राजस्थान पटवारी भर्ती 2025: 3705 पदों पर निकली बंपर बहाली, जल्दी करें आवेदन
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने वर्ष 2025 के लिए पटवारी के 3705 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 23 जून 2025 से 29 जून 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
RSMSSB Patwari Recruitment 2025 राज्य में स्थायी सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है, अतः पात्र उम्मीदवार शीघ्र आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं।
RSMSSB पटवारी भर्ती 2025 अधिसूचना जारी हो गई है। 3705 पदों पर ऑनलाइन आवेदन 23 जून से शुरू और अंतिम तिथि 29 जून है, यहाँ आप पात्रता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया और डाउनलोड लिंक सहित पूरी जानकारी देख सकते है
RSMSSB Patwari भर्ती 2025: मुख्य विवरण
विवरण | जानकारी |
---|---|
संगठन | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) |
पद का नाम | पटवारी |
कुल रिक्तियाँ | 3705 पद |
आवेदन की शुरुआत | 23 जून 2025 |
अंतिम तिथि | 29 जून 2025 |
योग्यता | किसी भी विषय में स्नातक |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा + दस्तावेज़ सत्यापन |
आवेदन माध्यम | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov.in |
राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 आधिकारिक अधिसूचना PDF डाउनलोड करें
राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 आधिकारिक अधिसूचना PDF को छात्र नीचे दिए लिंक से आसानी से डाउनलोड कर सकते है जिसमे राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 के बारे में पूरी जानकारी जैसे पात्रता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया और आवेदन लिंक आदि दी गई है-
RSMSSB Patwari Notification 2025 PDF
महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
इवेंट | तिथि |
---|---|
अधिसूचना जारी | 21 जून 2025 |
ऑनलाइन आवेदन शुरू | 23 जून 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 29 जून 2025 |
परीक्षा तिथि | जल्द अधिसूचित होगी |
राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 ऑनलाइन आवेदन करने का सीधा लिंक
RSMSSB Patwari Apply Online 2025
(23 जून से सक्रिय होगा)
योग्यता मापदंड (Eligibility Criteria)
-
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास होना चाहिए।
-
कंप्यूटर ज्ञान: कंप्यूटर में दक्षता आवश्यक है (जैसे – RSCIT या समकक्ष)।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
श्रेणी | शुल्क |
---|---|
सामान्य / ओबीसी | ₹450/- |
ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) | ₹350/- |
SC/ST | ₹250/- |
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
-
लिखित परीक्षा (Objective Type)
-
दस्तावेज़ सत्यापन
-
नियुक्ति पत्र जारी