Latest Hindi Banking jobs   »   SAIL MT Salary 2022: SAIL MT...

SAIL MT Salary 2022: SAIL MT सैलरी 2022, चेक करें इन हैंड सैलरी, पे स्केल, जॉब प्रोफाइल और अन्य लाभ

SAIL MT Salary 2022 (SAIL MT सैलरी 2022) : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) भारत सरकार का एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम संगठन है जो कई सुविधाओं और भत्तों के साथ एक आकर्षक सैलरी पैकेज प्रदान करता है। इस साल, SAIL ने मैनेजमेंट ट्रेनी के पद के लिए 51 रिक्तियों की घोषणा की है। SAIL MT परीक्षा 2022 (SAIL MT Salary 2022) की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को जॉब प्रोफाइल और करियर ग्रोथ की संभावनाओं के बारे में पता होना चाहिए। इस लेख में, हमने SAIL MT सैलरी 2022 के बारे में विस्तार से चर्चा की है।

 

SAIL MT Salary 2022 (SAIL MT सैलरी 2022)

SAIL MT सैलरी 2022 भर्ती प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण पहलू है क्योंकि यह लाखों उम्मीदवारों को आकर्षित करता है। चयन के बाद उम्मीदवारों को 1 वर्ष की प्रॉबेशन पीरियड  पर काम करना होगा तब वे असिस्टेंट मैनेजर के पद पर भर्ती होंगे। SAIL में काम करने के इच्छुक उम्मीदवार न केवल अपने करियर को बढ़ा सकते हैं बल्कि विभिन्न नई तकनीकों को भी सीख सकते हैं। यहां उम्मीदवार SAIL मैनेजमेंट ट्रेनी की सैलरी, जॉब प्रोफाइल और करियर ग्रोथ चेक कर सकते हैं।

SAIL MT Salary 2022: Overview (SAIL MT सैलरी 2022: सभी जानकारी)

नीचे दी गई तालिका में, उम्मीदवार SAIL MT सैलरी 2022 की सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

SAIL MT Salary 2022: Overview
Organization Steel Authority of India Limited
Exam name SAIL MT Exam 2022
Post Management Trainee
Vacancy 51
Notification Date 26th November 2022
Application Date 28th November 2022
Exam Date 29th January 2023
Official Website www.sail.co.in

SAIL MT Salary Structure 2022 (SAIL MT सैलरी संरचना 2022)

SAIL मैनेजमेंट ट्रेनी को उनकी प्रॉबेशन पीरियड के दौरान 50,000-1,60,000 रुपये के पेयस्केल पर 50,000 रुपये प्रति माह मूल सैलरी मिलेगी। प्रॉबेशन पीरियड 1 वर्ष की अवधि के लिए जारी रहेगी और इसके सफल समापन के बाद, कर्मचारियों को E1 ग्रेड में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर प्रतिनियुक्त किया जाएगा। असिस्टेंट मैनेजर के रूप में कर्मचारियों को 60000-1,80,000/- रुपये के पेयस्केल पर सैलरी की पेशकश की जाएगी। E1 ग्रेड पर, CTC लगभग 16 लाख रुपये प्रति वर्ष (PRP, स्थान आधारित भत्ते आदि को छोड़कर) होगा।

SAIL MT Salary 2022: Perks and Allowances (SAIL MT सैलरी 2022: सुविधाएँ और भत्ते)

मैनेजमेंट ट्रेनी के पद के लिए चुने गए उम्मीदवारों को मूल सैलरी के अलावा विभिन्न सुविधाएँ और भत्ते मिलते हैं। यहां, हमने SAIL MT सैलरी 2022 में शामिल सुविधाओं और भत्तों को नीचे सूचीबद्ध किया है।

  • महंगाई भत्ता
  • आवास भत्ता
  • कंपनी के नियमानुसार स्वयं एवं आश्रितों के लिए चिकित्सा सुविधा
  • भविष्य निधि
  • ग्रेच्युटी 
  • लीव एनकेशमेंट

SAIL MT Salary 2022: Job Profile (SAIL MT सैलरी 2022: जॉब प्रोफाइल)

SAIL में मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में अंतिम चयन के बाद उम्मीदवारों को प्रॉबेशन पीरियड पर 1 वर्ष की सेवा करनी होगी। फिर उन्हें असिस्टेंट मैनेजर के पद पर नियुक्त किया जाएगा। उन्हें जिन प्रमुख जिम्मेदारियों को निभाना होगा, उनकी चर्चा नीचे की गई है।

  • कर्मचारियों को उनके कार्यों में मदद करना 
  • इंजीनियरों, पर्यवेक्षकों, कर्मचारियों आदि के साथ बैठकें आयोजित करना 
  • कर्मचारियों के प्रदर्शन का जायजा लेना 
  • वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन करना 
  • यूनिट के उत्पादन को बढ़ाने के तरीके खोजना 
  • कम से कम पूंजीगत बजट में कार्य को प्रभावी ढंग से करने का प्रयास करना 

SAIL MT Salary 2022: Career Growth (SAIL MT सैलरी 2022: करियर ग्रोथ)

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में उम्मीदवारों के पास करियर ग्रोथ का बहुत बड़ा स्कोप है। कर्मचारियों को अपने प्रदर्शन के माध्यम से और आंतरिक प्रमोशन परीक्षाओं को उत्तीर्ण करके भी पदानुक्रम में ऊपर उठने के पर्याप्त अवसर मिलते हैं। उम्मीदवार SAIL मैनेजमेंट ट्रेनी के करियर ग्रोथ को नीचे देख सकते हैं।

  • उप प्रबंधक
  • प्रबंधक
  • वरिष्ठ प्रबंधक
  • उप महाप्रबंधक
  • अपर महाप्रबंधक
  • महाप्रबंधक
  • कार्यकारी निदेशक

Related Posts:

SAIL MT Syllabus and Exam Pattern 2022 SAIL Recruitment 2022

SAIL MT Salary 2022 In Hand Salary, Pay Scale, Job Profile & Benefits_50.1

FAQs: SAIL MT Salary 2022

Q.1 प्रॉबेशन पीरियड के दौरान कर्मचारियों की मूल सैलरी क्या है?

उत्तर. प्रॉबेशन पीरियड के दौरान कर्मचारियों की मूल सैलरी  50000 रुपये प्रति माह है।

Q.2 SAIL MT सैलरी 2022 में शामिल सुविधाएँ और भत्ते क्या हैं?

उत्तर. SAIL MT सैलरी 2022 में शामिल सुविधाएँ और भत्ते महंगाई भत्ता, आवास भत्ता, चिकित्सा सुविधा आदि हैं।

SAIL MT Salary 2022 In Hand Salary, Pay Scale, Job Profile & Benefits_60.1

FAQs

Q.1 प्रॉबेशन पीरियड के दौरान कर्मचारियों की मूल सैलरी क्या है?

उत्तर. प्रॉबेशन पीरियड के दौरान कर्मचारियों की मूल सैलरी  50000 रुपये प्रति माह है।

Q.2 SAIL MT सैलरी 2022 में शामिल सुविधाएँ और भत्ते क्या हैं?

उत्तर. SAIL MT सैलरी 2022 में शामिल सुविधाएँ और भत्ते महंगाई भत्ता, आवास भत्ता, चिकित्सा सुविधा आदि हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *