Latest Hindi Banking jobs   »   RBI Office Attendant Edit Window 2026

आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट एडिट विंडो 2026 शुरू: आवेदन में सुधार का लिंक, तारीखें, फीस और पूरी प्रक्रिया

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2025 पैनल ईयर के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट एडिट विंडो 2026 खोल दी है। जिन अभ्यर्थियों से आवेदन फॉर्म भरते समय कोई गलती हो गई थी, उनके लिए यह आखिरी मौका है।

 

एडिट विंडो से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियाँ :

  • शुरू: 10 फरवरी 2026 (रात 12:01 बजे)
  • अंत: 11 फरवरी 2026 (रात 11:59 बजे)

इस 2-दिवसीय करेक्शन विंडो में उम्मीदवार केवल सीमित फील्ड्स में ही बदलाव कर सकते हैं।

 

आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट एडिट विंडो 2026 क्यों है जरूरी?

अगर आपने:

  • गलत परीक्षा केंद्र चुन लिया है
  • माता या पिता के नाम में स्पेलिंग मिस्टेक है
  • 10वीं / 12वीं की प्रतिशत गलत भर दी है
  • तो आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट एडिट विंडो 2026 आपके लिए एकमात्र अवसर है।

परीक्षा 28 फरवरी और 1 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी।

 

आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट एडिट विंडो लिंक

उम्मीदवार RBI की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाकर आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट एडिट विंडो 2026 लिंक के माध्यम से लॉग-इन कर सकते हैं।

RBI Office Attendant Edit Window 2026: Notice

RBI Office Attendant Edit Window: Click Here to Access

आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट एडिट विंडो 2026 शुरू: आवेदन में सुधार का लिंक, तारीखें, फीस और पूरी प्रक्रिया | Latest Hindi Banking jobs_4.1

सलाह:

  • लॉग-इन डिटेल्स पहले से तैयार रखें
  • अंतिम समय का इंतज़ार न करें

 

आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट आवेदन फॉर्म में कौन-से विवरण बदले जा सकते हैं?

आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट एडिट विंडो 2026 के दौरान केवल नीचे दिए गए 5 फील्ड्स में बदलाव की अनुमति है:

क्रम बदले जा सकने वाले विवरण

क्रम बदले जा सकने वाले विवरण
1 परीक्षा केंद्र
2 पिता का नाम
3 माता का नाम
4 10वीं / 12वीं की प्रतिशत
5 श्रेणी (केवल भोपाल ऑफिस उम्मीदवारों के लिए)

नोट: भोपाल ऑफिस के उम्मीदवार SC / EWS / EXS नई वैकेंसी के अनुसार अपनी कैटेगरी बदल सकते हैं (Corrigendum – 29 जनवरी 2026)

 

इन विवरणों में कोई बदलाव नहीं होगा

आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट एडिट विंडो 2026 के दौरान नीचे दिए गए विवरण एडिट नहीं किए जा सकते:

  • उम्मीदवार का नाम
  • ई-मेल आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • पत्राचार पता
  • स्थायी पता

 

आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट करेक्शन फीस 2026

आवेदन में सुधार करने के लिए करेक्शन फीस देनी होगी:

विवरण जानकारी

विवरण जानकारी
करेक्शन फीस ₹200 (GST सहित)
लागू सभी श्रेणियों के लिए समान
छूट केवल भोपाल ऑफिस उम्मीदवार
रिफंड नहीं मिलेगा
भुगतान ऑनलाइन माध्यम

 

आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट आवेदन में सुधार कैसे करें? (Step-by-Step)

  1. RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट एडिट विंडो 2026 लिंक खोलें
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग-इन करें
  4. अनुमति प्राप्त विवरणों में सुधार करें
  5. करेक्शन फीस का ऑनलाइन भुगतान करें
  6. फाइनल सबमिट से पहले सभी जानकारी जांच लें
  7.  संशोधित आवेदन का प्रिंट या PDF डाउनलोड करें

ध्यान रखें: फाइनल सबमिशन के बाद दोबारा बदलाव संभव नहीं होगा।

यदि आपने आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट आवेदन फॉर्म में कोई भी गलती की है, तो आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट एडिट विंडो 2026 आपके लिए आखिरी मौका है। समय रहते सुधार करें, क्योंकि इसके बाद कोई दूसरा अवसर नहीं दिया जाएगा।

prime_image

FAQs

आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट एडिट विंडो 2026 कब खुली है?

10 फरवरी से 11 फरवरी 2026 तक।

क्या नाम और मोबाइल नंबर बदले जा सकते हैं?

नहीं, ये विवरण बदले नहीं जा सकते।

करेक्शन फीस कितनी है?

₹200 (भोपाल ऑफिस उम्मीदवारों के लिए छूट)।

आवेदन में कितनी बार सुधार किया जा सकता है?

केवल एक बार।

आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट परीक्षा 2026 कब होगी?

28 फरवरी और 1 मार्च 2026

About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

QR Code
Scan Me