Latest Hindi Banking jobs   »   RPSC Rajasthan Police SI (Telecom) City...

RPSC Rajasthan Police SI Admit Card 2026: एग्जाम सिटी जारी, 2 अप्रैल को एडमिट कार्ड, जानें पूरी डिटेल

राजस्थान पुलिस SI भर्ती परीक्षा 2026 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सब इंस्पेक्टर / प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 के लिए एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख घोषित कर दी है। अब उम्मीदवार अपने एग्जाम की तैयारी के साथ-साथ परीक्षा शहर की जानकारी भी समय से प्राप्त कर सकेंगे।

नए नोटिस के अनुसार, अभ्यर्थियों का एग्जाम सिटी/डिस्ट्रिक्ट डिटेल 29 मार्च 2026 को जारी किया जाएगा, जबकि एडमिट कार्ड 2 अप्रैल 2026 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

 

क्यों महत्वपूर्ण है यह अपडेट?

RPSC द्वारा जारी यह अपडेट लाखों उम्मीदवारों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि इससे उन्हें परीक्षा शहर और समय की सही जानकारी मिल जाती है। सही समय पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करना और परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप देना सफलता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

 

Rajasthan Police SI Exam 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

इवेंट तिथि
आवेदन शुरू 10 अगस्त 2025
आवेदन की अंतिम तिथि 8 सितंबर 2025
एग्जाम सिटी जारी 29 मार्च 2026
एडमिट कार्ड जारी 2 अप्रैल 2026
परीक्षा तिथि 5 और 6 अप्रैल 2026

 

Exam Schedule (पेपर वाइज टाइम टेबल)

पेपर विषय परीक्षा तिथि समय
पेपर 1 सामान्य हिंदी 5 अप्रैल 2026 11:00 AM – 01:00 PM
पेपर 2 सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान 5 अप्रैल 2026 03:00 PM – 05:00 PM
पेपर 3 सामान्य हिंदी 6 अप्रैल 2026 11:00 AM – 01:00 PM
पेपर 4 सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान 6 अप्रैल 2026 03:00 PM – 05:00 PM

उम्मीदवारों को हर पेपर में OMR शीट के पांचवें विकल्प को भरने के लिए अतिरिक्त 10 मिनट का समय भी दिया जाएगा।

 

एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड?

  • RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • “Admit Card” या “Latest News” सेक्शन पर क्लिक करें
  • Rajasthan Police SI Admit Card 2026 लिंक खोलें
  • अपनी लॉगिन डिटेल (रजिस्ट्रेशन नंबर/जन्म तिथि) दर्ज करें
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें

 

उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश

  • परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड जरूर डाउनलोड करें
  • परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें
  • वैध फोटो आईडी साथ लेकर जाएं
  • OMR शीट भरते समय निर्देशों का ध्यान रखें

 

prime_image

FAQs

RPSC SI City Intimation Slip 2026 कब जारी हुई?

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सब इंस्पेक्टर / प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 के लिए एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख घोषित कर दी है।

RPSC SI Exam 2025 कब होगा?

यह परीक्षा 5 और 6 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी।

City Intimation Slip और Admit Card में क्या फर्क है?

City Intimation Slip में परीक्षा शहर और शिफ्ट की जानकारी होती है, जबकि Admit Card में परीक्षा केंद्र का पूरा पता होता है।

RPSC Rajasthan Police SI Admit Card 2026 कब जारी होगा

एडमिट कार्ड 2 अप्रैल 2026 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।

About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS:

QR Code
Scan Me