Secretary’s Day 2022: राष्ट्रीय सचिव दिवस को व्यवस्थापक दिवस, प्रशासनिक पेशेवर दिवस या सचिवों के दिवस के रूप में भी जाना जाता है। इसे 21 अप्रैल, 2022 को सभी सरकारी और निज़ी कार्यालयों में मनाया जाता है। राष्ट्रीय सचिव दिवस एक ऐसा दिन है जिस दिन लोगों को पेशेवर सचिवों का सम्मान किया जाता है। यह दिन सचिवों के पेशे को समर्थन करने तथा उनके कार्य को प्रोत्साहित व प्रशंसा करने के लिए है, जिसके वे हक़दार हैं। यह प्रशंसा आमतौर पर उन्हें एक कार्ड, फूल, या कैंडी देने के रूप में हो सकती है, हालाँकि उनके लिए लंच ख़रीद कर या उन्हें छुट्टी देकर कृतज्ञता जतायी जा सकती है।
सचिव दिवस 2022 का इतिहास (History of Secretary’s Day 2022)
राष्ट्रीय सचिव संघ की स्थापना सन् 1942 में राष्ट्रीय पेशेवर सचिव सप्ताह (National Professional Secretaries Week) के दौरान हुई थी। सन् 1952 में राष्ट्रीय सचिव दिवस यंग एंड रूबिकम के हैरी एफ. क्लेमफस के काम के कारण से बनाया गया था। क्लेमफस ने एक कंपनी या व्यवसाय और प्रबंधन के लिए सचिवीय स्थिति के महत्व और मूल्य (Importance and value of the secretarial position) को पहचाना। इस दिन को बनाने में उनका लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों को सचिव बनने के लिए प्रोत्साहित करना था।
सचिव दिवस 2022 कैसे मनाएं (How to Celebrate Secretary’s Day 2022)?
यह दिन सचिवों, प्रशासनिक सहायकों (Administrative assistants), कार्यकारी सहायकों (Executive assistants), व्यक्तिगत सहायकों (Personal Assistants), रिसेप्शनिस्टों (Receptionists), ग्राहक सेवा प्रतिनिधियों (Client services representatives) और अन्य प्रशासनिक सहायता पेशेवरों के काम को मान्यता देता है। आमतौर पर, प्रशासनिक पेशेवरों को कुछ उपहार दिए जाते हैं।
- उन्हें लंच पर ले जाएं (Take them to lunch)
- कैंडी (Candies) दे सकते हैं
- मिश्रित उपहार टोकरी (Assorted Gift Baskets) दे सकते हैं
- फूल (Flowers) दें सकते हैं
- रेस्तरां या शॉपिंग उपहार प्रमाणपत्रों के साथ कार्ड (Cards with restaurant or shopping gift certificates) दे सकते हैं
Check also:
World Heritage Day 2022 Theme, History & Importance
World Heritage Sites in India 2022: 40 UNESCO World Heritage Sites
মিশন পঞ্চায়েত 2026-27 | WB Panchayat Exam Complete Course in Bengali | Online Live Classes by Adda 247Rs 1,099.20Enroll Now
MP Metro Rail Live batch for Paper-1 | Online Live Classes by Adda 247Rs 879.78Enroll Now
ICAR AIEEA PG 2026 Agronomy Complete Batch | Online Live Classes By Adda247Rs 4,249.75Enroll Now
FAQs: Secretary’s Day 2022
प्रश्न 1. पहला सचिव दिवस कब मनाया गया?
उत्तर: पहला सचिव दिवस 4 जून, 1952 को आयोजित किया गया था।
प्रश्न 2. प्रशासनिक पेशेवर दिवस का इतिहास क्या है?
उत्तर: प्रशासनिक पेशेवर दिवस का इतिहास उपरोक्त लेख में दिया गया है।








