राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने REET मेन्स परीक्षा 2026 का आधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है, जिसके साथ ही अभ्यर्थियों की तैयारी अब निर्णायक और अंतिम चरण में प्रवेश कर चुकी है।
REET मेन्स 2026 में Level 1 (PRT) और Level 2 (TGT) दोनों स्तरों के सभी विषयों के प्रश्न शामिल होंगे। यह अपडेट अभ्यर्थियों के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि अब वे पाठ्यक्रम के हर हिस्से की रिवीजन, मॉक टेस्ट और सेक्शनल प्रैक्टिस पर फोकस कर सकते हैं। इस बार की परीक्षा कठिनाई और प्रतिस्पर्धा दोनों में चुनौतीपूर्ण होने की संभावना है, इसलिए स्मार्ट रणनीति से तैयारी करना बेहद जरूरी है।
REET Mains Admit Card 2026 (Out)- Download Now
REET Mains Exam 2026: संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| परीक्षा संचालक | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
| परीक्षा का नाम | REET Mains Exam 2026 |
| पद | प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शिक्षक |
| कुल पद | 7,759 |
| परीक्षा मोड | ऑफलाइन |
| परीक्षा तिथि | 17 से 20 जनवरी 2026 |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा + दस्तावेज़ सत्यापन |
| आधिकारिक वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov.in |
REET Mains Exam Schedule 2026 (Level 1 & Level 2)
RSSB द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार परीक्षा 150 मिनट की होगी। उम्मीदवारों को अपनी शिफ्ट और विषय के अनुसार समय से परीक्षा केंद्र पर पहुँचना अनिवार्य है।
REET Mains परीक्षा शेड्यूल 2026
| क्रम संख्या | परीक्षा / विषय | परीक्षा तिथि | समय |
|---|---|---|---|
| 1 | Level-I (सामान्य) | 17 जनवरी 2026 | 10:00 AM – 12:30 PM |
| 2 | Level-II (विज्ञान एवं गणित) | 18 जनवरी 2026 (प्रातः) | 10:00 AM – 12:30 PM |
| 3 | Level-II (सामाजिक अध्ययन) | 18 जनवरी 2026 (सायं) | 03:00 PM – 05:30 PM |
| 4 | Level-II (अंग्रेज़ी) | 19 जनवरी 2026 (प्रातः) | 10:00 AM – 12:30 PM |
| 5 | Level-II (हिन्दी) | 19 जनवरी 2026 (सायं) | 03:00 PM – 05:30 PM |
| 6 | Level-I (संस्कृत) | 20 जनवरी 2026 (प्रातः) | 10:00 AM – 12:30 PM |
| 7 | Level-II (संस्कृत) | 20 जनवरी 2026 (सायं) | 03:00 PM – 05:30 PM |
REET Mains 2026 परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश
- उम्मीदवार अपने विषय और शिफ्ट की सही जानकारी पहले से नोट कर लें
- एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना अनिवार्य होगा
- परीक्षा केंद्र पर समय से कम से कम 60 मिनट पहले पहुँचना जरूरी है
- अंतिम दिनों में फोकस रिवीजन और मॉक टेस्ट पर रखें
REET Mains 2026: अब आगे क्या करें?
- अब जबकि परीक्षा तिथि जारी हो चुकी है, उम्मीदवारों को चाहिए कि वे:
- पूरे सिलेबस का कम से कम 2 बार रिवीजन करें
- पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करें
- विषय-वार कमजोर टॉपिक्स पर विशेष ध्यान दें
- यह चरण चयन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है।
इन्हें भी पढ़ें:-
REET पिछले वर्ष के क्वेश्चन पेपर, डाउनलोड करें समाधान PDF के साथ
REET Official Question Papers Out of 27th and 28th Feb 2025, Download All SETs PDF
REET Level 1 and 2 Answer Key 2025 PDF (Out) Check Here



एसएससी परीक्षा कैलेंडर 2026-27 जारी, यहा...
आईबीपीएस पीओ परीक्षा तिथि 2026 हुई जारी,...
IBPS कैलेंडर 2026 जारी, जानें PO, क्लर्क...



