रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB Group D City Intimation Slip को 23 जनवरी 2026 को उन उम्मीदवारों के लिए जारी कर दिया है, जिनकी परीक्षा 2 फरवरी 2026 को निर्धारित है। अभ्यर्थी अपनी सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in या अपने संबंधित क्षेत्रीय RRB की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
सिटी इंटिमेशन स्लिप के माध्यम से उम्मीदवारों को परीक्षा शहर, परीक्षा तिथि, शिफ्ट टाइमिंग और रिपोर्टिंग टाइम जैसी अहम जानकारियां पहले ही मिल जाती हैं, जिससे परीक्षा से पहले यात्रा और अन्य व्यवस्थाओं की प्लानिंग करना आसान हो जाता है।
इस पोस्ट मे आप RRB Group D एग्जाम सिटी, शिफ्ट टाइमिंग, डेट और महत्वपूर्ण निर्देश सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते है.
RRB Group D City Intimation 2025: Exam Schedule
RRB ने यह बड़ा अपडेट उस समय जारी किया है जब परीक्षा की शुरुआत में केवल कुछ ही दिन बचे हैं। लाखों उम्मीदवार इस भर्ती में हिस्सा ले रहे हैं, ऐसे में सिटी सूचना slip अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है।
- 27 नवंबर से 30 दिसंबर 2025 और 8-9 जनवरी 2026 तक के एग्जाम: पहले ही जारी हो चुके हैं
- 2 फरवरी 2026: 23 जनवरी 2026 को जारी किया गया
- 10 फरवरी 2026 तक की बाकी तारीखें: जल्द ही घोषित की जाएंगी
- मोड: CBT (Computer Based Test)
RRB Group D City Intimation Slip में क्या-क्या मिलेगा?
सिटी इंटिमेशन स्लिप में अभ्यर्थियों को ये प्रमुख विवरण दिए जाते हैं:
- आवंटित एग्जाम सिटी और स्टेट
- आपकी परीक्षा की तारीख
- शिफ्ट टाइमिंग (मॉर्निंग/इवनिंग)
- रिपोर्टिंग टाइम
- गेट क्लोजिंग टाइम
- परीक्षा शुरू होने का समय
ध्यान रहे, यह स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है।
RRB Group D City Intimation link – Check Your Exam City
इसे भी पढ़ें:-
- RRB Group D Previous Year Papers: फ्री में डाउनलोड करें PDF, सफलता की मास्टर Key!
- RRB Group D Exam Date 2025 OUT- Check Your Exam Date
RRB Group D City Intimation Slip कैसे डाउनलोड करें?
स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया:
- अपने रीजनल RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- लिंक पर क्लिक करें:
“CEN 08/2024 (RRB Group D) – Exam City Intimation Slip” - अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- ‘Submit’ करें और अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप देखें।
- इसे डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।
RRB Group D 2025: क्यों अहम है City Intimation Slip?
रेलवे की Group D परीक्षा देश की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक है। लाखों अभ्यर्थी कई महीनों से तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में एग्जाम सिटी सूचना:
- यात्रा प्लान करने
- समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने
- तैयारी का अंतिम शेड्यूल तय करने
में बेहद मददगार साबित होती है।


RRB Section Controller City Intimation S...
Rajasthan Police SI (Telecom) City Intim...
Rajasthan Police Constable City Intimati...



