Latest Hindi Banking jobs   »   RRB Group D Result 2026 पर...

RRB Group D Court Case 2026 Update: नहीं जारी होगा आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट! – हाई कोर्ट ने लगाई रोक

तेलंगाना हाई कोर्ट ने रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की Group D Level-1 भर्ती 2026 प्रक्रिया के पहले चरण यानि CBT-1 परीक्षा के परिणाम जारी करने पर अंतरिम रोक (Stay) लगा दी है। यह आदेश 26 मार्च 2026 को दायर एक Writ Petition के तहत दिया गया, जिसमें डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ ट्रेनिंग (DGT) और रेल मंत्रालय को पक्षकार बनाया गया है। अब अगली सुनवाई 15 अप्रैल 2026 को होगी।

इस फैसले के बाद लाखों उम्मीदवारों के बीच अनिश्चितता का माहौल बन गया है, जो नवंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच आयोजित परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे थे। यहाँ जानें RRB Group D रिजल्ट 2026 पर स्टे का कारण, अगली सुनवाई की तारीख, संभावित रिजल्ट डेट, PET अपडेट और उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

भर्ती प्रक्रिया और एग्जाम डिटेल्स

  • कुल वैकेंसी: 32,438 पद
  • पद: Track Maintainer, Helper, Assistant Pointsman
  • CBT परीक्षा: 27 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026
  • आंसर की जारी: 17 फरवरी 2026
  • रिजल्ट : अब स्थगित

कोर्ट ने क्यों लगाई रोक? (Reason Behind Stay)

कोर्ट का यह फैसला Apprentice (CCA) उम्मीदवारों द्वारा उठाए गए मुद्दों के कारण आया है।

मुख्य विवाद:

  1. 2022 में Skill Development Ministry द्वारा नए नियम लागू
  2. पहले CCA उम्मीदवार PET से मुक्त थे
  3. अब प्रैक्टिकल मार्क्स को ज्यादा वेटेज दिया गया
  4. NCVT/ITI उम्मीदवारों को apprenticeship से छूट

याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि:

  • प्रैक्टिकल परीक्षा में पारदर्शिता की कमी है
  • पुरानी चयन प्रणाली को लागू किया जाए

कोर्ट ने DGT की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं कि क्या उसे भर्ती नियम बनाने का अधिकार है।

पुराने विवाद से कनेक्शन

यह मामला पहले हुए 10वीं/ITI योग्यता विवाद से भी जुड़ा है, जिसके कारण भर्ती प्रक्रिया पहले ही लगभग एक साल तक प्रभावित हो चुकी है।

चयन प्रक्रिया में CBT और Apprenticeship के प्रदर्शन का 2:1 अनुपात लागू होता है, साथ ही 20% आरक्षण भी दिया जाता है।

अब कब आएगा रिजल्ट?

  • अगली सुनवाई: 15 अप्रैल 2026
  • यदि स्टे हटता है: रिजल्ट 20–25 अप्रैल 2026 के बीच
  • देरी होने पर: रिजल्ट मई 2026 में (कोर्ट केस के फैसले पर निर्भर )

PET (Physical Efficiency Test) प्रक्रिया स्टे हटने के बाद ही शुरू होगी।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

  • PET की तैयारी जारी रखें (दौड़, वजन उठाना)
  • आधिकारिक RRB वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें
  • अफवाहों से बचें और केवल विश्वसनीय स्रोत पर भरोसा करें

पहले भी RRB Group D भर्ती प्रक्रिया हो चुकी है प्रभावित, जानें ITI तथा 10वीं पास वाला मामला?

RRB Group D भर्ती 2026 में कोर्ट के हस्तक्षेप से प्रक्रिया में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अब सभी उम्मीदवारों की नजर 15 अप्रैल 2026 की सुनवाई पर टिकी है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अपनी तैयारी जारी रखें, क्योंकि स्टे हटते ही प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ सकती है।

FAQs

RRB Group D Result 2026 पर स्टे क्यों लगा?

Apprentice नियमों में बदलाव और पारदर्शिता को लेकर विवाद

अगली सुनवाई कब है?

15 अप्रैल 2026

अब रिजल्ट कब आएगा?

कोर्ट के फैसले पर निर्भर

क्या PET प्रक्रिया शुरू होगी?

नहीं, स्टे हटने के बाद ही शुरू होगी

कितनी वैकेंसी हैं?

32,438 पद

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS: