Reasoning Ability section बैंकिंग परीक्षा का एक स्कोरिंग सेक्शन है. यदि आपके बेसिक्स क्लियर करने के लिए अधिक से अधिक क्विज की प्रैक्टिस करते हैं और स्टडी प्लान को पूरी तरह से फॉलो करते हैं, तो आप इस परीक्षा को आसानी से क्रैक कर सकते हैं. Hindi Bankersadda, SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं के लिए Reasoning Ability क्विज़ में सभी important और expected प्रश्न उपलब्ध कराता है, जिसे रेगुलर बेसिस पर attempt कर आप अपनी तैयारी को और बेहतर बना सकते हैं.
आज 21 दिसम्बर, 2020 की क्विज़ Puzzle, Syllogism और Blood Relation based questions पर आधारित है…
Directions (1-5): दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
आठ व्यक्ति P, Q, R, S, T, U, V, और W चार विभिन्न महीनों अर्थात् जनवरी, मार्च, अप्रैल और मई की दो विभिन्न तारीखों अर्थात् 5 और 8 पर छुट्टियों पर जाते हैं, लेकिन आवश्यक नहीं कि समान क्रम में हों.
V अप्रैल की 5 तारीख को जाता है. V और P के मध्य दो व्यक्ति जाते हैं. U और S के मध्य दो से अधिक व्यक्ति जाते हैं. U, R के ठीक बाद जाता है लेकिन समान महीने में नहीं जाता है. S और W के मध्य चार से अधिक व्यक्ति जाते हैं. उनमें से कोई भी उस महीने में नहीं जाता है, जिसमें दिनों की संख्या सम संख्या में है. W और Q के मध्य एक से अधिक व्यक्ति जाते हैं. T मार्च में नहीं जाता है.
Q1. निम्नलिखित में से कौन-सा व्यक्ति 8 मार्च को जाता है?
(a) U
(b) Q
(c) R
(d) T
(e) इनमें से कोई नहीं
Q2. T और S के मध्य कितने व्यक्ति जाते हैं?
(a) चार
(b) एक
(c) दो
(d) कोई नहीं
(e) तीन
Q3. निम्नलिखित में से कौन-सा व्यक्ति V के ठीक पहले जाता है?
(a) T
(b) R
(c) W
(d) U
(e) इनमें से कोई नहीं
Q4. निम्नलिखित पाँच में से चार एक निश्चित रूप से एक समूह पर आधारित हैं, ज्ञात कीजिए कि कौन उस समूह से सम्बंधित नहीं है?
(a) R
(b) Q
(c) U
(d) T
(e) P
Q5. निम्नलिखित में से व्यक्तियों का कौन-सा युग्म मई में जाता है?
(a) W, P
(b) U, W
(c) S, P
(d) U, S
(e) इनमें से कोई नहीं
Directions (6-10): नीचे दिए गये प्रत्येक प्रश्न में कुछ कथन दिए गये हैं जिनके नीचे दो निष्कर्ष दिए गए हैं. आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है भले ही वे सर्वज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों. सभी निष्कर्षों का ध्यानपूर्वक अध्यन कीजिये और निर्धारित कीजिये की कौन सा निष्कर्ष दिए गए कथनों का अनुसरण करता है.
(a) केवल II अनुसरण करता है.
(b) या तो I या II अनुसरण करता है
(c) I और II दोनों अनुसरण करते हैं
(d) केवल I अनुसरण करता है.
(e) न तो I न ही II अनुसरण करता है
Q6. कथन:
कुछ स्मार्ट कलेवर हैं
केवल कुछ कलेवर शार्प हैं
केवल शार्प क्विक हैं
निष्कर्ष:
I. सभी शार्प के कलेवर होने की संभावना है.
II. सभी कलेवर के स्मार्ट होने की संभावना है.
Q7. कथन:
सभी मूवी एक्शन हैं
सभी एक्शन कॉमेडी हैं
केवल कुछ एक्शन गुड हैं
निष्कर्ष:
I. सभी मूवी के गुड होने की संभावना है
II. कुछ कॉमेडी के गुड होने की संभावना है
Q8. कथन:
कोई इमेज आर्ट नहीं है.
केवल कुछ आर्ट फोटो हैं
कुछ इमेज कलर हैं.
निष्कर्ष:
I. सभी आर्ट के कलर होने की संभावना है
II. कुछ फोटो के इमेज होने की संभावना है
Q9. कथन:
सभी लॉक की हैं.
केवल कुछ लॉक डोर हैं
सभी डोर गेट हैं.
निष्कर्ष:
I. सभी की के डोर होने की संभावना है
II. कुछ गेट के लॉक होने की संभावना है
Q10. कथन:
सभी सफ़ेद गुलाबी हैं
कोई काला भूरा नहीं है
सभी काले गुलाबी हैं
निष्कर्ष:
I. सभी भूरा सफ़ेद हैं
II. कोई भूरा सफ़ेद नहीं है
Q11. E, A का पुत्र है. D, B का पुत्र है. E, C से विवाहित है. C, B की पुत्री है. D, E से किस प्रकार सम्बंधित है?
(a) भाई
(b) अंकल
(c) ससुर
(d) ब्रदर-इन-लॉ
(e) इनमें से कोई नहीं
Directions (12-14): दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
चार पीढ़ियों के एक परिवार में सात व्यक्ति अर्थात् P, Q, R, S, T, U और V हैं, जिसमें एक विवाहित युगल है. परिवार में तीन महिला सदस्य हैं. V, T की माता है, T जो S की ग्रैंडमदर है. R उसका पुत्र है जो P की पुत्रवधू है. R के दो संतान है. S एक महिला है और S, Q की बहन नहीं है.
Q12. निम्नलिखित में से कौन V का ग्रैंडसन है?
(a) U
(b) T
(c) R
(d) Q
(e) इनमें से कोई नहीं
Q13. निम्नलिखित में से कौन Q की सास है?
(a) P
(b) V
(c) R
(d) S
(e) U
Q14. U, T से किस प्रकार सम्बंधित है?
(a) ग्रैंडसन
(b) ग्रैंडडॉटर
(c) पिता
(d) माता
(e) इनमें से कोई नहीं
Q15. If ‘P + Q’ अर्थात् ‘P, Q का पिता है’, ‘P × Q’ अर्थात् ‘P, Q का भाई है’; ‘P – Q’ अर्थात् ‘P, Q की माता है’, तो निम्नलिखित में से कौन X – Z + Y के सन्दर्भ में निश्चित ही सत्य है?
(a) Y, Z का पुत्र है
(b) Z, X का पुत्र है
(c) Y, Z का पिता है
(d) X, Y की माता है
(e) इनमें से कोई नहीं
SOLUTIONS:




Reasoning Questions Based on Direction a...



