Latest Hindi Banking jobs   »   RRB Group D Exam Date 2026...

RRB Group D Exam Date 2026 Out: 3 अगस्त से शुरू होगी रेलवे ग्रुप D CBT परीक्षा, जानें पूरी डिटेल

रेलवे भर्ती 2026 को लेकर बड़ी जानकारी सामने है रही है, Railway Recruitment Board (RRB) ने CEN 09/2025 के तहत आयोजित होने वाली RRB Group D CBT Exam 2026 की संभावित परीक्षा तिथियों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।

RRB द्वारा जारी नोटिस के अनुसार Group D CBT परीक्षा 3 अगस्त 2026 से 21 अगस्त 2026 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कई शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से भारतीय रेलवे में 22,195 लेवल-1 पदों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए Exam City Slip, Admit Card, Aadhaar Biometric Verification और अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

RRB Group D Exam Date 2026 – जरूरी विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड Railway Recruitment Board (RRB)
विज्ञापन संख्या CEN 09/2025
पद Group D (Level-1)
कुल रिक्तियां 22,195
परीक्षा Computer Based Test (CBT)
परीक्षा मोड ऑनलाइन
परीक्षा अवधि 90 मिनट
परीक्षा तिथि 3 अगस्त से 21 अगस्त 2026
Exam City Slip परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले
Admit Card परीक्षा से लगभग 4 दिन पहले
आधिकारिक नोटिस 3 जुलाई 2026

RRB Group D Exam Date 2026 Official Update

रेलवे भर्ती बोर्ड ने 3 जुलाई 2026 को आधिकारिक नोटिस जारी करते हुए बताया है कि RRB Group D CBT Exam का आयोजन 3 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक किया जाएगा।Railway RRB Group D Exam Date 2026 Out, CBT Exam Starts From 3rd August_3.1

RRB Group D Exam City Slip 2026 कब जारी होगी?

RRB के अनुसार उम्मीदवारों की Exam City Intimation Slip परीक्षा तिथि से लगभग 10 दिन पहले जारी कर दी जाएगी।

इस City Slip में उम्मीदवार देख सकेंगे—

  • परीक्षा की तारीख
  • परीक्षा शहर (Exam City)
  • परीक्षा की शिफ्ट
  • SC/ST उम्मीदवारों के लिए Travel Authority

हालांकि इसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता नहीं होगा।

RRB Group D Admit Card 2026 कब आएगा?

RRB Group D Admit Card परीक्षा तिथि से लगभग 4 दिन पहले जारी किया जाएगा।

एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों को निम्न जानकारी मिलेगी—

  • Exam Centre Address
  • Reporting Time
  • Gate Closing Time
  • Candidate Details
  • Photograph एवं Signature
  • जरूरी दिशा-निर्देश

उम्मीदवार केवल आधिकारिक RRB वेबसाइट से ही Admit Card डाउनलोड कर सकेंगे।

RRB Group D Aadhaar Biometric Verification जरूरी

इस बार रेलवे भर्ती बोर्ड ने परीक्षा केंद्र पर Aadhaar आधारित Biometric Authentication अनिवार्य कर दिया है।

यदि उम्मीदवार बायोमेट्रिक सत्यापन पूरा नहीं कर पाते हैं तो उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि—

  • परीक्षा केंद्र पर Original Aadhaar Card या e-Verified Aadhaar Print लेकर जाएं।
  • यदि Aadhaar Verification अभी तक नहीं किया है तो RRB Apply Portal पर Login करके पहले ही Verification पूरा कर लें।
  • परीक्षा वाले दिन UIDAI में Aadhaar Unlock रखें ताकि Authentication में कोई समस्या न आए।

RRB Group D Qualifying Marks 2026

Category न्यूनतम अंक
General (UR) 40%
EWS 40%
OBC-NCL 30%
SC 30%
ST 30%

RRB Group D Selection Process 2026

रेलवे ग्रुप D भर्ती प्रक्रिया निम्न चरणों में पूरी होगी—

  1. Computer Based Test (CBT)
  2. Physical Efficiency Test (PET)
  3. Document Verification
  4. Medical Examination
  5. Final Merit List

FAQs

RRB Group D Exam Date 2026 कब है?

RRB Group D CBT परीक्षा 3 अगस्त 2026 से 21 अगस्त 2026 तक आयोजित होगी।

RRB Group D Admit Card 2026 कब जारी होगा?

परीक्षा तिथि से लगभग 4 दिन पहले Admit Card जारी किया जाएगा।

RRB Group D Exam City Slip कब आएगी?

परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले Exam City Intimation Slip जारी होगी।

RRB Group D CBT परीक्षा कितने समय की होगी?

CBT परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS: