Latest Hindi Banking jobs   »   UP Police Final Result 2025 Out:
Top Performing

UP Police Final Result 2025 Out: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, 60244 कैंडिडेट हुए चयनित

यूपी पुलिस फाइनल रिजल्ट 2025 जारी – 60244 कांस्टेबल पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची उपलब्ध

UP Police Final Result 2025 Out: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 13 मार्च 2025 को यूपी पुलिस फाइनल रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। यह रिजल्ट उन उम्मीदवारों के लिए है, जिन्होंने लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा (PET/PMT), दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण सफलतापूर्वक पास किया है। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के फाइनल रिजल्ट के साथ अंकपत्र और कटऑफ मार्क्स भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं।

UP Police Constable Final Result 2025 Direct Link

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक मापदंड परीक्षण (PMT), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षा जैसे पाँच चरण शामिल थे। सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद, अब फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ पर जाकर या नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

🔹 यूपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट 2025 – PDF डाउनलोड करें
🔹 यूपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल मार्क्स 2025 – यहां देखें

यूपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट 2025 में चयनित कैंडिडेट की सूची

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में कुल 60244 उम्मीदवारों को अंतिम रूप से चयनित किया गया है. श्रेणीवार चयनित उम्मीदवारों की संख्या निम्नलिखित है:-

UP Police Final Result 2025
श्रेणी कुल चयनित उम्मीदवार
सामान्य (General) 24,102
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 6,024
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 16,264
अनुसूचित जाति (SC) 12,650
अनुसूचित जनजाति (ST) 1,204
कुल 60,244

यूपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट 2025 कैसे देखें?

उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

1️⃣ यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ पर जाएं।
2️⃣ होमपेज पर “उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 परिणाम” लिंक पर क्लिक करें।
3️⃣ अगले पेज पर आपको यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट से संबंधित लिंक मिलेंगे।
4️⃣ PDF डाउनलोड करें और उसमें अपना नाम और रोल नंबर चेक करें।
5️⃣ वैकल्पिक रूप से, आप रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करके भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
6️⃣ भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट PDF सेव करें

यूपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल कटऑफ 2025

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए न्यूनतम कटऑफ मार्क्स इस प्रकार हैं:

श्रेणी कटऑफ मार्क्स
सामान्य (General) 225.75926
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 209.26396
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 216.58607
अनुसूचित जाति (SC) 196.17614
अनुसूचित जनजाति (ST) 170.03020

 

UP Police Final Result 2025 Out: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, 60244 कैंडिडेट हुए चयनित | Latest Hindi Banking jobs_3.1

FAQs

क्या यूपी पुलिस फाइनल रिजल्ट 2025 जारी हो गया है?

क्या यूपी पुलिस फाइनल रिजल्ट 2025 जारी हो गया है?

यूपी पुलिस फाइनल रिजल्ट 2025 में कितने उम्मीदवारों का चयन हुआ?

यूपी पुलिस फाइनल रिजल्ट 2025 में 60244 कांस्टेबल पदों पर उम्मीदवारों का चयन हुआ है.

TOPICS: