Latest Hindi Banking jobs   »   UPTET Notification 2026

UPTET 2026 OTR Registration Started: अब करें वन टाइम रजिस्ट्रेशन, नहीं भरा तो फॉर्म नहीं होगा सबमिट

UPTET Notification 2026 जारी होते ही लाखों अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक बनने का सपना एक कदम और करीब आ गया है। अगर आप भी उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनना चाहते हैं, तो यह आपके लिए गोल्डन मौका है। इस बार आवेदन प्रक्रिया में One Time Registration (OTR) जैसे बड़े बदलाव किए गए हैं, जिससे प्रक्रिया और आसान हो गई है।

अब सवाल ये है — नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आपको क्या करना चाहिए? आइए जानते हैं स्टेप-बाय-स्टेप पूरी जानकारी

UPTET 2026 OTR पंजीकरण शुरू

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) लिंक 27 मार्च 2026 को सक्रिय कर दिया है। जो अभ्यर्थी सरकारी प्राथमिक या उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक बनना चाहते हैं, उन्हें UPTET 2026 आवेदन पत्र भरने से पहले आधिकारिक वेबसाइट https://www.upessc.up.gov.in/ पर जाकर अनिवार्य रूप से OTR पूरा करना होगा। आपकी सुविधा के लिए हमने यहाँ पोस्ट मे भी OTR प्रक्रिया को पूरा करने का डायरेक्ट लिंक दिया है. 

One Time Registration (OTR) क्या है?

इस बार UPTET 2026 में OTR सिस्टम अनिवार्य कर दिया गया है।

OTR के फायदे:

  • बार-बार जानकारी भरने की जरूरत नहीं
  • एक सेंट्रल डेटाबेस तैयार होता है
  • आवेदन प्रक्रिया तेज और आसान होती है

ध्यान रखें: OTR पूरा किए बिना आप आवेदन नहीं कर सकते।

UPTET 2026 Notification: महत्वपूर्ण जानकारी (Overview)

  • परीक्षा का नाम: UPTET 2026
  • आयोजक संस्था: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC)
  • नोटिफिकेशन जारी: 20 मार्च 2026
  • आवेदन शुरू: 27 मार्च 2026
  • अंतिम तिथि: 26 अप्रैल 2026
  • फीस/सुधार की अंतिम तिथि: 01 मई 2026
  • परीक्षा तिथि: 02, 03 और 04 जुलाई 2026
  • एग्जाम मोड: ऑफलाइन (OMR आधारित)
  • पेपर:
    • Paper 1 (कक्षा 1–5)
    • Paper 2 (कक्षा 6–8)

UPTET 2026 नोटिफिकेशन PDF

अभ्यर्थी नीचे दिए लिंक से सीधे UPTET नोटिफिकेशन 2026 पीडीएफ़ डाउनलोड कर सकते है-

Download UPTET 2026 Notification PDF
Short Notice Download PDF
UPTET 2026 Detailed Notification PDF Download PDF

 

UPTET 2026 OTR पंजीकरण शुरू

OTR की शुरुआत के साथ आवेदन प्रक्रिया अब पहले से अधिक सरल, तेज और प्रभावी हो गई है। उम्मीदवारों को केवल एक बार रजिस्ट्रेशन करना होगा, और उनकी जानकारी भविष्य की सभी भर्तियों के लिए उपयोग की जा सकेगी। UPTET 2026 के लिए OTR पंजीकरण आधिकारिक वेबसाइट https://www.upessc.up.gov.in/ पर ऑनलाइन स्वीकार किया जाएगा।

UPTET 2026 OTR Registration Link (Active Now)

महत्वपूर्ण सूचना: OTR पंजीकरण अनिवार्य है और UPTET 2026 आवेदन पत्र भरने से पहले इसे पूरा करना आवश्यक है। जो उम्मीदवार OTR प्रक्रिया को पूरा नहीं करेंगे, वे अपना आवेदन सफलतापूर्वक जमा नहीं कर पाएंगे।

 

UPTET 2026: नोटिफिकेशन के बाद क्या करें?

1. सबसे पहले OTR करें

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर One Time Registration पूरा करें।

2. आवेदन फॉर्म भरें

  • 27 मार्च से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे — समय रहते फॉर्म भरें।

3. सही डॉक्यूमेंट तैयार रखें

  • फोटो और सिग्नेचर
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र

4. सिलेबस के अनुसार तैयारी शुरू करें

  • Paper 1 और Paper 2 का सिलेबस अलग होता है, इसलिए पहले से स्ट्रेटजी बनाएं।

5. मॉक टेस्ट और प्रैक्टिस करें

  • नियमित प्रैक्टिस से आपकी स्पीड और एक्यूरेसी दोनों बेहतर होंगी।

UPTET 2026 Exam Date

UPTET 2026 परीक्षा 02, 03 और 04 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। तीन दिन तक चलने वाली इस परीक्षा में लाखों अभ्यर्थी शामिल होंगे।

prime_image

FAQs

UPTET 2026 का नोटिफिकेशन कब जारी हुआ है?

20 मार्च 2026 को जारी किया गया है।

UPTET 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?

27 मार्च 2026 से आवेदन शुरू होंगे।

क्या OTR करना जरूरी है?

हां, OTR अनिवार्य है, इसके बिना आवेदन नहीं कर सकते।

UPTET 2026 परीक्षा कब होगी?

02, 03 और 04 जुलाई 2026 को।

UPTET में कितने पेपर होते हैं?

दो पेपर — Paper 1 (कक्षा 1–5) और Paper 2 (कक्षा 6–8)

About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS:

QR Code
Scan Me