Latest Hindi Banking jobs   »   RRB Section Controller Notification 2026

RRB Section Controller Recruitment 2026: रेलवे में ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका, ₹35,400 सैलरी,119 वैकेंसी

भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने CEN No. 03/2026 के तहत RRB Section Controller Recruitment 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से Section Controller के 119 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के Pay Level-6 के तहत ₹35,400 प्रति माह शुरुआती वेतन मिलेगा। यदि आप रेलवे में एक प्रतिष्ठित और स्थायी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह भर्ती आपके लिए बेहतरीन अवसर साबित हो सकती है।

RRB Section Controller Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 14 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। नीचे दी टेबल मे भर्ती से जुड़ी सभी तिथियाँ दी गई है-

इवेंट तिथि
नोटिफिकेशन जारी 14 जुलाई 2026
आवेदन शुरू 15 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2026
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2026
आवेदन सुधार (Correction Window) 17 से 26 अगस्त 2026
CBT परीक्षा जल्द घोषित होगी

RRB Section Controller Notification 2026

RRB ने सभी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर Section Controller Recruitment 2026 Notification PDF जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन में भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है-

  • आवेदन प्रक्रिया
  • पात्रता
  • आयु सीमा
  • चयन प्रक्रिया
  • परीक्षा पैटर्न
  • मेडिकल स्टैंडर्ड
  • वेतन
  • महत्वपूर्ण तिथियां

Click Here to Download  – 

इच्छुक उम्मीदवारों को अभी से अपनी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए, क्योंकि आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद प्रतियोगिता काफी कड़ी रहने की उम्मीद है।

RRB Section Controller क्या होता है? क्यों है रेलवे की सबसे जिम्मेदार नौकरी

RRB Section Controller Previous Year Question Papers- Click to Download

RRB Section Controller Syllabus 2026, देखें परीक्षा पैटर्न सहित महत्वपूर्ण टॉपिक

RRB Section Controller Vacancy 2026

रेल मंत्रालय ने वर्ष 2026-27 के लिए Section Controller के 119 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। ये रिक्तियां देशभर के 15 रेलवे जोनों में वितरित की गई है, जिसकी जानकारी दी गई है –

Category Vacancy
UR 50
SC 19
ST 12
OBC 29
EWS 9
Total 119

RRB Section Controller Eligibility Criteria 2026

उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा से संबंधित सभी पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है।

आयु सीमा (Age Limit)

आयु की गणना तिथि: 1 जुलाई 2026

  • न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 33 वर्ष

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

RRB Section Controller Selection Process 2026

Section Controller पद के लिए चयन कई चरणों में किया जाएगा। उम्मीदवारों को प्रत्येक चरण में सफल होना अनिवार्य होगा।

चरण 1: Computer-Based Test (CBT)

  • पहले चरण में अभ्यर्थियों को ऑनलाइन लिखित परीक्षा देनी होगी।

चरण 2: Computer-Based Aptitude Test (CBAT)

  • CBT में सफल उम्मीदवारों को CBAT के लिए बुलाया जाएगा।

चरण 3: Document Verification (DV)

  • CBAT में सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

चरण 4: Medical Examination

  • अंतिम चरण में उम्मीदवारों की मेडिकल फिटनेस जांच होगी।

अंतिम मेरिट सूची मुख्य रूप से CBT और अन्य निर्धारित चरणों में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी।

RRB Section Controller Salary 2026

Section Controller पद पर चयनित उम्मीदवारों को Level-6 Pay Matrix के तहत शुरुआती वेतन ₹35,400 प्रति माह मिलेगा।

इसके अलावा उन्हें कई अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे, जैसे:

  • महंगाई भत्ता (DA)
  • मकान किराया भत्ता (HRA)
  • यात्रा भत्ता (TA)
  • मेडिकल सुविधाएं
  • पेंशन एवं अन्य रेलवे लाभ

FAQs

RRB Section Controller Recruitment 2026 में कितनी रिक्तियां जारी हुई हैं?

RRB Section Controller Recruitment 2026 में कुल 119 पदों पर भर्ती की जाएगी।

RRB Section Controller के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई 2026 से शुरू होगी।

आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

उम्मीदवार 14 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

RRB Section Controller पद के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

Section Controller का शुरुआती वेतन कितना है?

चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती वेतन ₹35,400 प्रति माह मिलेगा।

RRB Section Controller भर्ती की चयन प्रक्रिया क्या है?

RRB Section Controller भर्ती की चयन प्रक्रिया में CBT, CBAT, Document Verification और Medical Examination शामिल हैं।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS: