Latest Hindi Banking jobs   »   RBI Grade B भर्ती 2025

RBI Grade B भर्ती 2025: 120 ऑफिसर पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन भी हुए शुरू

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आखिरकार 10 सितंबर 2025 को अपनी अधिकारिक वेबसाइट @ पर बैंकिंग सेक्टर की सबसे प्रतीक्षित भर्ती अधिसूचना—RBI Grade B 2025 नोटिफिकेशन—जारी कर दी है, जिसके अंतर्गत करीब 120 पदों पर नियुक्तियाँ की जाएँगी। ये अवसर General, DEPR (Department of Economic & Policy Research) और DSIM (Department of Statistics & Information Management) स्ट्रीम्स में उपलब्ध हैं

RBI Grade B भर्ती 2025: पोस्ट-वाइज वेकेंसी 

  • General: 83 पद
  • DEPR: 17 पद
  • DSIM: 20 पद

RBI Grade B भर्ती 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ-

घटना तिथि
ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी 10 सितंबर 2025
ऑनलाइन आवेदन अवधि 10–30 सितंबर 2025 (शाम 6 बजे तक)
Phase-I परीक्षा (General stream) 18 अक्टूबर 2025
Phase-I परीक्षा (DEPR/DSIM) 19 अक्टूबर 2025
Phase-II परीक्षा (General stream) 6 दिसंबर 2025
Phase-II परीक्षा (DEPR/DSIM) 7 दिसंबर 2025

 

RBI Grade B Notification 2025 PDF जारी: अब करें डायरेक्ट डाउनलोड

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने बहुप्रतीक्षित RBI ग्रेड B 2025 भर्ती अधिसूचना आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। इस भर्ती का इंतज़ार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए यह बड़ी खबर है। उम्मीदवार अब नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से RBI Grade B Notification 2025 PDF आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं और पूरी डिटेल्स – जैसे पदों की संख्या, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा तिथियां – चेक कर सकते हैं।

RBI Grade B Notification 2025 PDF डाउनलोड करें

RBI Grade B 2025: एप्लीकेशन लिंक एक्टिव, यहाँ से करें रजिस्ट्रेशन

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने RBI Grade B 2025 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब इच्छुक उम्मीदवार सीधे RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या नीचे दिए लिंक से अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और उम्मीदवारों को अपना व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

Click Here to Apply Online for RBI Grade B 2025

इस बार की भर्ती लाखों उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है क्योंकि RBI ग्रेड B देश की सबसे प्रतिष्ठित सरकारी नौकरियों में से एक है। अगर आप आवेदन करना चाहते हैं, तो आखिरी तारीख का इंतज़ार न करें और तुरंत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें।

चयन प्रक्रिया:

तीन चरणों में चयन होगा:

  1. Phase-I (Prelims) – Objective
  2. Phase-II (Mains) – Objective + Descriptive
  3. व्यक्तिगत साक्षात्कार (Interview)

आवेदन शुल्क और पात्रता:

  • श्रेणियाँ:

    • सामान्य / OBC: ₹850 + 18% GST

    • SC/ST/PwD: ₹100 + 18% GST

    • RBI कर्मचारी: शुल्क मुक्त

  • शैक्षणिक योग्यता:

    • General: स्नातक (60% अंक; SC/ST/PwBD के लिए 50%) या पोस्ट-ग्रेजुएट (55% अंक; SC/ST/PwBD के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण

    • DEPR: अर्थशास्त्र/वित्त/इकोनोमेट्रिक्स में मास्टर्स (55%) या MBA/PGDM (Finance) 55%

    • DSIM: सांख्यिकी/गणित/इकोनोमेट्रिक्स में मास्टर्स (55%) या M.Stat. / PGDBA (55%)

  • आयु सीमा (1 जुलाई 2025 तक):

    • 21–30 वर्ष (सामान्य वर्ग)

    • M.Phil धारकों के लिए 32 वर्ष, Ph.D. धारकों के लिए 34 वर्ष

क्या RBI ग्रेड B परीक्षा कठिन है (Is RBI Grade B Exam Difficult)?

Related Articles
RBI Grade B Syllabus RBI Grade B Cut Off
RBI Grade B Salary RBI Grade B Previous Year Question Papers
Who Are Eligible for RBI Grade B? Is RBI Grade B Exam Difficult?
RBI Grade B Selection Process
prime_image

FAQs

RBI ग्रेड B नोटिफिकेशन 2025 कब जारी होगा?

RBI ग्रेड B भर्ती 2025 विस्तृत नोटिफिकेशन, 10 सितंबर 2025 को RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है.

कितने पद हैं और किस स्ट्रीम में विभाजन हुआ है?

कुल 120 पद: General – 83, DEPR – 17, DSIM – 20

RBI ग्रेड B भर्ती 2025 के लिए आवेदन तिथि क्या है?

RBI ग्रेड B भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 से 30 सितंबर 2025 (शाम 6 बजे तक) तक किया जा सकता है

RBI ग्रेड B 2025 Phase-I और Phase-II परीक्षा तिथियाँ क्या हैं?

RBI ग्रेड B 2025 Phase-I (General–18 Oct; DEPR/DSIM–19 Oct) और Phase-II (General–6 Dec; DEPR/DSIM–7 Dec) को होगी

RBI ग्रेड B भर्ती 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा क्या है?

RBI ग्रेड B भर्ती 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता में General: स्नातक/पोस्ट-ग्रेजुएट, DEPR: अर्थशास्त्र/फाइनेंस मास्टर्स, DSIM: सांख्यिकी/गणित मास्टर्स और आयु सीमा 21–30 वर्ष (एम.फिल–32, पीएच.डी–34) निर्धारित है

About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS: