिवस भारत रत्न और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती के रूप में मनाया जाता है।
  • छात्रों और शिक्षा के प्रति कलाम के प्रयासों को सम्मान देने के लिए विश्व छात्र दिवस हर साल भारत में राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है। कलाम को प्यार से “पीपुल्स प्रेसिडेंट” के रूप में याद किया जाता है और उनके जन्मदिन को छात्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

 

रैंक-रिपोर्ट

 

Living Planet Report 2022: 50 वर्षों में वन्यजीवों की आबादी में 69% की गिरावट

 

15th October Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_12.1

  • दुनियाभर में वन्यजीव आबादी में साल 1970 से 2018 के बीच 69 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई है। विश्व वन्यजीव कोष (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) की ‘लिविंग प्लैनेट’ रिपोर्ट (LPR) 2022 में यह जानकारी दी गई है।
  • रिपोर्ट कुल 5,230 नस्लों की लगभग 32,000 आबादी पर केंद्रित है। इसमें दिए गए ‘लिविंग प्लैनेट सूचकांक’ (एलपीआई) के मुताबिक, उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों के भीतर वन्यजीवों की आबादी चौंका देने वाली दर से घट रही है।

 

World University Rankings 2023: भारतीय संस्थानों में IISc बेंगलुरु टॉप पर

 

15th October Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_13.1

  • भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलुरु ने टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) रैंकिंग 2023 के एडमिशन में भारतीय संस्थानों में सर्वोच्च रैंकिंग हासिल कर अपना स्थान बरकरार रखा है। इस बीच, दिल्ली, रुड़की, कानपुर, मुंबई और खड़गपुर सहित प्रमुख IIT ने रैंकिंग मापदंडों में ‘पारदर्शिता’ के मुद्दों का हवाला देते हुए लगातार तीसरे वर्ष रैंकिंग का बहिष्कार किया।
  • टीएचई की 2023 रैंकिंग में शामिल 75 संस्थानों के साथ, भारत सूची में छठा सबसे अधिक प्रतिनिधित्व वाला देश बन गया। 75 संस्थानों के साथ भारत लिस्ट में छठा सबसे अधिक प्रतिनिधित्व वाला देश बन गया है।

 

Global Hunger Index 2022: छह पायदान फिसलकर 107वें स्थान पर भारत

 

15th October Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_14.1

  • वैश्विक भूख सूचकांक 2022 (Global Hunger Index 2022) में भारत की स्थिति और भी खराब हो गई है। आंकड़ों के अनुसार, भारत छह पायदान नीचे खिसक कर अब 121 देशों में 107वें स्थान पर पहुंच गया है। दक्षिण एशियाई देशों की बात करें तो भारत की स्थिति युद्धग्रस्त देश अफगानिस्तान से कुछ बेहतर है।
  • 29.1 स्कोर के साथ ग्लोबल हंगर इंडेक्स के प्रकाशकों ने भारत में ‘भूख’ की स्थिति को गंभीर बताया है। पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार की स्थिति हमसे बेहतर है। 121 देशों की सूची में पाकिस्तान 99वें, श्रीलंका 64वें, बांग्लादेश 84वें, नेपाल 81वें व म्यांमार 71वें स्थान पर है।

 

अर्थव्यस्था

 

अगस्त में 0.8% घट गया देश का औद्योगिक उत्पादन

 

15th October Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_15.1

  • अगस्त में देश का औद्योगिक उत्पादन बढ़ने की बजाय घट गया है। 12 अक्टूबर को जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अगस्त 2022 देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 0.8 फीसदी घट गया। जो पिछले 18 महीनों का सबसे निचला स्तर है।
  • इससे पहले फरवरी 2021 में देश के औद्योगिक उत्पादन में 3.2 फीसदी की भारी गिरावट देखने को मिली थी।

 

अंतर्राष्ट्रीय

 

अब्दुल लतीफ राशिद चुने गए इराक के नए राष्ट्रपति

 

15th October Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_16.1

  • इराक में सांसदों ने कुर्द राजनेता अब्दुल लतीफ राशिद को देश का नया राष्ट्रपति चुना है। इससे सालभर से चल रहा गतिरोध खत्म हो गया है। वह बरहम सालेह की जगह लेंगे। 13 अक्टूबर को दो राउंड की वोटिंग के बाद राशिद के पक्ष में 160 वोट पड़े, जबकि सालेह को 99 वोट मिले। अब्दुल 4 साल से इराक के राष्ट्रपति पद पर नियुक्त बरहम सालिह की जगह लेंगे।
  • राष्ट्रपति पद के नामांकन पर पहले दौर का मतदान आवश्यक दो-तिहाई बहुमत तक पहुंचने में विफल रहा था। इराक ने इस साल 7 फरवरी से 30 मार्च तक नए राष्ट्राध्यक्ष का चुनाव करने के लिए पहले ही तीन असफल प्रयास किए थे।

 

नियुक्ति

 

डॉ. आदर्श स्विका कुवैत में भारत के अगले राजदूत नियुक्त

 

15th October Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_17.1

वरिष्ठ राजनयिक आदर्श स्विका को कुवैत में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया, जो खाड़ी क्षेत्र में भारत का प्रमुख साझेदार है। वर्ष 2002 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी स्विका वर्तमान में दिल्ली में विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं।

विदेश मंत्रालय ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, ‘‘उनके जल्द ही दायित्व संभालने की उम्मीद है।’’ स्विका कुवैत में भारतीय दूत के रूप में सिबी जॉर्ज का स्थान लेंगे। पिछले कुछ वर्षों में भारत और कुवैत के संबंधों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

 

Check More GK Updates Here

15th October Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_18.1

15th October | Current Affairs 2022 | Current Affairs Today | Current Affairs by Ashish Gautam  

Click Here to Register for Bank Exams 2021 Preparation Material

Visit Achieversadda.com and participate in discussions with other aspirants and achievers. Get answers to your queries and connect with others on Achieversadda.com

All the Best BA’ians for the Bank exam!

15th October Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_19.1

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *