UPPSC LT Grade Exam Date 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने हाल ही मे 6 और 7 दिसंबर को होने वाली LT Grade Teacher परीक्षा 2025 के लिए ऐड्मिट कार्ड जारी कर दिया है. UPPSC पहले ही परीक्षा तिथियों की घोषणा कर चुका है। इस भर्ती के तहत कुल 7,466 पदों पर सहायक अध्यापक (Assistant Teacher) नियुक्त किए जाएंगे।
यहां देखें UPPSC LT Grade Teacher Exam Date 2025, शेड्यूल, एडमिट और महत्वपूर्ण डिटेल्स
UPPSC LT Grade Teacher Admit Card 2025 जारी: यहाँ से करें डाउनलोड
UPPSC LT Grade Exam Date 2025 Notice Out
UPPSC LT Grade परीक्षा 2025 दो चरणों में आयोजित होगी —
पहला चरण दिसंबर 2025 में और दूसरा चरण जनवरी 2026 में आयोजित किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने आखिरकार UPPSC LT Grade Exam Date 2025 की आधिकारिक घोषणा कर दी है। आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा 2025 का आयोजन विभिन्न विषयों के लिए 6 और 7 दिसंबर 2025 होगी।
यह परीक्षा गणित, हिंदी, विज्ञान, संस्कृत, वाणिज्य, गृह विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, जीवविज्ञान, अंग्रेजी, शारीरिक शिक्षा, कला, कृषि, उर्दू और संगीत जैसे विषयों के लिए आयोजित होगी। अभ्यर्थियों के लिए यह परीक्षा बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इस भर्ती के तहत 7,466 शिक्षक पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जो कि सात साल बाद आयोजित की जा रही है।
UPPSC LT Grade Exam Date Phase -1

UPPSC LT Grade Exam Date Phase -2

UP LT Grade Teacher Previous Year Question Paper: सफलता की यात्रा में रखें पहला कदम
UPPSC LT Grade Exam Date 2025: पूरा शेड्यूल
UPPSC द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, LT Grade Teacher परीक्षा निम्नलिखित तिथियों पर होगी:
| परीक्षा तिथि | विषय |
|---|---|
| 6, 7, 21 दिसंबर 2025 | गणित, हिंदी, विज्ञान, संस्कृत, गृह विज्ञान, वाणिज्य |
| 17, 18, 24, 25 जनवरी 2026 | अन्य विषय (अगले नोटिफिकेशन में विस्तृत जानकारी जारी होगी) |
इस भर्ती परीक्षा को सात साल के लंबे अंतराल के बाद आयोजित किया जा रहा है, जिससे राज्यभर के लाखों उम्मीदवारों में उत्साह है।
UPPSC LT Grade Teacher Exam 2025 – विषयवार परीक्षा तिथि और समय सारणी
| विषय | परीक्षा तिथि | सत्र | परीक्षा समय |
|---|---|---|---|
| गणित (Maths) | 06 दिसंबर 2025 | प्रातः सत्र | 9:00 – 11:00 पूर्वाह्न |
| हिंदी (Hindi) | 06 दिसंबर 2025 | अपराह्न सत्र | 3:00 – 5:00 अपराह्न |
| विज्ञान (Science) | 07 दिसंबर 2025 | प्रातः सत्र | 9:00 – 11:00 पूर्वाह्न |
| संस्कृत (Sanskrit) | 07 दिसंबर 2025 | अपराह्न सत्र | 3:00 – 5:00 अपराह्न |
| गृह विज्ञान (Home Science) | 21 दिसंबर 2025 | प्रातः सत्र | 9:00 – 11:00 पूर्वाह्न |
| वाणिज्य (Commerce) | 21 दिसंबर 2025 | अपराह्न सत्र | 3:00 – 5:00 अपराह्न |
| सामाजिक विज्ञान (Social Science) | 17 जनवरी 2026 | प्रातः सत्र | 9:00 – 11:00 पूर्वाह्न |
| जीवविज्ञान (Biology) | 17 जनवरी 2026 | अपराह्न सत्र | 3:00 – 5:00 अपराह्न |
| अंग्रेजी (English) | 18 जनवरी 2026 | प्रातः सत्र | 9:00 – 11:00 पूर्वाह्न |
| शारीरिक शिक्षा (Physical Education) | 18 जनवरी 2026 | अपराह्न सत्र | 3:00 – 5:00 अपराह्न |
| कला (Art) | 24 जनवरी 2026 | प्रातः सत्र | 9:00 – 11:00 पूर्वाह्न |
| कृषि / उद्यान (Agriculture / Horticulture) | 24 जनवरी 2026 | अपराह्न सत्र | 3:00 – 5:00 अपराह्न |
| उर्दू (Urdu) | 25 जनवरी 2026 | प्रातः सत्र | 9:00 – 11:00 पूर्वाह्न |
| संगीत (Music) | 25 जनवरी 2026 | अपराह्न सत्र | 3:00 – 5:00 अपराह्न |
तैयारी सुझाव (Preparation Tips)
- पिछले वर्षों के पेपर का अभ्यास करें।
- UP GK और करेंट अफेयर्स पर विशेष ध्यान दें।
- विषयवार सिलेबस के अनुसार नोट्स बनाकर पुनरावृत्ति करें।


IBPS RRB परीक्षा तिथि जारी, देखें PO, क्...
EMRS Exam Date 2025 Out: दिसंबर मे इन ता...
Bihar Police Constable PET Date 2025: 15...


