Latest Hindi Banking jobs   »   SBI, IBPS प्रीलिम्स 2021 रीजनिंग क्विज-...

SBI, IBPS प्रीलिम्स 2021 रीजनिंग क्विज- 30 मार्च

SBI, IBPS प्रीलिम्स 2021 रीजनिंग क्विज- 30 मार्च | Latest Hindi Banking jobs_4.1

Direction (1-5): निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िए और नीचे दिए गये प्रश्नों के उत्तर दीजिये: 

आठ व्यक्ति A, B, C, D, K, L, M और N एक आठ मंजिला इमारत की विभिन्न मंजिलों पर रहते हैं और इमारत में आठ मंजिलें इस प्रकार हैं जिसमें भूतल की संख्या 1 है और उसके ऊपर वाली मंजिल की संख्या 2 और इसी प्रकार आगे. सबसे ऊपर वाली मंजिल की संख्या 8 है.

B और A के मध्य केवल तीन व्यक्ति रहते हैं, A जो M के ऊपर विषम संख्या वाली मंजिल पर रहता है. C और D की मंजिल के मध्य केवल दो व्यक्ति रहते हैं.  K, B के ठीक ऊपर वाली मंजिल पर रहता है. M एक सम संख्या वाली मंजिल पर रहता है. C, N के नीचे एक सम संख्या वाली मंजिल पर रहता है. L, N के नीचे लेकिन B के ऊपर किसी एक मंजिल पर रहता है.


Q1. निम्नलिखित में से कौन सबसे ऊपर वाली मंजिल पर रहता है? 

(a) A

(b) D

(c) K

(d) N

(e) इनमें से कोई नहीं


Q2. L निम्नलिखित में से किस मंजिल पर रहता है?

(a) पहली 

(b) तीसरी 

(c) सातवीं

(d) पाँचवीं

(e) इनमें से कोई नहीं 


Q3. K और C की मंजिल के मध्य कितनी मंजिले हैं?

(a) चार

(b) तीन

(c) पाँच

(d) दो

(e) इनमें से कोई नहीं


Q4. निम्नलिखित में से कौन-सा व्यक्ति C के ठीक ऊपर वाली मंजिल पर रहता है?

(a) B

(b) K

(c) D

(d) A

(e) L


Q5. M की मंजिल के ऊपर कितने व्यक्ति रहते हैं?

(a) दो

(b) एक

(c) तीन

(d) तीन से अधिक

(e) कोई नहीं


Directions (6-10): नीचे दिए गए प्रश्नों में विभिन्न तत्वों के मध्य दिए गए कथनों में संबंध दर्शाया गया है. उन कथनों के नीचे कुछ निष्कर्ष दिए गये हैं. दिए गए कथनों पर आधारित निष्कर्षों का अध्ययन कीजिये और सही उत्तर का चयन कीजिये:


Q6. कथन: N > Z ≥ Y = J ≤ K < Q ≤ B, C > Y

निष्कर्ष: I. Y < B                         II. C ≥ Q 

(a) दोनों निष्कर्ष I और II सत्य हैं

(b) या तो निष्कर्ष I या II सत्य है

(c) केवल निष्कर्ष I सत्य है

(d) न तो निष्कर्ष I न ही II सत्य है

(e) केवल निष्कर्ष II सत्य है


Q7. कथन:  Z ≥ Y = J ≤ K < Q ≤ B; A ≥ Z 

      निष्कर्ष: I. A > Q II. A ≥ J 

(a) दोनों निष्कर्ष I और II सत्य हैं

(b) केवल निष्कर्ष II सत्य है

(c) न तो निष्कर्ष I न ही II सत्य है

(d) या तो निष्कर्ष I या II सत्य है

(e) केवल निष्कर्ष I सत्य है


Q8. कथन: T < I = Z ≤ H; G < I

   निष्कर्ष: I. H > T                      II. H > G

(a) दोनों निष्कर्ष I और II सत्य हैं

(b) या तो निष्कर्ष I या II सत्य है

(c) न तो निष्कर्ष I न ही II सत्य है

(d) केवल निष्कर्ष I सत्य है

(e) केवल निष्कर्ष II सत्य है 


Q9. कथन:  F < N < P ≤ R ; W ≥ P; R ≥ X

   निष्कर्ष: I. N < X                     II. W < F 

(a) केवल निष्कर्ष II सत्य है

(b) या तो निष्कर्ष I या II सत्य है 

(c) दोनों निष्कर्ष I और II सत्य हैं

 (d) न तो निष्कर्ष I न ही II सत्य है

(e) केवल निष्कर्ष I सत्य है


Q10. कथन: K = F < S < P ≤ T > M; W ≤ P

   निष्कर्ष: I. W ≥ F                   II. K > W

(a) न तो निष्कर्ष I न ही II सत्य है

(b) दोनों निष्कर्ष I और II सत्य हैं

(c) केवल निष्कर्ष II सत्य है

(d) या तो निष्कर्ष I या II सत्य है

(e) केवल निष्कर्ष I सत्य है


Direction (11-13): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:


एक व्यक्ति 3 किमी तक चलता है, फिर दायें ओर मुड़ता है और 5 किमी चलता है, फिर बायीं ओर मुड़ता है और 4 किमी चलता है और फिर से दायीं ओर मुड़ता है और 6 किमी चलता है। फिर वह तीन बार क्रमागत रूप से बायीं ओर मुड़ता है और क्रमशः 7 किमी, 15 किमी और 4 किमी चलता है।


Q11. यदि अब व्यक्ति पश्चिम दिशा की ओर उन्मुख है, तो आरम्भ में उसने किस दिशा से चलना शुरू किया था?

(a) उत्तर

(b) पश्चिम

(c) पूर्व

(d) दक्षिण

(e) इनमें से कोई नहीं


Q12. व्यक्ति के आरंभिक और अंतिम बिंदु के बीच न्यूनतम दूरी कितनी है? (प्रश्न संख्या 4 में दी गई शर्तें लागू करें)।

(a) √41

(b) √29

(c) 3 √43

(d) 2√29

(e) इनमें से कोई नहीं


Q13. तीसरी बार मुड़ने के सन्दर्भ में, अंतिम बिंदु किस दिशा में है? (प्रश्न संख्या 4 में दी गई शर्तें लागू करें)।

(a) उत्तर-पूर्व 

(b) उत्तर-पश्चिम

(c) दक्षिण-पूर्व

(d) दक्षिण-पश्चिम

(e) इनमें से कोई नहीं


Directions (14-15): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्नों का उत्तर दीजिए।

A, B के उत्तर की ओर 1 मी की दूरी पर है, B जो F के उत्तर की ओर 2 मी की दूरी पर है। E,A के पूर्व की ओर 5 मी की दूरी पर है और D,B के दक्षिण पूर्व की ओर है और D, F के साथ रेखा में 5 मी की दूरी पर है।


Q14. D के सन्दर्भ में, E किस दिशा में है और उनके बीच की दूरी कितनी है?

(a) 5 मी, पूर्व

(b) 3 मी, उत्तर 

(c) 2 मी, दक्षिण

(d) 2 मी, पश्चिम 

(e) इनमें से कोई नहीं 


Q15. D के सन्दर्भ में, A किस दिशा में है? 

(a) उत्तर-पश्चिम

(b) दक्षिण

(c) उत्तर

(d) दक्षिण-पूर्व 

(e) इनमें से कोई नहीं 


Solutions:

Solutions (1-5):
Sol.

SBI, IBPS प्रीलिम्स 2021 रीजनिंग क्विज- 30 मार्च | Latest Hindi Banking jobs_5.1

S1. Ans.(d)
S2. Ans.(c)
S3. Ans.(b)
S4. Ans.(e)
S5. Ans.(d)

S6. Ans.(c)
Sol. I. Y < B (true) II. C ≥ Q(false)

S7. Ans.(b)
Sol. I. A > Q (false) II. A ≥ J(true)

S8. Ans.(a)
Sol. I. H > T(true) II. H > G(true)

S9. Ans.(d)
Sol. I. N < X (false) II. W < F(false)

S10. Ans.(d)
Sol. I. W ≥ F (false) II. K > W (false)

Solutions (11-13):
Sol.
SBI, IBPS प्रीलिम्स 2021 रीजनिंग क्विज- 30 मार्च | Latest Hindi Banking jobs_6.1
S11. Ans.(c)
S12. Ans.(d)
S13. Ans.(a)

Solutions (14-15):
Sol.
SBI, IBPS प्रीलिम्स 2021 रीजनिंग क्विज- 30 मार्च | Latest Hindi Banking jobs_7.1
S14. Ans.(b)
S15. Ans.(a)

Practice with Online Test Series for SBI and IBPS Prelims 2021:

Click Here to Register for Bank Exams 2020 Preparation Material

SBI, IBPS प्रीलिम्स 2021 रीजनिंग क्विज- 30 मार्च | Latest Hindi Banking jobs_8.1

prime_image
QR Code
Scan Me