स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने हाल ही में एक नोटिस SSC Constable (GD) 2026 परीक्षा को रद्द करने को लेकर एक नोटिस जारी किया है। इस नोटिस के अनुसार, 6 मई 2026 को आयोजित होने वाली परीक्षा की Shift-II और Shift-III को प्रशासनिक कारणों से रद्द कर दिया गया है।
यह फैसला उन उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है जिनकी परीक्षा Bajirout Institute of Engineering & Technology (BIET) केंद्र पर निर्धारित थी। इस अचानक निर्णय से अभ्यर्थियों के बीच असमंजस की स्थिति बन गई है।
यहाँ जानें SSC GD परीक्षा 2026 रद्द करने के संबंध में जारी नोटिस, नई परीक्षा तिथि, री-शेड्यूल और महत्वपूर्ण अपडेट
SSC GD Exam 2026: महत्वपूर्ण जानकारी
SSC GD परीक्षा 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है-
- 6 मई 2026 की परीक्षा (Shift 2 & 3) रद्द
- BIET केंद्र के उम्मीदवार प्रभावित
- नई परीक्षा 18–30 मई के बीच
- SSC ने जारी किया आधिकारिक नोटिस
नई परीक्षा तिथि (Re-Exam Schedule)
SSC के अनुसार, रद्द की गई परीक्षा को अब पुनर्निर्धारित किया जाएगा:
- नई संभावित तिथि: 18 मई 2026 से 30 मई 2026
- केवल Shift-II और Shift-III प्रभावित
- संबंधित उम्मीदवारों के लिए नई परीक्षा आयोजित होगी
उम्मीदवारों को नई एडमिट कार्ड और अपडेट का इंतजार करना होगा।
क्या रहा परीक्षा रद्द होने का कारण
आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, परीक्षा को प्रशासनिक कारणों से रद्द किया गया है। हालांकि विस्तृत कारण साझा नहीं किया गया है, लेकिन परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश
- SSC की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करें
- नए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें (जारी होने पर)
- अफवाहों से बचें
परीक्षा की तैयारी जारी रखें
आधिकारिक वेबसाइट:
ssc.gov.in
sscer.org
SSC GD परीक्षा 2026 में अचानक बदलाव से उम्मीदवारों को थोड़ी असुविधा जरूर हुई है, लेकिन यह फैसला परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए लिया गया है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अपडेट पर नजर रखें और अपनी तैयारी जारी रखें।






CG Police SI Question Paper 2026 PDF 12 ...
Current Affairs Monthly Questions and An...
Blood Relation Most Important Questions ...


