Latest Hindi Banking jobs   »   RSSB LDC Exam City 2026 Link...

RSSB LDC Exam City 2026 Out: राजस्थान LDC एग्जाम सिटी स्लिप जारी, यहां से करें डाउनलोड, देखें परीक्षा की डिटेल

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने अभ्यर्थियों के इंतजार को खत्म करते हुए RSSB LDC Exam City 2026 लिंक आज यानी 26 जून 2026 को एक्टिव कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने क्लर्क ग्रेड-II और जूनियर असिस्टेंट के 10,644 पदों के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी परीक्षा सिटी, शिफ्ट और रिपोर्टिंग टाइम चेक कर सकते हैं।

इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों के लिए यह अपडेट बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि एग्जाम सिटी स्लिप के जरिए उन्हें पहले से अपनी परीक्षा के शहर की जानकारी मिल जाएगी, जिससे यात्रा और अन्य तैयारियां समय रहते की जा सकें। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि यह केवल City Intimation Slip है, न कि एडमिट कार्ड।

Exam City Slip और Admit Card में क्या अंतर है?

पैरामीटर Exam City Slip Admit Card
उद्देश्य परीक्षा शहर की अग्रिम जानकारी परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए आधिकारिक दस्तावेज
परीक्षा केंद्र का पूरा पता नहीं हाँ
रोल नंबर नहीं हाँ
परीक्षा में प्रवेश के लिए मान्य नहीं हाँ, अनिवार्य
जारी होने की तिथि 26 जून 2026 30 जून 2026

RSSB LDC Exam City 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

विवरण जानकारी
विज्ञापन संख्या 04/2026
परीक्षा शहर सूचना पर्ची (Exam City Slip) जारी 26 जून 2026
प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी होने की तिथि 30 जून 2026
परीक्षा तिथि 5 जुलाई 2026
परीक्षा का माध्यम ऑफलाइन (पेन एवं पेपर मोड)
कुल रिक्तियां 10,644 पद

RSSB LDC Exam 2026 कब होगी?

RSSB LDC और जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 5 जुलाई 2026 (रविवार) को राजस्थान के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।

परीक्षा शेड्यूल

शिफ्ट परीक्षा प्रारंभ परीक्षा समाप्त
पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे दोपहर 12:30 बजे
दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे शाम 6:00 बजे

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम 1.5 से 2 घंटे पहले अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं।

Rajasthan LDC Exam Date 2026 Out: जानें पूरी डिटेल

RSSB LDC Exam City Slip 2026 Download Link Active

RSSB ने आधिकारिक वेबसाइट पर Exam City Intimation Slip डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार अपने Registration Number/Mobile Number और Date of Birth/Password की मदद से लॉगिन कर अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

RSSB LDC Exam City Slip 2026 Download Link (Active)

Rajasthan LDC Previous Year Question Papers: सभी पेपर्स PDF यहां से करें डाउनलोड

RSSB LDC Exam City Slip 2026 कैसे डाउनलोड करें?

RSSB LDC Exam City Slip डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें-

स्टेप 1: RSSB की आधिकारिक वेबसाइट www.rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर “RSSB LDC Exam City 2026” या “City Intimation Slip – Clerk Grade-II / Junior Assistant 2026” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अपना Registration Number या Mobile Number दर्ज करें।

स्टेप 4: Date of Birth या Password भरें।

स्टेप 5: Submit बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 6: आपकी Exam City Intimation Slip स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।

स्टेप 7: भविष्य के उपयोग के लिए स्लिप डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

  • Exam City Slip केवल परीक्षा शहर और शिफ्ट की जानकारी देती है।
  • परीक्षा केंद्र का पूरा पता एडमिट कार्ड में जारी किया जाएगा।
  • परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड और वैध फोटो आईडी साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा।
  • एडमिट कार्ड जारी होने के बाद सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांच लें।
  • परीक्षा शहर की जानकारी मिलते ही यात्रा और रहने की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर लें।

FAQs

RSSB LDC Exam City 2026 कब जारी हुई?

RSSB ने LDC Exam City Slip 26 जून 2026 को जारी कर दी है।

RSSB LDC परीक्षा कब आयोजित होगी?

RSSB LDC एवं Junior Assistant भर्ती परीक्षा 5 जुलाई 2026 को आयोजित होगी।

RSSB LDC Admit Card 2026 कब जारी होगा?

RSSB LDC Admit Card 30 जून 2026 को जारी किया जाएगा।

क्या Exam City Slip और Admit Card एक ही हैं?

नहीं, Exam City Slip केवल परीक्षा शहर की जानकारी देती है, जबकि Admit Card परीक्षा में प्रवेश के लिए आवश्यक दस्तावेज है।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS: