Latest Hindi Banking jobs   »   RRB Section Controller Syllabus

RRB Section Controller Syllabus 2026, देखें RRB सेक्शन कंट्रोलर सिलेबस और परीक्षा पैटर्न सहित महत्वपूर्ण टॉपिक

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2025 के तहत कुल 368 पदों को भरने के लिए RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 2026, 11 और 12 फरवरी 2026 को होगी। इसीलिए RRB सेक्शन कंट्रोलर सिलेबस और परीक्षा पैटर्न, सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉपिक बन गया है, क्योंकि सेक्शन कंट्रोलर का पद तकनीकी और प्रशासनिक दोनों जिम्मेदारियों से जुड़ा हुआ है — जो इसे बेहद प्रतिष्ठित बनाता है।

इस आर्टिकल में हम आपको RRB सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2025 का संपूर्ण सिलेबस, एग्जाम पैटर्न और तैयारी टिप्स विस्तार से बताएंगे, ताकि आप अपनी तैयारी को एक स्मार्ट दिशा में आगे बढ़ा सकें और इस प्रतियोगी दौड़ में आगे निकल सकें।

ताजा अपडेट:-

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा RRB Section Controller भर्ती परीक्षा के लिए  City Intimation Slip जारी कर दी है.

 

 

RRB सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया:

  • CBT 1 – प्रारंभिक परीक्षा
  • CBT 2 – मुख्य परीक्षा

 

तैयारी क्यों है खास?

देशभर के लाखों अभ्यर्थी इस परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि सफलता उन्हीं को मिलेगी जो सिलेबस, परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया को समझकर रणनीतिक तरीके से तैयारी करेंगे। यह परीक्षा उम्मीदवारों की तार्किक सोच, तकनीकी समझ और निर्णय लेने की क्षमता का गहराई से मूल्यांकन करती है, इसलिए तैयारी को केवल रटने तक सीमित न रखें, बल्कि कॉन्सेप्ट-बेस्ड अप्रोच अपनाएं।

यह रेलवे की एक बड़ी और प्रतिष्ठित भर्ती है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे हर विषय को गहराई से कवर करें और किसी भी टॉपिक को अधूरा न छोड़ें।

टिप्स:

  • नियमित मॉक टेस्ट दें

  • पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें
    इनसे उम्मीदवारों की स्पीड, एक्युरेसी और आत्मविश्वास तीनों मजबूत होंगे, जिससे फाइनल परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन संभव होगा।

अगर आप RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 2026 को क्रैक करना चाहते हैं, तो यह समय है कि आप अपने सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को अच्छी तरह समझकर तैयारी शुरू कर दें।

RRB सेक्शन कंट्रोलर सिलबस 2026

RRB Section Controller Syllabus and Exam Pattern 2026- Overview
Conducting Body The Railway Recruitment Board (RRB)
Post Name Section Controller
Vacancy 368
Total Questions 100
Marks 100
Duration 90 minutes
Negative Marking ⅓ of the marks
Selection Process Prelims, Mains and DV
Official website https://www.rrbcdg.gov.in/

 

RRB Section Controller Exam Pattern 2026

यदि आप RRB Section Controller Exam 2026 की तैयारी कर रहे हैं, तो यहाँ दिए गए सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को ध्यान से पढ़ें और उसी अनुसार अपनी स्टडी प्लान बनाएं। सही रणनीति और निरंतर प्रैक्टिस से सफलता पाना आसान हो सकता है.

प्रीलिम्स परीक्षा

  • परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी।

  • परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी।

  • प्रत्येक गलत उत्तर पर ⅓ अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

विषय प्रश्न अंक समयावधि
गणित (Mathematics) 100 100 90 मिनट
सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति (General Intelligence & Reasoning)
सामान्य जागरूकता (General Awareness)
कुल 100 100

मेन्स परीक्षा

RRB सेक्शन कंट्रोलर की CBT 2 परीक्षा (Mains), CBT 1 की तुलना में अधिक उन्नत स्तर की होगी और इसमें विषयों की गहन समझ की जाँच की जाएगी। परीक्षा पैटर्न प्रीलिम्स जैसा ही रहेगा।

विषय प्रश्न अंक समयावधि
गणित (Mathematics) 100 100 90 मिनट
सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति (General Intelligence & Reasoning)
सामान्य जागरूकता (General Awareness)
कुल 100 100

RRB Section Controller Syllabus 2026

उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न के अनुसार विषयवार सिलेबस को ध्यान से समझकर तैयारी करनी चाहिए। इससे उन्हें परीक्षा से पहले पूरा सिलेबस व्यवस्थित तरीके से पढ़ने में मदद मिलेगी।

1. Section Controller Syllabus for सामान्य ज्ञान (General Knowledge)

इस सेक्शन में उम्मीदवार की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से जुड़ी जागरूकता को परखा जाएगा:

  • करंट अफेयर्स (राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय)
  • भारतीय भूगोल
  • भारतीय संस्कृति और इतिहास (स्वतंत्रता संग्राम सहित)
  • भारतीय राजनीति एवं संविधान
  • भारतीय अर्थव्यवस्था
  • पर्यावरणीय मुद्दे (भारत एवं वैश्विक दृष्टिकोण)
  • खेलकूद
  • सामान्य वैज्ञानिक एवं तकनीकी विकास

2. Section Controller Syllabus for सामान्य बुद्धिमत्ता (General Intelligence)

यह सेक्शन उम्मीदवार की तार्किक सोच और समस्या-समाधान क्षमता को परखेगा:

  • एनालॉजी और अक्षर/संख्या श्रृंखला
  • कोडिंग-डिकोडिंग एवं गणितीय संचालन
  • संबंध आधारित तर्क (सिलॉजिज्म, वेन आरेख)
  • जंबल्ड वाक्य
  • डेटा इंटरप्रिटेशन और डेटा पर्याप्तता
  • निष्कर्ष और निर्णय लेना
  • समानताएं और भिन्नताएं, वर्गीकरण
  • दिशा-ज्ञान आधारित प्रश्न
  • कथन–तर्क एवं कथन–अनुमान आधारित प्रश्न

3. Section Controller Syllabus for अंकगणित (Quantitative Aptitude / Arithmetic)

यह सेक्शन उम्मीदवार की गणितीय और अंकगणितीय क्षमताओं को परखेगा:

  • संख्या पद्धति
  • BODMAS नियम
  • दशमलव एवं भिन्न
  • ल.स. (LCM) और म.स. (HCF)
  • अनुपात और समानुपात
  • प्रतिशत
  • क्षेत्रमिति (Mensuration)
  • समय और कार्य
  • समय, गति और दूरी
  • साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज
  • लाभ और हानि
  • बीजगणित (Algebra)
  • ज्यामिति और त्रिकोणमिति
  • प्रारंभिक सांख्यिकी
  • वर्गमूल
  • आयु संबंधी प्रश्न
  • कैलेंडर और घड़ी आधारित प्रश्न
  • पाइप और टंकी (Pipes & Cistern) समस्याएँ

 

RRB Section Controller Previous Year Question Papers- Click to Download

 

तैयारी के टिप्स (Preparation Tips)

  • पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें।
  • करेंट अफेयर्स और रेलवे से जुड़े अपडेट पर ध्यान दें।
  • गणित और रीजनिंग में गति और शुद्धता बढ़ाएँ।
  • मॉक टेस्ट देकर टाइम मैनेजमेंट का अभ्यास करें।

 

RRB Section Controller क्या होता है? जानें जॉब प्रोफाइल, सैलरी, योग्यता और जिम्मेदारियां

 

RRB Section Controller Related Post

RRB Section Controller Notification

RRB Section Controller Selection process

 

prime_image

FAQs

RRB Section Controller Recruitment में कितनी वैकेंसी हैं?

कुल 368 वैकेंसी जारी की गई हैं।

RRB Section Controller Exam 2026 में कितने चरण होंगे?

परीक्षा दो चरणों में होगी – CBT 1 (Prelims) और CBT 2 (Mains)।

क्या सामान्य ज्ञान में रेलवे से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे?

हाँ, सामान्य ज्ञान सेक्शन में रेलवे और ट्रांसपोर्ट से जुड़े प्रश्न होंगे।

RRB Section Controller CBT 1 की कुल समय अवधि कितनी होगी?

कुल 90 मिनट का समय दिया जाएगा।

About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

QR Code
Scan Me