Latest Hindi Banking jobs   »   RRB NTPC 2021 Shift 1 &...

RRB NTPC 2021 Shift 1 & 2 Exam Analysis : यहाँ देखें 23 जुलाई को आयोजित RRB NTPC 2021 की शिफ्ट 1 & 2 का परीक्षा विश्लेषण और गुड एटेम्पट

RRB NTPC 2021 Shift 1 & 2 Exam Analysis : यहाँ देखें 23 जुलाई को आयोजित RRB NTPC 2021 की शिफ्ट 1 & 2 का परीक्षा विश्लेषण और गुड एटेम्पट | Latest Hindi Banking jobs_3.1


RRB NTPC Exam Analysis: रेलवे ने आज यानि 23 जुलाई को RRB NTPC की 7वें फेज की दो शिफ्टों – RRB NTPC Shift 1 & 2 का आयोजन किया। रेलने इससे पहले RRB NTPC के 6 फेज का सफल आयोजन कर चुका हैं. रेलवे की 23 जुलाई की दोनों शिफ्ट – RRB NTPC Shift 1 & 2 की परीक्षा अब समाप्त हो गई है।उम्मीदवार परीक्षा के बाद जिसका सबसे अधिक बेसब्री से इंतजार करते हैं, वह Exam Analysis हैं। कई उम्मीदवार RRB NTPC शिफ्ट 1 & 2 exam analysis देखने के लिए काफी उत्सुक होंगे क्योंकि इससे उन्हें परीक्षा की दोनों पाली में पूछे गए प्रश्नों की जानकारी मिलेगी।



आज हम इस आर्टिकल में 23 जुलाई को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की गई RRB NTPC 2021 शिफ्ट 1 & 2 की परीक्षा का विषयवार परीक्षा विश्लेषण दिया जा रहा है ताकि अन्य सभी उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न और कठिनाई स्तर के बारे में एक ओवरऑल क्लियर आईडिया मिल सके. RRB NTPC एक ऑनलाइन परीक्षा हैं जिसमें 3 सेक्शन होते हैं जिसमें 100 अंकों के लिए 100 प्रश्न होते हैं, परीक्षा की समय अवधि 90 मिनट होती है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाती हैं।



RRB NTPC Exam Analysis 2021 Shift 1 & 2 : Good Attempts

RRB NTPC 2021 परीक्षा के गुड एटेम्पट, कठिनाई स्तर, रिक्तियों की संख्या आदि पर निर्भर करते हैं. हम आपको हमारे विशेषज्ञों के अनुसार प्रत्येक अनुभाग के लिए एक औसत गुड एटेम्पट दे रहे हैं.

Examination
Section

No. of
Questions

Good Attempts

Mathematics

30

23-25

General
Awareness

40

28-31

General
Intelligence & Reasoning

30

26-27

Total

100

77-83

यहां हम आपको RRB NTPC शिफ्ट 1 & 2 की परीक्षा 2021का detailed analysis दे रहे हैं। दोनों परीक्षाओं में 3 सेक्शन थे -गणित, जनरल अवेयरनेस और जनरल इंटेलीजेन्स एंड रीजनिंग.

RRB NTPC Exam Analysis Shift 1 & 2General Awareness

सामान्य जागरूकता(GA) सेक्शन आम तौर पर उम्मीदवारों के लिए कठिन होता है। करंट अफेयर्स के प्रश्न मुख्य रूप से इस सेक्शन में परीक्षा में पूछे जाते हैं, जो अधिकांश भाग को कवर करता हैं। नीचे RRB NTPC की शिफ्ट-1 & 2 की परीक्षा के सेक्शन में पूछे गए प्रश्नों के डिटेल और लेवल नीचे दिए गए हैं. 

RRB NTPC shift 1 Exam Analysis:

    आज के आरआरबी एनटीपीसी शिफ्ट 1 के सामान्य जागरूकता exam analysis में पूछे गए कुछ प्रश्न नीचे दिए गए हैं.

    • विश्व टीबी दिवस किस तारीख को मनाया जाता है?
    • रक्तदान दिवस किस तारीख को मनाया जाता है ?
    • स्वर्णिम चतुर्भुज राजमार्ग में सबसे लंबी दूरी किसकी है?
    • निम्नलिखित में से कौन सबसे अधिक दूरी को कवर करता हैं, उत्तरी ध्रुव, दक्षिणी ध्रुव, मकर रेखा, अंटार्कटिका
    • कौन सा अम्ल पाचन में मदद करता है?
    • मुगल राजवंश का समय के अनुसार क्रम व्यवस्थित करना था।
    • कंप्यूटर के माउस का आविष्कार किसने किया?
    • NAIC का फुल फॉर्म क्या है?
    • 1995 में उड्डयन के लिए कौन सा अधिनियम पारित किया गया?
    • निम्नलिखित में से कौन UNSC का सदस्य नहीं है?
    • जॉनी ब्रिस्टो किस देश से संबंधित हैं?
    • HITC का फुल फॉर्म क्या है ?
    • मुंबई के राज्यपाल कौन हैं?
    • जो बिडेन अमेरिकी के कौन से राष्ट्रपति चुने गए है?
    • साइलेंट वैली का संबंध किससे है?
    • RBI की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
    • ऊंट मेला राजस्थान के किस शहर में आयोजित होता है?

    RRB NTPC shift 2 Exam Analysis:

    आज के आरआरबी एनटीपीसी शिफ्ट 2 के सामान्य जागरूकता exam analysis में पूछे गए कुछ प्रश्न नीचे दिए गए हैं.

    • प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना कब शुरू हुई?
    • covaxin किस कंपनी द्वारा बनाई गई है?
    • मीथेन गैस का सूत्र क्या हैं?
    • माइक्रोसॉफ्ट वर्ड एक्सटेंशन से प्रश्न था।
    • हिंदुस्तान रिपब्लिक पार्टी की स्थापना से प्रश्न था।
    • पेनड्राइव ___में बनाया जाता है ?
    • बांग्लादेश का स्थापना दिवस से प्रश्न था।
    • गुजरात की स्थानीय डिश क्या हैं।
    • दांडी यात्रा कहाँ पर शुरू हुई?
    • मगरमच्छ के हृदय में कितने कक्ष होते हैं?
    • प्रदूषण अधिनियम से प्रश्न था।
    • एनीमोमीटर से एक प्रश्न था।

      RRB NTPC Exam Analysis Shift 1 & 2Mathematics

      गणित सेक्शन आम तौर पर लंबा होता है जिसमें अंकगणित और advance math के प्रश्न शामिल होते हैं। RRB NTPC परीक्षा के इस सेक्शन का लेवल आसान से मध्यम (Easy-Moderate) रहा और अधिकतर प्रश्न उन्हीं विषयों से पूछे गए थे जो पिछली पाली में पूछे गए थे। प्रश्नों का टॉपिक-वाइज वितरण नीचे दिया गया है। डेटा इंटरप्रिटेशन से पाई चार्ट, बार ग्राफ पर आधारित 5 अलग-अलग प्रश्न पूछे गए थे।

      Topic

      No of Questions

      Level

      Algebra

      1

      Easy

      Mensuration

      3-4

      Easy

      Ratio &
      Proportion

      3-4

      Easy

      Partnership

      2

      Easy-Moderate

      Profit/Loss

      2

      Easy

      Geometry

      1

      Easy

      Number System

      2

      Easy

      Simplification

      2

      Easy

      Time and Work

      2

      Easy

      Statistics

      2

      Easy

      Time, Speed,
      and Distance

      2

      Easy

      SI/ CI

      2

      Easy-moderate

      DI (Pie
      chart, Bar Graph)

      5

      moderate

      Total

      30

      Easy-moderate

      RRB NTPC Exam Analysis Shift 1 & 2General Intelligence & Reasoning

      सभी परीक्षाओं में रीजनिंग सेक्शन में उम्मीदवारों की सोचने और समझने की क्षमता का टेस्ट किया जाता है. इसी तरह RRB NTPC 2021 में 30 अंकों के लिए कुल 30 प्रश्न पूछे जाते हैं, नीचे RRB NTPC 2021 की दोनों शिफ्टों यानि 1 और 2 परीक्षा के रीजनिंग सेक्शन का विश्लेषण दिया गया हैं. RRB NTPC 2021 की शिफ्ट 1 & 2 परीक्षा के रीजनिंग सेक्शन का स्तर आसान था और इसमें वहीँ प्रश्न पूछे गए थे जो पिछली शिफ्टों में पूछे गए थे, नीचे प्रश्नों का टॉपिक-वाइज वितरण दिया गया है।

      Topic

      No of Questions

      Level

      Coding-Decoding

      5-6

      Easy-moderate

      Sitting
      arrangement (Circular)

      4

      Easy

      Venn Diagram

      3-4

      Easy

      Puzzle

      Blood
      Relation

      3-4

      Easy

      Statement
      & Assumptions

      2

      Easy

      Statement
      & Conclusion

      1

      Easy

      Syllogism

      2

      Easy

      Analogy

      3

      Easy

      Mathematical
      Operations

      3-4

      Easy

      Odd one out

      1-2

      Easy

      Misc.

      2-3

      Easy

      Total

      30

      Easy

      Also Check,

      RRB NTPC परीक्षा में पूछे गए GA के प्रश्न : यहाँ देखें 23 जुलाई शिफ्ट 1 और 2 की परीक्षा में पूछे गए GA के प्रश्न

      RRB NTPC Exam Analysis – FAQ:

      Q1. RRB NTPC की 7वें फेज की दोनों शिफ्टों की परीक्षाओं का कठिनाई स्तर क्या था?

      उत्तर : RRB NTPC की 7वें फेज की दोनों शिफ्टों की परीक्षाओं का लेवल आसान (Easy) रहा.

      Q2. RRB NTPC 2021 CBT शिफ्ट 1 & 2 की परीक्षा में कितने सेक्शन हैं?

      उत्तर: RRB NTPC 2021 CBT 1 & 2 की परीक्षा में 3 सेक्शन हैं.

      Q3. RRB NTPC परीक्षा 2021 की शिफ्ट 1 & 2 की टाइमिंग क्या थी?

      उत्तर: RRB NTPC परीक्षा 2021 की शिफ्ट 1 का समय सुबह 10:30 बजे से 12 बजे और शिफ्ट 2 का समय दोपहर 3 बजे से शाम 4:30 बजे तक था

      adda247

      Leave a comment

      Your email address will not be published. Required fields are marked *