अगर आपने RBI Grade B Phase 1 Exam 2026 दिया था तो आपके लिए बड़ी जानकारी है, Reserve Bank of India (RBI) ने RBI Grade B Score Card 2026 जारी कर दिया है। अब उम्मीदवार अपने Section Wise Marks और Overall Score आधिकारिक वेबसाइट या इस पोस्ट मे दिए डायरेक्ट लिंक से चेक कर सकते हैं।
RBI Grade B Score Card 2026 क्यों है महत्वपूर्ण?
Score Card केवल अंक बताने का माध्यम नहीं है बल्कि यह आपकी तैयारी का विश्लेषण भी करता है। Section Wise Performance देखकर उम्मीदवार यह समझ सकते हैं कि किस विषय में सुधार की आवश्यकता है। जो उम्मीदवार इस बार चयनित नहीं हुए हैं, वे अगले प्रयास की रणनीति इसी Score Card के आधार पर बेहतर बना सकते हैं।
RBI Grade B Score Card 2026 Download Link
RBI ने Phase 1 Score Card डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार अपने Registration Number/Roll Number और Password या Date of Birth की सहायता से लॉगिन कर अपने अंक देख सकते हैं।
जो उम्मीदवार Phase 1 में सफल हुए हैं, उनके लिए अब पूरा फोकस 25 और 26 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली Phase 2 परीक्षा पर होना चाहिए।
RBI Grade B Score Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
यदि आपको स्कोर कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी हो रही है, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें—
Step 1: RBI की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।
Step 2: होमपेज पर Opportunities@RBI या Recruitment Related Announcements सेक्शन पर क्लिक करें।
Step 3: अब Current Vacancies विकल्प चुनें।
Step 4: इसके बाद Results सेक्शन खोलें।
Step 5: RBI Grade B Phase 1 Score Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
Step 6: अपना Registration Number/Roll Number तथा Password/Date of Birth दर्ज करें।
Step 7: Captcha भरकर Login करें।
Step 8: स्क्रीन पर आपका Score Card दिखाई देगा।
Step 9: PDF डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।
RBI Grade B Phase 1 Cut Off 2026 भी जारी
RBI ने Score Card के साथ Phase 1 Cut Off 2026 भी जारी कर दिया है। अब उम्मीदवार अपने Category Wise Cut Off की तुलना अपने प्राप्त अंकों से कर सकते हैं और Phase 2 के लिए अपनी पात्रता की पुष्टि कर सकते हैं।

RBI Grade B Phase 1 Marks कैसे Calculate करें?
RBI Grade B Phase 1 परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलता है, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होती है।
Formula
कुल अंक = (सही उत्तर × 1) – (गलत उत्तर × 0.25)
उदाहरण
यदि किसी उम्मीदवार ने—
सही उत्तर = 65
गलत उत्तर = 12तो—
सही उत्तर के अंक = 65
नेगेटिव मार्किंग = 12 × 0.25 = 3
अंतिम अंक = 65 – 3 = 62
Phase 1 के बाद क्या करें?
यदि आपने Phase 1 परीक्षा सफलतापूर्वक पास कर ली है, तो अब पूरी तैयारी Phase 2 परीक्षा के लिए करनी चाहिए।
Phase 2 परीक्षा 25 और 26 जुलाई 2026 को आयोजित होगी।
इस चरण में विशेष ध्यान दें—
- Economic & Social Issues
- Finance & Management
- Descriptive English Writing
- Current Affairs
- RBI Reports एवं Budget
- Banking एवं Economy आधारित विषय
याद रखें कि अंतिम चयन Phase 2 और Interview में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।








LIC AAO स्कोर कार्ड ...
REET Mains Score Card 2026 जारी:...
RRB NTPC Result 2026 Out: Graduate CBT 1...


