RRB Section Controller क्या होता है? जानिए क्यों यह पद सबसे ज़्यादा ट्रेंड में है
अगर आप भारतीय रेलवे में एक पावरफुल, रिस्पॉन्सिबल और रेप्युटेड सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो RRB Section Controller (सेक्शन कंट्रोलर) का नाम आपने हाल के दिनों में ज़रूर सुना होगा। रेलवे की भाषा में इस पद को ट्रेन संचालन की रीढ़ कहा जाता है, क्योंकि पूरे रेलवे नेटवर्क में ट्रेनों की आवाजाही यहीं से कंट्रोल होती है।
Section Controller का काम होता है किसी भी रेलवे सेक्शन (Route) में चलने वाली सभी ट्रेनों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग करना—ताकि ट्रेनें समय पर, सुरक्षित और बिना किसी रुकावट के अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। आसान शब्दों में कहें तो यह पोस्ट रेलवे ट्रैफिक का कमांड एंड कंट्रोल सेंटर होती है।
ट्रेन मूवमेंट को मैनेज करना, सिग्नल से जुड़ी स्थितियों पर नजर रखना, इमरजेंसी में तुरंत फैसले लेना, हादसों को रोकना और ट्रेनों की पंक्चुअलिटी बनाए रखना—ये सभी बेहद अहम जिम्मेदारियां Section Controller निभाता है।
यही वजह है कि आज के दौर में, जब युवा सिर्फ सरकारी नौकरी नहीं बल्कि हाई-रिस्पॉन्सिबिलिटी + हाई-रेप्युटेशन वाली पोस्ट चाहते हैं, तब RRB Section Controller Recruitment 2025 तेजी से ट्रेंडिंग करियर ऑप्शन बन चुका है। लाखों उम्मीदवारों का इस भर्ती की ओर आकर्षित होना इसी का सबूत है।
RRB Section Controller की भूमिका और जिम्मेदारियां
RRB Section Controller भारतीय रेलवे में एक महत्वपूर्ण पद है जो रेलवे ट्रैफिक और ट्रेन संचालन की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करता है। RRB Section Controller का काम विभिन्न रेल खंडों (Sections) में ट्रेनों की मूवमेंट को नियंत्रित करना और सुरक्षा के साथ-साथ समयबद्ध संचालन को बनाए रखना होता है। आगे आपकी आप RRB Section Controller के कार्य और जिम्मेदारियों को देख सकते है-
- ट्रेनों की समय पर आवाजाही सुनिश्चित करना।
- किसी भी सेक्शन में ट्रेन मूवमेंट का पूरा रिकॉर्ड रखना।
- अचानक आने वाली परिस्थितियों (जैसे मौसम, तकनीकी खराबी, दुर्घटना) में तुरंत निर्णय लेना।
- स्टेशन मास्टर और लोको पायलट से समन्वय करना।
- यात्री सुरक्षा और ट्रेन शेड्यूल को प्राथमिकता देना।
RRB Section Controller बनने के लिए क्या चाहिए योग्यता (Eligibility Criteria)
- उम्मीदवार के पास स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।
- आयु सीमा सामान्यतः 18 से 30 वर्ष तक होती है (श्रेणीवार छूट उपलब्ध)।
- कंप्यूटर और रेलवे सिस्टम की बेसिक जानकारी आवश्यक है।
RRB Section Controller को ये मिलेगी सैलरी और सुविधाएं
RRB Section Controller को 7th Pay Commission के अनुसार अच्छी सैलरी और भत्ते मिलते हैं।
- बेसिक पे: लगभग ₹35,000 – ₹45,000 प्रतिमाह
- अन्य भत्ते: HRA, TA, DA और ग्रेड पे
- कुल इन-हैंड सैलरी: लगभग ₹55,000 – ₹65,000 प्रतिमाह
RRB Section Controller Previous Year Question Papers- Click to Download
RRB Section Controller Syllabus 2025, देखें परीक्षा पैटर्न सहित महत्वपूर्ण टॉपिक


RRB सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2025: रेलवे मे...
RPF Constable Result 2025: RPF कांस्टेबल...
RRB JE CBT 2 Cut Off 2025: जोन वाइज और क...



