20 सितंबर 2025 को आयोजित SBI Clerk Prelims 2025 की तीसरी शिफ्ट सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा में उम्मीदवारों को 60 मिनट में 100 प्रश्न हल करने थे, जो इंग्लिश लैंग्वेज, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग एबिलिटी के तीन सेक्शन में बंटे थे। यहाँ जानिए SBI Clerk Exam पेपर का कठिनाई स्तर, गुड अटेम्प्ट्स, और हर सेक्शन का विस्तार से एनालिसिस
SBI Clerk Exam Analysis 2025, Shift 3, 20 सितंबर
परीक्षा का कुल मिलाकर स्तर आसान से मध्यम (Easy to Moderate) था। अंग्रेजी सेक्शन सबसे सरल रहा, जबकि न्यूमेरिकल एबिलिटी सेक्शन में गणनात्मक प्रश्नों के कारण थोड़ा अधिक समय लगा। जो उम्मीदवार तेज़ी और सटीकता का अच्छा संतुलन बनाए रखते थे, उन्होंने अच्छे अंकों के साथ कई प्रश्नAttempt किए। रीजनिंग सेक्शन में खासतौर पर Puzzle और Seating Arrangement के प्रश्न थे, जो आसान से मध्यम कठिनाई के रहे।
सेक्शन | कठिनाई स्तर |
---|---|
English Language | आसान से मध्यम |
Reasoning Ability | आसान से मध्यम |
Numerical Ability | मध्यम |
कुल | आसान से मध्यम |
Good Attempts (शिफ्ट 3)
छात्रों के फीडबैक और विशेषज्ञों के अनुसार, लगभग 77-82 प्रश्न अच्छे अटेम्प्ट माने गए। अंग्रेजी और रीजनिंग में आंसर देना सरल था, जबकि न्यूमेरिकल में समझदारी और सावधानी से ही पढ़ाई करनी पड़ी।
सेक्शन | गुड अटेम्प्ट्स |
---|---|
English Language | 23-26 |
Reasoning Ability | 27-29 |
Numerical Ability | 21-24 |
कुल | 77-82 |
SBI Clerk Exam सेक्शन वाइज एनालिसिस
SBI Clerk प्रीलिम्स 2025 की 20 सितंबर की तीसरी शिफ्ट की परीक्षा हुई संपन्न, जिसमें तीनों सेक्शन – इंग्लिश, रीजनिंग, न्यूमेरिकल एबिलिटी – शामिल थे.
रीजनिंग एबिलिटी:
रीजनिंग सेक्शन में 35 प्रश्न थे, जिनमें
- 5 प्रश्न – Circle Seating Arrangement,
- 5 प्रश्न – Parallel Seating Arrangement,
- 3 प्रश्न – Certain Number Seating,
- 5 प्रश्न – Floor Based Puzzle,
- 3 प्रश्न – Direction & Distance,
- प्रश्न 5 – Mix Series,
- 4 Inequality,
- 3 Syllogism,
- 1 Pair Formation और
- 1 Word Based शामिल थे।
कुल मिलाकर ये सेक्शन औसतन आसान से मध्यम था।
न्यूमेरिकल एबिलिटी:
न्यूमेरिकल सेक्शन में 35 प्रश्न थे
- Simplification (12 प्रश्न),
- Arithmetic (13 प्रश्न),
- Table DI (5 प्रश्न),
- Line DI (5 प्रश्न) थे।
खासतौर पर DI sets में सावधानी की जरूरत थी क्योंकि ये गणना सम्बन्धी थे।
इंग्लिश लैंग्वेज:
इंग्लिश सेक्शन में कुल 30 प्रश्न थे, जिनमें
- Reading Comprehension (लगभग 9 प्रश्न),
- Error Detection (5 प्रश्न),
- Cloze Test (6 प्रश्न),-
- Phrase Replacement – 2
- Word Usage – 3
- Word Rearrangement -4
SBI Clerk Exam Analysis 2025, शिफ्ट 3
SBI Clerk Exam Analysis 2025 |
SBI Clerk Exam Analysis 2025, शिफ्ट 1 |
SBI Clerk Exam Analysis 2025, शिफ्ट 2 |