Latest Hindi Banking jobs   »   RBI ऑफिस अटेंडेंट परीक्षा 2026

RBI ऑफिस अटेंडेंट परीक्षा 2026: 80+ स्कोर से होगा सेलेक्शन? जानें लास्ट मिनट टिप्स और सेफ स्कोर

भारतीय रिजर्व बैंक आगामी 28 फरवरी और 1 मार्च 2026 को RBI ऑफिस अटेंडेंट परीक्षा 2026 आयोजित करने जा रहा है। परीक्षा में शामिल होने जा रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए अब अंतिम कुछ दिन बेहद महत्वपूर्ण हैं।

ऐसे समय में सही रणनीति, स्मार्ट रिवीजन और पिछले वर्षों के ट्रेंड की समझ ही सेलेक्शन तय कर सकती है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या 80+ स्कोर से चयन संभव है?

यदि आप भी RBI ऑफिस अटेंडेंट परीक्षा 2026 मे शामिल होने वाले है तो यहाँ जानें सेफ स्कोर, 5 दिन की लास्ट मिनट रणनीति, महत्वपूर्ण टॉपिक्स और एग्जाम डे टिप्स

आइए जानते हैं पूरी डिटेल

 

RBI ऑफिस अटेंडेंट एग्जाम पैटर्न 2026

विषय प्रश्न अंक
रीजनिंग 30 30
न्यूमेरिकल एबिलिटी 30 30
इंग्लिश/हिंदी 30 30
जनरल अवेयरनेस 30 30
कुल 120 120
  • समय – 90 मिनट
  • नेगेटिव मार्किंग – 0.25 अंक प्रति गलत उत्तर

RBI Office Attendant Admit Card 2026 – Click Here to Download

कितना स्कोर सुरक्षित माना जाए?

पिछले वर्षों के कट-ऑफ ट्रेंड को देखें तो सामान्य वर्ग के लिए 75–85 अंक के बीच कट-ऑफ रही है। ऐसे में यदि आप 80+ स्कोर करते हैं तो सेफ जोन में माने जा सकते हैं। हालांकि वास्तविक कट-ऑफ राज्यवार अलग हो सकती है।

RBI Office Attendant Previous Year Paper in Hindi: PDF में करें डाउनलोड

RBI ऑफिस अटेंडेंट सिलेबस और परीक्षा पैटर्न 2026: सब्जेक्ट वाइज पूरी गाइड

 

अब सिर्फ 5 दिन बचे हैं – जानें किन टॉपिक्स से आएंगे सबसे ज्यादा प्रश्न

Day 1–2: मॉक टेस्ट पर फोकस

  • रोज 1–2 फुल लेंथ मॉक दें
  • गलत प्रश्नों का विश्लेषण करें
  • टाइम मैनेजमेंट सुधारें

 

Day 3: जनरल अवेयरनेस रिवीजन

  • RBI से जुड़े करेंट अफेयर्स
  • बैंकिंग अवेयरनेस
  • बजट, रिपोर्ट, इंडेक्स

 

Day 4: रीजनिंग + मैथ्स स्पीड प्रैक्टिस

  • Seating Arrangement
  • Puzzle
  • Simplification
  • Approximation

 

Day 5: हल्का रिवीजन + फुल मॉक

  • नए टॉपिक बिल्कुल न पढ़ें
  • फॉर्मूला और शॉर्ट ट्रिक्स दोहराएं

 

इन टॉपिक से आ सकते है सवाल

  • सीटिंग अरेंजमेंट और पज़ल
  • सिंपलिफ़िकेशन और DI
  • RBI से जुड़े करेंट अफ़ेयर्स
  • स्टैटिक बैंकिंग अवेयरनेस
  • कोडिंग-डिकोडिंग

एग्जाम डे टिप्स

  • पहले आसान सेक्शन अटेम्प्ट करें
  • किसी एक प्रश्न पर ज्यादा समय न लगाएं
  • अनुमान से उत्तर देने से बचें
  • परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें

 

क्या 80+ स्कोर से सेलेक्शन पक्का है?

यदि परीक्षा का स्तर मध्यम रहता है तो 80+ स्कोर काफी हद तक सुरक्षित माना जा सकता है। लेकिन अंतिम कट-ऑफ उम्मीदवारों की संख्या, परीक्षा स्तर और राज्यवार प्रतिस्पर्धा पर निर्भर करेगी।

Related Post
RBI Office Attendant Previous Year Paper RBI Office Attendant Cut Off
RBI Office Attendant Salary RBI Office Attendant Syllabus
prime_image

FAQs

RBI ऑफिस अटेंडेंट परीक्षा 2026 कब है?

28 फरवरी और 1 मार्च 2026।

परीक्षा में कुल कितने प्रश्न होंगे?

कुल 120 प्रश्न।

नेगेटिव मार्किंग कितनी है?

0.25 अंक प्रति गलत उत्तर।

सेफ स्कोर कितना होना चाहिए?

80+ स्कोर सुरक्षित माना जा सकता है (राज्यवार अलग हो सकता है)।

About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

QR Code
Scan Me