उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या 13-परीक्षा/2026 के तहत गन्ना अधिष्ठान एवं चीनी अधिष्ठान के नियंत्रणाधीन गन्ना पर्यवेक्षक (Cane Supervisor) के कुल 1182 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
UPSSSC Cane Supervisor Recruitment 2026 – महत्वपूर्ण तिथियां
UPSSSC गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती 2026 में 1000 पद सामान्य चयन और 182 पद विशेष चयन के लिए निर्धारित किए गए हैं। यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी मानी जा रही है जो कृषि क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती संस्था | Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission (UPSSSC) |
| पद का नाम | गन्ना पर्यवेक्षक (Cane Supervisor) |
| कुल पद | 1182 |
| सामान्य चयन पद | 1000 |
| विशेष चयन पद | 182 |
| विज्ञापन संख्या | 13-परीक्षा/2026 |
| आवेदन शुरू | 07 जुलाई 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 28 जुलाई 2026 |
| संशोधन की अंतिम तिथि | 04 अगस्त 2026 |
| चयन प्रक्रिया | PET Score + Main Exam |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
UPSSSC गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती 2026 Notification
UPSSSC Cane Supervisor Recruitment 2026 नोटिफिकेशन PDF डाउनलोड लिंक नीचे दिया गया है, जिसमें आवेदन तिथि, योग्यता, आयु सीमा, PET 2025, सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी गई है
UPSSSC गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती 2026 Notification PDF- यहाँ से डाउनलोड करें
UPSSSC Cane Supervisor Vacancy 2026 Category Details
| श्रेणी | पद |
|---|---|
| सामान्य चयन | 1000 |
| विशेष चयन | 182 |
| कुल पद | 1182 |
कौन कर सकता है आवेदन?
गन्ना पर्यवेक्षक मुख्य परीक्षा 2026 में केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे:
- जिन्होंने UP PET 2025 परीक्षा दी हो
- जिनके पास आयोग द्वारा जारी PET Score Card हो
- जो निर्धारित शैक्षिक योग्यता पूरी करते हों
आयोग द्वारा मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग PET 2025 के Normalized Score के आधार पर की जाएगी।
शैक्षिक योग्यता (Eligibility)
UPSSSC गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार के पास निम्न योग्यताएं होना जरूरी है:
अनिवार्य योग्यता:
- भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से कृषि विज्ञान में स्नातक डिग्री
- DOEACC/NIELIT द्वारा जारी CCC Certificate
आयु सीमा (Age Limit)
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष
आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।
PET Score को लेकर बड़ा नियम
UPSSSC ने स्पष्ट किया है कि जिन उम्मीदवारों का PET 2025 में:
वास्तविक (Absolute) Score
या
Normalized Score
शून्य या उससे कम/नकारात्मक होगा, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं किया जाएगा।
हालांकि जिन अभ्यर्थियों का रिजल्ट “Under Investigation (UI)” या “Provisional” श्रेणी में रखा गया है, उन्हें फिलहाल सशर्त आवेदन की अनुमति दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
| श्रेणी | आवेदन शुल्क | ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क | कुल शुल्क |
|---|---|---|---|
| अनारक्षित | ₹0 | ₹25 | ₹25 |
| OBC | ₹0 | ₹25 | ₹25 |
| SC | ₹0 | ₹25 | ₹25 |
| ST | ₹0 | ₹25 | ₹25 |
इस भर्ती में सभी श्रेणियों के लिए केवल ₹25 ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क रखा गया है।
UPSSSC गन्ना पर्यवेक्षक चयन प्रक्रिया 2026
भर्ती प्रक्रिया निम्न चरणों में पूरी होगी:
1. PET 2025 Score Based Shortlisting
सबसे पहले PET Score के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
2. Main Written Examination
शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल होंगे।
3. Final Merit
मुख्य परीक्षा के अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट तैयार होगी।
UPSSSC गन्ना पर्यवेक्षक परीक्षा पैटर्न 2026
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| कुल प्रश्न | 100 |
| कुल अंक | 100 |
| परीक्षा अवधि | 2 घंटे |
| प्रश्न प्रकार | वस्तुनिष्ठ (MCQ) |
| निगेटिव मार्किंग | 0.25 अंक |
प्रत्येक गलत उत्तर पर 25% अंक काटे जाएंगे।
| विषय | प्रश्न | अंक |
|---|---|---|
| फसल विज्ञान | 25 | 25 |
| जैव तकनीकी, पादप प्रजनन एवं क्रॉप फिजियोलॉजी | 10 | 10 |
| मृदा एवं जल प्रबंधन | 15 | 15 |
| कृषि प्रसार | 5 | 5 |
| कृषि अर्थशास्त्र एवं योजनाएं | 5 | 5 |
| पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान | 5 | 5 |
| कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी | 15 | 15 |
| उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान | 20 | 20 |
| कुल | 100 | 100 |








Bihar Daroga Vacancy 2026: बिहा...
Jharkhand Police Vacancy 2026: 23,673 ...
Allahabad High Court RO ARO Recruitment ...


