“सिर्फ 22 साल की उम्र… और संपत्ति 2.2 बिलियन डॉलर।
सिर्फ 22 साल की उम्र में 2.2 बिलियन डॉलर की संपत्ति हासिल करना किसी सपने से कम नहीं है, लेकिन भारतीय मूल के Surya Midha ने इसे हकीकत में बदल दिया है। उनकी AI स्टार्टअप Mercor की जबरदस्त सफलता ने उन्हें दुनिया के सबसे युवा सेल्फ-मेड अरबपतियों में शामिल कर दिया है।
इस उपलब्धि के साथ Forbes की 2026 अरबपति सूची में उनकी एंट्री ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है। यह कहानी न केवल युवाओं के लिए प्रेरणा है, बल्कि यह भी दिखाती है कि सही आइडिया और मेहनत से कम उम्र में भी बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।
आइए आगे जानते है कि कैसे उन्होंने इतनी बड़ी सफलता हासिल की –
Surya Midha: 22 साल की उम्र में बने अरबपति
दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित बिज़नेस मैगज़ीन Forbes की Forbes World’s Billionaires List 2026 में इस बार एक बड़ा सरप्राइज देखने को मिला।
22 वर्षीय भारतीय मूल के उद्यमी Surya Midha दुनिया के सबसे युवा Self-Made Billionaires में शामिल हो गए हैं। उनकी कुल संपत्ति लगभग $2.2 बिलियन आंकी गई है।
मिड्हा ने यह उपलब्धि अपने AI स्टार्टअप Mercor के जरिए हासिल की है, जिसे उन्होंने अपने दो दोस्तों Brendan Foody और Adarsh Hiremath के साथ मिलकर शुरू किया था।
Mark Zuckerberg के रिकॉर्ड की बराबरी
Forbes के अनुसार, Surya Midha दुनिया के सबसे युवा सेल्फ-मेड अरबपतियों में से एक बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड Mark Zuckerberg के नाम था, जो 23 साल की उम्र में अरबपति बने थे।
हालांकि Mercor के तीनों सह-संस्थापक अरबपति बने हैं, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार Surya Midha अपने साथियों से कुछ महीनों छोटे हैं, जिससे वे इस समूह में सबसे युवा बन जाते हैं।
कौन हैं Surya Midha?
Surya Midha का जन्म अमेरिका के Mountain View, California में हुआ और उनका पालन-पोषण San Jose में हुआ।
उन्होंने अपनी स्कूल शिक्षा Bellarmine College Preparatory से पूरी की।
स्कूल के दौरान ही वे National Debate Champion भी बने थे।
उन्होंने अपनी पढ़ाई Georgetown University से Foreign Studies में शुरू की थी, लेकिन 2023 में उन्होंने कॉलेज से ब्रेक लेकर अपना स्टार्टअप शुरू किया।
Also read,
कैसे शुरू हुआ Mercor स्टार्टअप?
2023 में Surya Midha ने अपने हाई-स्कूल के दोस्त Brendan Foody और Adarsh Hiremath के साथ मिलकर Mercor नाम का AI-आधारित स्टार्टअप शुरू किया।
अक्टूबर 2025 में कंपनी ने Series C Funding में लगभग $350 मिलियन जुटाए, जिसके बाद कंपनी का वैल्यूएशन लगभग $10 बिलियन तक पहुंच गया।
क्या है Mercor और कैसे करता है काम?
Mercor एक AI-आधारित Hiring Platform है, जिसका उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया को तेज और आसान बनाना है।
इस प्लेटफॉर्म की मुख्य विशेषताएँ:
- AI द्वारा Resume Screening
- उम्मीदवारों का Automated Matching
- AI-आधारित इंटरव्यू
- Payroll Management
भर्ती प्रक्रिया इस तरह काम करती है:
- कंपनी जॉब डिस्क्रिप्शन अपलोड करती है
- AI एल्गोरिद्म सबसे उपयुक्त उम्मीदवारों को ढूंढता है
- सिस्टम AI इंटरव्यू भी कर सकता है
- इसके बाद कंपनी उम्मीदवार को हायर कर सकती है
रिपोर्ट्स के अनुसार OpenAI भी Mercor के क्लाइंट्स में शामिल है।
AI Hiring में कैसे बदल रहा है भविष्य
Mercor का दावा है कि उसका AI सिस्टम Human Bias को कम करता है और उम्मीदवारों का चयन उनकी योग्यता (Merit) के आधार पर करता है।
आज के समय में कंपनियाँ तेज और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया चाहती हैं, इसलिए AI-आधारित हायरिंग प्लेटफॉर्म तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।
ऐसी ही और कहानियाँ पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें


Bhimrao Ambedkar Jayanti 2026 -14 अप्रैल...
Iran-Israel War Live: ईरान की ‘Zero Rest...
Oscars 2026 Winners: ‘One Battle After A...


